फॉण्ट कनवर्टर NEW

आजादनगर चोरी कांड का पुलिस ने किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

Jharkhand News: आजादनगर इलाके में 19 मई की रात को हुई चोरी की घटना का पुलिस ने बुधवार को बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में राज अंसारी, मोहम्मद

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: आजादनगर इलाके में 19 मई की रात को हुई चोरी की घटना का पुलिस ने बुधवार को बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में राज अंसारी, मोहम्मद महफूज, उमर शाहरुख और एक नाबालिग शामिल हैं, जो सभी कपाली क्षेत्र के निवासी हैं।

पुलिस उपाधीक्षक पटमदा बच्चनदेव कुजूर के नेतृत्व में गठित एक विशेष छापामारी दल ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी गए कई कीमती सामान बरामद हुए हैं जिनमें चांदी की पायल, अंगूठियां, सोने की नोज पिन, घड़ियां और नकद 3,650 रुपये शामिल हैं।

घटना 19 मई को आजादनगर के जाकिरनगर स्थित ग्रीन वैली में फरहत जहां के घर हुई थी। पीड़िता ने इस चोरी की शिकायत स्थानीय थाना में दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गहन जांच शुरू की। जांच के दौरान 27 मई को सूचना मिली कि बाग-ए-अमन इलाके में कैटरिंग का काम करने वाले कुछ युवक चोरी की वारदात में शामिल हो सकते हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी चार आरोपियों को धर दबोचा। बुधवार को सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई से आजादनगर और आसपास के इलाके में रहने वाले लोगों में राहत की भावना व्याप्त है।

पुलिस अधिकारीयों ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें ताकि इस प्रकार की घटनाओं को रोकने में मदद मिल सके। इस कार्रवाई ने पुलिस की सक्रियता और तत्परता को दर्शाया है जो क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram