फॉण्ट कनवर्टर NEW

रूपी सोरेन के संस्कार भोज में शामिल होने नेमरा पहुंचे बाबा रामदेव, दी श्रद्धांजलि

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दिवंगत मां रूपी सोरेन के संस्कार भोज में शामिल होने के लिए रविवार को योग गुरु बाबा रामदेव उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री के आवास पर रूपी सोरेन की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। साथ ही

अपनी भाषा में पढ़ें

रामगढ़ : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दिवंगत मां रूपी सोरेन के संस्कार भोज में शामिल होने के लिए रविवार को योग गुरु बाबा रामदेव उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री के आवास पर रूपी सोरेन की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

हेलीकॉप्टर से नेमरा पहुंचे बाबा रामदेव

जानकारी के अनुसार, बाबा रामदेव रविवार दोपहर करीब एक बजे हेलीकॉप्टर से नेमरा पहुंचे। इसके बाद वह सीधे मुख्यमंत्री के पैतृक आवास गए। वहां उन्होंने रूपी सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ईश्वर से शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति देने की प्रार्थना की।

संस्कार भोज में शामिल होने पहुंचे हजारों लोग

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में रविवार को रूपी सोरेन के संस्कार भोज का आयोजन किया गया। इसमें शामिल होने के लिए राज्य के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद, कोडरमा, चतरा, देवघर और जमशेदपुर सहित कई इलाकों से लोग नेमरा पहुंचे।

कई चर्चित हस्तियों ने भी दी श्रद्धांजलि

संस्कार भोज में आम लोगों के साथ कई चर्चित हस्तियां भी शामिल हुईं। सभी ने दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि दी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के परिवार के प्रति संवेदना जताई। कार्यक्रम को लेकर पूरे दिन नेमरा गांव में लोगों के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram