फॉण्ट कनवर्टर NEW

JSCA स्टेडियम बना सुरक्षा किला, पुलिस ने मैदान संभाला मैच से पहले

Ranchi News: रांची के JSCA स्टेडियम में 30 नवंबर को होने वाले भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे मुकाबले के लिए शहर की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह अलर्ट मोड में पहुंच गई है। शुक्रवार देर शाम तक पुलिस और प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: रांची के JSCA स्टेडियम में 30 नवंबर को होने वाले भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे मुकाबले के लिए शहर की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह अलर्ट मोड में पहुंच गई है। शुक्रवार देर शाम तक पुलिस और प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में थीं, और साफ दिख रहा था कि इस बार सुरक्षा में कोई ढिलाई नहीं होने वाली।

JSCA स्टेडियम के बाहर से लेकर पार्किंग एरिया, गेट, गैलरी और आसपास की सड़कों तक पुलिस जवानों की मौजूदगी आम दिनों से कहीं अधिक दिखने लगी है। जिला पुलिस, रैप, आईआरबी, एटीएस और महिला बल मिलाकर कुल पांच हजार जवान तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही छह आईपीएस अधिकारी, 15 डीएसपी और 30 से ज्यादा थानेदार मैदान की सुरक्षा पर नजर रखेंगे।

JSCA स्टेडियम के अंदर अग्निशमन दस्ता और वाटर कैनन की टीम भी मुस्तैद रहेगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई हो सके। वहीं, खिलाड़ियों के ठहरने वाले होटल रेडिशन ब्लू में भी सुरक्षा का अलग घेरा तैनात है। वरीय अधिकारी लगातार होटल और स्टेडियम दोनों का निरीक्षण कर रहे हैं।

सादे लिबास में भी तैनात रहेंगे जवान

एसएसपी राकेश रंजन ने बताया कि सुरक्षा के लिए बहुस्तरीय रणनीति अपनाई गई है। सादे लिबास में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जो भीड़ के बीच रहकर स्थिति पर नजर रखेंगे। सभी थानेदारों को दिन-रात पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

क्रिकेट प्रेमियों की बड़ी भीड़ को देखते हुए एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स पर भी विशेष व्यवस्था की गई है। पुलिस चाहती है कि लोग बिना किसी परेशानी के मैच का रोमांच लें और पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram