फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

छठ घाटों पर कैसी है तैयारी? मेयर-डिप्टी मेयर ने खुद संभाला मोर्चा

धनबाद नगर निगम के मेयर संजीव सिंह और डिप्टी मेयर अरुण कुमार चौहान ने बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का औचक निरीक्षण कर साफ-सफाई, पेयजल और रोशनी की व्यवस्था का जायजा लिया।

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Dhanbad: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर धनबाद जिले में प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी कड़ी में धनबाद नगर निगम के मेयर संजीव सिंह और डिप्टी मेयर अरुण कुमार चौहान ने शुक्रवार को बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा कर छठ घाटों का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों दिग्गजों ने घाटों पर साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता और स्ट्रीट लाइट जैसी तमाम बुनियादी सुविधाओं की जमीनी हकीकत परखी और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

घाटों पर सुरक्षा और सुविधाओं का जायजा

निरीक्षण के दौरान मेयर संजीव सिंह ने कहा कि महापर्व के दौरान छठ व्रतियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए नगर निगम पूरी तरह मुस्तैद और तैयार है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी प्रमुख घाटों पर युद्ध स्तर पर साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल की आपूर्ति और रात में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था समय रहते सुनिश्चित की जाए।

वहीं, डिप्टी मेयर अरुण कुमार चौहान ने कहा कि निगम की टीमें लगातार सक्रिय हैं और घाटों पर सभी मूलभूत सुविधाएं तय समयसीमा के भीतर पूरी कर ली जाएंगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि निरीक्षण के दौरान जहां कहीं भी थोड़ी बहुत कमियां या खामियां पाई गई हैं, उन्हें तत्काल प्रभाव से दूर किया जाए ताकि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को परेशानी न हो।

सिजुआ में हुआ जोरदार स्वागत

घाटों के निरीक्षण के बाद जब मेयर संजीव सिंह और डिप्टी मेयर अरुण कुमार चौहान सिजुआ पहुंचे, तो वहां स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका माला पहनाकर और फूल-मालाओं के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने छठ घाटों की व्यवस्था को लेकर नगर निगम द्वारा की जा रही इस पहल की जमकर सराहना की। इस पूरे दौरे के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, पार्टी कार्यकर्ता और निगम के कई वरीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram