फॉण्ट कनवर्टर NEW

चलती ट्रेन में मोबाइल लूट की कोशिश, लाठी मरते ही गिरा ट्रेन से, मौ’त

Bihar News: बिहार के बेगूसराय में चलती ट्रेन में मोबाइल लूट की कोशिश ने एक और युवक की जिंदगी छीन ली। खगड़िया जिले का 24 वर्षीय रवि कुमार अपने बड़े भाई के साथ दिल्ली से घर लौट रहा था। ट्रेन बेगूसराय स्टेशन पार कर आगे

अपनी भाषा में पढ़ें

Bihar News: बिहार के बेगूसराय में चलती ट्रेन में मोबाइल लूट की कोशिश ने एक और युवक की जिंदगी छीन ली। खगड़िया जिले का 24 वर्षीय रवि कुमार अपने बड़े भाई के साथ दिल्ली से घर लौट रहा था। ट्रेन बेगूसराय स्टेशन पार कर आगे बढ़ ही रही थी कि अचानक लोहिया नगर रेलवे गुमटी के पास नीचे खड़े बदमाशों ने उसका मोबाइल झपटने की कोशिश की। रवि उस समय अपनी बहन से फोन पर बात कर रहा था और दरवाजे के पास खड़ा था।

रवि ने जैसे ही मोबाइल छीनने का विरोध किया, नीचे खड़े अपराधियों ने लाठी से जोरदार वार किया। वार सीधे उसके हाथ पर लगा और वह संतुलन खो बैठा। देखते ही देखते वह ट्रेन के दरवाजे से फिसलकर नीचे ट्रैक पर जा गिरा। अगले ही पल पीछे से आ रहे डिब्बे के पहिए उसे रौंदते हुए गुजर गए। मौके पर ही उसकी मौत हो गई, दृश्य इतना भयावह था कि आसपास के लोग सन्न रह गए।

बहन ने फोन पर सुनी चीख, फिर मिली मौत की खबर

मनीष, जो भाई के साथ यात्रा कर रहा था, ने रोते हुए बताया कि मोबाइल लुटेरों ने अचानक हमला किया। रवि की बहन ने भी फोन पर पूरे हादसे के शुरुआती पल सुन लिए थे। उसने बताया कि अचानक रवि चीखा—“फोन छोड़ो!” और फिर लाइन कट गई। दुबारा कॉल करने की कोशिश की, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया।

जैसे-जैसे खबर घर पहुंची, परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां और बहन बेहोश हो गईं। स्टेशन पर लोगों की भारी भीड़ लग गई और पुलिस मौके पर पहुंची। जीआरपी ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बढ़ती मोबाइल लूट पर फिर उठे सवाल

अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और इलाके में छापेमारी की जा रही है। पिछले कुछ महीनों में चलती ट्रेन में मोबाइल लूट के दौरान कई बार यात्रियों की जान जा चुकी है। इस ताजा घटना ने रेलवे सुरक्षा पर फिर से गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram