फॉण्ट कनवर्टर NEW

एसीबी का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेते क्लर्क और दलाल गिरफ्तार

Gamharia news : सरायकेला-खरसावां जिले में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने एक बड़ी और नाटकीय कार्रवाई करते हुए भू-अर्जन विभाग के लिपिक प्रीतम आचार्य और एक कथित दलाल विनय तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से जिला प्रशासनिक महकमे में

अपनी भाषा में पढ़ें

Gamharia news : सरायकेला-खरसावां जिले में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने एक बड़ी और नाटकीय कार्रवाई करते हुए भू-अर्जन विभाग के लिपिक प्रीतम आचार्य और एक कथित दलाल विनय तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से जिला प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, एसीबी को जमीन से जुड़े एक मामले के निपटारे के बदले भारी-भरकम रिश्वत मांगे जाने की शिकायत मिली थी। शिकायत की पुष्टि के बाद टीम ने सुनियोजित तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया। एक ओर जहां सरायकेला समाहरणालय में चल रही एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान लिपिक प्रीतम आचार्य को गिरफ्तार किया गया, वहीं दूसरी ओर गम्हरिया प्रखंड कार्यालय परिसर में छापेमारी कर विनय तिवारी को धर दबोचा गया।

बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के समय विनय तिवारी अपनी बोलेरो गाड़ी में बैठकर कथित रिश्वत की रकम गिन रहा था। इसी दौरान एसीबी की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। सूत्रों के मुताबिक, विनय तिवारी प्रीतम आचार्य के लिए दलाली का काम करता था और दोनों मिलकर जमीन से जुड़े मामलों में अवैध वसूली में संलिप्त थे।

कार्रवाई के बाद एसीबी की टीम दोनों आरोपियों को अपने साथ जमशेदपुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय ले गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक एसीबी की ओर से मामले की विस्तृत आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई थी। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram