Bokaro news:- पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार मुहर्रम के अवसर पर विधि व्यवस्था को लेकर जिले के सभी थानों को विशेष अलर्ट मोड़ में रखा गया है एवं ड्रोन के माध्यम से ऊंचाई वाले भवनों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में माराफारी थाना क्षेत्र के जुलुस मार्गों का सत्यापन ड्रोन के माध्यम से करते हुए ऊंची ऊंची भवनों का निरीक्षण किया गया।
इसके अलावे बोकारो जिला के सभी मुहर्रम अखाड़ों/ जुलुस मार्ग का सत्यापन सूक्ष्मता से करते हुए बिजली के तार, लटके हुए पेड़, रोड पर व्यवधान डालने अवरोधकों तत्त्वों का भौतिक सत्यापन भी किया जा रहा है।
