फॉण्ट कनवर्टर NEW

यूनिवर्सिटी की खामियों पर छात्रों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

Chaibasa news : एआईडीएसओ (ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन) के बैनर तले छात्रों ने कोल्हान विश्वविद्यालय और जिले के विभिन्न स्कूल-कॉलेजों में व्याप्त शैक्षिक समस्याओं को लेकर कुलपति और जिला उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा। छात्र प्रतिनिधियों ने कहा कि कोल्हान विश्वविद्यालय अपनी स्थापना के

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa news : एआईडीएसओ (ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन) के बैनर तले छात्रों ने कोल्हान विश्वविद्यालय और जिले के विभिन्न स्कूल-कॉलेजों में व्याप्त शैक्षिक समस्याओं को लेकर कुलपति और जिला उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा।

छात्र प्रतिनिधियों ने कहा कि कोल्हान विश्वविद्यालय अपनी स्थापना के शुरुआती दौर से ही कई बुनियादी समस्याओं से जूझ रहा है, जिनका अब तक समाधान नहीं हो पाया है। इससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

ज्ञापन में छात्रों ने मांग की कि सभी महाविद्यालयों में पर्याप्त संख्या में शिक्षकों और कर्मचारियों की व्यवस्था की जाए। स्थायी नियुक्ति होने तक अतिथि शिक्षकों की संख्या बढ़ाई जाए। साथ ही सभी विभागों में स्वच्छ पेयजल और साफ शौचालय की सुविधा सुनिश्चित करने की मांग की गई।

छात्रों ने पुस्तकालय और प्रयोगशालाओं के आधुनिकीकरण पर जोर देते हुए सिलेबस के अनुसार अद्यतन पुस्तकें और उच्च गति इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि छात्र ऑनलाइन पढ़ाई कर सकें। प्रयोगशालाओं में नियमित प्रायोगिक कक्षाओं के संचालन के लिए बिजली, उपकरण और लैब बॉय या डेमोंस्ट्रेटर की व्यवस्था करने की भी मांग रखी गई।

इसके अलावा चांसलर पोर्टल के माध्यम से संचालित ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया को बंद कर प्रत्यक्ष नामांकन प्रणाली लागू करने और छात्रों के लिए सभी बसों में निःशुल्क यातायात सुविधा देने की मांग की गई।

एआईडीएसओ ने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं होने पर छात्र आंदोलन करेंगे। ज्ञापन की प्रतिलिपि राज्यपाल, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री, झारखंड को भी भेजी गई है।

प्रतिनिधिमंडल में डेविड तमसोई, शुभाशीष प्रधान, अजय प्रजापति, सुचित्रा बानरा, सगुन हांसदा, जतिन दास, पांडु सिंह खूंटीआ, रघुनाथ, खुशी गोप सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं शामिल थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram