फॉण्ट कनवर्टर NEW

बिहार चुनाव 2025: मढ़ौरा सीट से भोजपुरी अभिनेत्री सीमा सिंह बाहर

Patna News: बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के तहत सारण जिले की मढ़ौरा सीट से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की उम्मीदवार सीमा सिंह का नामांकन रद्द कर दिया गया है। जांच के दौरान उनके कागजातों में तकनीकी खामियां पाई गईं, जिसके चलते निर्वाचन पदाधिकारी ने कार्रवाई की।

अपनी भाषा में पढ़ें

सीमा सिंह के अलावा बहुजन समाज पार्टी के आदित्य कुमार, निर्दलीय विशाल कुमार और अल्ताफ आलम राजू का नामांकन भी खारिज हो गया है। इस घटनाक्रम के बाद मढ़ौरा में राजनीतिक समीकरण तेजी से बदल गए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अब मुकाबला मुख्य रूप से राजद प्रत्याशी और जनसुराज के बीच रह जाएगा।

सिनेमा से राजनीति तक सीमित सफर

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री सीमा सिंह लोजपा (रामविलास) के टिकट पर पहली बार चुनावी मैदान में उतरी थीं। वे फिल्मी दुनिया से राजनीति में एंट्री कर चुनावी भाग्य आजमाने आई थीं, लेकिन शुरुआती जांच में ही उनके नामांकन में कमी पाई गई। आगामी दिनों में इस रद्दीकरण से मढ़ौरा की सीट पर राजद की स्थिति और मजबूत मानी जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram