फॉण्ट कनवर्टर NEW

रामगढ़ जिले की बड़ी उपलब्धि, स्कूली शिक्षा में पूरे झारखंड में हासिल किया पहला स्थान

झारखंड में स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में रामगढ़ जिले ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सितंबर 2026 की राज्यस्तरीय समग्र जिला शैक्षणिक रैंकिंग में रामगढ़ को पहला स्थान मिला है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग और KPMG की ओर से जारी रैंकिंग में रामगढ़ ने

अपनी भाषा में पढ़ें

रामगढ़ : झारखंड में स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में रामगढ़ जिले ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सितंबर 2026 की राज्यस्तरीय समग्र जिला शैक्षणिक रैंकिंग में रामगढ़ को पहला स्थान मिला है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग और KPMG की ओर से जारी रैंकिंग में रामगढ़ ने 77.86 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वहीं, कोडरमा 77.12 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और चतरा 76.84 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

23 मानकों के आधार पर तैयार हुई रैंकिंग

शिक्षा विभाग ने राज्य के जिलों की रैंकिंग 23 अलग-अलग मानकों के आधार पर तैयार की है। इनमें बच्चों की पढ़ाई का स्तर, स्कूलों की निगरानी, समय पर रिपोर्ट जमा करना, स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं और शिक्षा अधिकारियों के बीच तालमेल जैसे विषय शामिल हैं।

रामगढ़ को हाई प्रायोरिटी इंडिकेटर्स में 58.44 अंक और इनेबलर्स इंडिकेटर्स में 19.43 अंक मिले। इस प्रदर्शन के आधार पर जिले ने राज्य में पहला स्थान हासिल किया।

डीसी ने शिक्षकों और अधिकारियों को दी बधाई

इस उपलब्धि पर रामगढ़ के डीसी ऋतुराज ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों और शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी के मिलकर किए गए प्रयासों से जिले को यह सफलता मिली है। स्कूलों की नियमित निगरानी और पढ़ाई की गुणवत्ता में सुधार का अच्छा परिणाम सामने आया है।

वहीं, जिला शिक्षा पदाधिकारी अभय कुमार सिल ने कहा कि विभाग का लक्ष्य सिर्फ रैंकिंग में पहला स्थान हासिल करना नहीं, बल्कि जिले के हर सरकारी स्कूल में बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना है। इसके लिए स्कूलों की सुविधाओं और पढ़ाई की गुणवत्ता में लगातार सुधार किया जाएगा।

रामगढ़ जिला प्रशासन अब इस उपलब्धि को बनाए रखने और शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने पर जोर दे रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram