फॉण्ट कनवर्टर NEW

Azim Premji Scholarship 2026: छात्राओं को हर साल मिलेंगे ₹30 हजार, 31 अगस्त तक करें आवेदन

12वीं के बाद उच्च शिक्षा की पढ़ाई करने की तैयारी कर रही छात्राओं के लिए Azim Premji Scholarship 2026 एक महत्वपूर्ण अवसर है। इस योजना के तहत चयनित छात्राओं को स्नातक की पढ़ाई के लिए हर साल ₹30,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। 2026 के

अपनी भाषा में पढ़ें

  • नई दिल्ली: 12वीं के बाद उच्च शिक्षा की पढ़ाई करने की तैयारी कर रही छात्राओं के लिए Azim Premji Scholarship 2026 एक महत्वपूर्ण अवसर है। इस योजना के तहत चयनित छात्राओं को स्नातक की पढ़ाई के लिए हर साल ₹30,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। 2026 के लिए दिल्ली (NCT) को भी पात्र क्षेत्रों में शामिल किया गया है।

फाउंडेशन के अनुसार, दिल्ली-NCT की करीब 20,000 छात्राओं को इस योजना का लाभ देने का लक्ष्य है। वहीं, देशभर में 2026 कोहोर्ट के तहत करीब 4 लाख छात्राओं को सहायता देने की योजना है।

हर साल मिलेगी ₹30 हजार की मदद

Azim Premji Scholarship के तहत चयनित छात्राओं को हर साल ₹30,000 दिए जाएंगे। कोर्स की अवधि के आधार पर छात्राओं को अधिकतम ₹1.5 लाख तक की आर्थिक सहायता मिल सकती है। यह सहायता 2 से 5 साल के स्नातक पाठ्यक्रम के दौरान दी जा सकती है।

इस राशि का इस्तेमाल छात्राएं कॉलेज फीस और पढ़ाई से जुड़े अन्य खर्चों के लिए कर सकती हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस स्कॉलरशिप के लिए छात्रा ने कक्षा 10 और 12 की पढ़ाई सरकारी स्कूल से पूरी की हो और 12वीं के बाद किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में स्नातक पाठ्यक्रम में दाखिला लिया हो। इसके अलावा अन्य पात्रता शर्तों को भी पूरा करना जरूरी है।

2026 के कोहोर्ट में दिल्ली (NCT) और आंध्र प्रदेश को नए पात्र क्षेत्रों के रूप में शामिल किया गया है।

31 अगस्त तक आवेदन का मौका

Azim Premji Foundation के अनुसार 2026 कोहोर्ट के राउंड-1 के लिए आवेदन 10 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक किए जा सकते हैं। पात्र छात्राओं को अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना आवेदन पूरा करने की सलाह दी गई है।

आवेदन से पहले रखें इन बातों का ध्यान

  • कक्षा 10 और 12 की पढ़ाई से जुड़ी पात्रता जांच लें।
  • स्नातक पाठ्यक्रम में दाखिले की शर्त पूरी होनी चाहिए।
  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट तैयार रखें।
  • पहचान पत्र, कॉलेज एडमिशन और बैंक संबंधी दस्तावेज तैयार रखें।
  • आवेदन केवल आधिकारिक स्कॉलरशिप पोर्टल के माध्यम से करें।
  • आवेदन की अंतिम तारीख 31 अगस्त 2026 है।

पात्र छात्राएं आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और अन्य नियमों की जानकारी अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के आधिकारिक स्कॉलरशिप पोर्टल पर देख सकती हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram