Author: Samsul Haque

Media and newsroom professional with experience in digital journalism, technical operations, and publishing systems since 2010. Worked with Dainik Bhaskar (2010–2013 & 2015–2020) and Khabar Mantra (2013–2015) as a System Executive. Skilled in newsroom management, digital publishing, and fact-based reporting with a strong focus on responsible journalism.

Landon, (UK): कुख्यात यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन की ‘काली डायरी’ के पन्ने अब दुनिया भर की सरकारों के लिए काल बन रहे हैं। अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट द्वारा जारी 30 लाख पन्नों के दस्तावेजों के बाद अंतरराष्ट्रीय राजनीति में इस्तीफों की सुनामी आ गई है। अब तक 10 देशों के 15 से ज्यादा शीर्ष अधिकारियों को अपना पद छोड़ना पड़ा है, जबकि 80 से अधिक रसूखदार लोग कड़े जांच घेरे में हैं। इस खबर को भी पढ़ें : पुतिन से सेटिंग की फिराक में था एपस्टीन! ‘काली फाइलों’ से हुआ चौंकाने वाला खुलासा ब्रिटेन और यूरोप में सबसे ज्यादा हड़कंप जारी…

Read More

Islamabad: आर्थिक बदहाली से जूझ रहा पाकिस्तान अपनी तिजोरी भरने के लिए अब बलूचिस्तान के संसाधनों का सौदा करने पर उतारू है। दुनिया की सबसे बड़ी तांबे और सोने की खदानों में शुमार ‘रेको डिक’ को लेकर शहबाज शरीफ सरकार और बलूच विद्रोहियों के बीच ठन गई है। कनाडाई और अमेरिकी निवेशकों के दबाव में आकर पाकिस्तानी हुकूमत ने अब बलूचों के खिलाफ आर-पार की जंग का मन बना लिया है। विदेशी कंपनियों ने दी चेतावनी कनाडा की दिग्गज कंपनी बैरिक माइनिंग कॉर्पोरेशन ने हाल ही में हुए हमलों के बाद पाकिस्तान को दो-टूक कह दिया है कि यदि सुरक्षा…

Read More

New Delhi: रोबोटिक्स की दुनिया में भारत अब एक लंबी छलांग लगाने के लिए तैयार है। स्वदेशी रोबोटिक्स कंपनी ‘एडवर्ब टेक्नोलॉजीज’ (Addverb Technologies) ने भारत में निर्मित पहियों वाला अपना पहला ‘ह्यूमनॉइड रोबोट’ व्यावसायिक रूप से लॉन्च करने की घोषणा की है। खास बात यह है कि इस रोबोट को सबसे पहले भारतीय बाजार में उतारा जाएगा, जिसके बाद इसे वैश्विक स्तर पर पेश किया जाएगा। कीमत और ग्लोबल मार्केट की रणनीति एडवर्ब के सह-संस्थापक और सीईओ संगीत कुमार ने कंपनी की रणनीति साझा करते हुए बताया कि भारतीय रोबोट की कीमत यूरोप और जापान के मुकाबले कम, लेकिन चीन…

Read More

Health News: आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली और खान-पान में बदलाव के कारण महिलाओं में पीरियड्स (मासिक धर्म) से जुड़ी समस्याएं आम हो गई हैं। हर महीने होने वाले तेज दर्द, पेट की ऐंठन और सूजन से राहत पाने के लिए अधिकतर महिलाएं पेनकिलर का सहारा लेती हैं। हालांकि, योग विशेषज्ञों का मानना है कि दवाओं के बजाय यदि ‘गर्भासन’ को दिनचर्या का हिस्सा बनाया जाए, तो इन समस्याओं को जड़ से कम किया जा सकता है। क्या है गर्भासन और क्यों है खास? गर्भासन दो शब्दों से मिलकर बना है— ‘गर्भ’ यानी भ्रूण और ‘आसन’ यानी मुद्रा। इस योगासन…

Read More

Beauty Tips: खूबसूरत दिखने के लिए हमेशा महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स या पार्लर के चक्कर काटना जरूरी नहीं है। हमारी रसोई और बगीचे में ही ऐसे कई राज छिपे हैं जो स्किन को कुदरती निखार दे सकते हैं। आजकल खराब लाइफस्टाइल और स्क्रीन टाइम की वजह से कम उम्र में ही चेहरे पर झुर्रियां और ढीलापन (Skin Sagging) दिखने लगा है। ऐसे में तुलसी और मुल्तानी मिट्टी का एक विशेष पैक आपकी त्वचा में नई जान फूंक सकता है। क्यों समय से पहले लटकने लगती है स्किन? विशेषज्ञों के अनुसार, केवल बढ़ती उम्र ही नहीं, बल्कि नींद की कमी, प्रदूषण और…

Read More

Lifestyle News: फैशन की दुनिया में तेजी से बदलाव आ रहे हैं, लेकिन हर बार पूरा वॉर्डरोब बदलना हर किसी के बस की बात नहीं। ऐसे में स्मार्ट तरीका है मैक्सी श्रग या लॉन्ग श्रग को अपनाना। एंकल या नी लेंथ का यह स्टाइल वेस्टर्न ड्रेसेज के साथ परफेक्ट लेयरिंग देता है। झारखंड फैशन काउंसिल की डायरेक्टर नेeta सिंह कहती हैं, “मैक्सी श्रग बहुमुखी है। जींस से लेकर शॉर्ट्स तक हर आउटफिट को नया ट्विस्ट देता है। बॉलीवुड सेलेब्स भी इसे खूब कैरी कर रही हैं।” लेयरिंग का ट्रेंड अभी जोरों पर है। अगर आप वेस्टर्न स्टाइल पसंद करती हैं,…

Read More

Health News: महिलाओं को होने वाली छोटी-मोटी सेहत समस्याएं अगर समय रहते न संभाली जाएं, तो ये बड़ी बीमारियों का रूप ले सकती हैं। आयुर्वेदिक विशेषज्ञों के मुताबिक, रसोई में मौजूद साधारण लहसुन इन परेशानियों से निजात दिला सकता है। रोजाना सिर्फ एक कली का सेवन करने से कब्ज, पैरों की झनझनाहट, हाई ब्लड प्रेशर जैसी दिक्कतें दूर हो सकती हैं। दवाओं की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। झारखंड के स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “लहसुन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और सल्फर यौगिक शरीर को डिटॉक्स करते हैं, जो महिलाओं की इन आम परेशानियों के लिए फायदेमंद हैं।” कब्ज…

Read More

New Delhi: भागदौड़ भरी जिंदगी में घरेलू उपकरण जैसे फ्रिज, वाशिंग मशीन और ओवन हमारी लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा बन चुके हैं। ये मशीनें न केवल हमारा काम आसान करती हैं, बल्कि समय की भी बचत करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि काम की व्यस्तता के चलते अगर आप इनकी साफ-सफाई को नजरअंदाज कर रही हैं, तो यह आपके और आपके परिवार के लिए गंभीर स्वास्थ्य संकट पैदा कर सकता है? हालिया शोध बताते हैं कि समय पर सफाई न होने से इन उपकरणों में ई-कोली, सालमोनेला और लिस्टीरिया जैसे खतरनाक बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जो फूड प्वाइजनिंग…

Read More

Washington, (US): अमेरिका में नौकरी करने का सपना देखने वाले भारतीय युवाओं और वहां पहले से कार्यरत आईटी पेशेवरों के लिए एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आ रही है। एक अमेरिकी रिपब्लिकन प्रतिनिधि ने संसद में एक नया विधेयक पेश किया है, जिसका सीधा मकसद दशकों से चले आ रहे H-1B वीजा प्रोग्राम को पूरी तरह समाप्त करना है। इस नए कानून को “एंडिंग एक्सप्लॉइटेटिव इम्पोर्टेड लेबर एग्जेम्प्शंस एक्ट” यानी ‘एक्साइल एक्ट’ (EXILE Act) नाम दिया गया है। क्या है इस बिल का मुख्य उद्देश्य? अमेरिकी प्रतिनिधि ग्रेग स्ट्यूबी, जिन्होंने इस कानून का प्रस्ताव रखा है, उनका तर्क है कि…

Read More

Noida: दिल्ली-NCR में रहने वाले लोगों के लिए फरवरी का यह महीना दोहरी मार लेकर आया है। एक तरफ जहां मौसम का मिजाज बार-बार बदल रहा है, वहीं दूसरी तरफ वायु प्रदूषण का स्तर भी खतरनाक श्रेणी में बना हुआ है। इस बदले हुए माहौल का सीधा असर लोगों की सेहत पर दिख रहा है। नोएडा और गाजियाबाद के जिला अस्पतालों की ओपीडी में इन दिनों मरीजों की लंबी कतारें लगी हैं, जिनमें से लगभग आधे लोग मौसमी बीमारियों और प्रदूषण से होने वाली परेशानियों से जूझ रहे हैं। प्रदूषण और मौसम का जानलेवा मेल NCR में इस समय तापमान…

Read More

New Delhi: क्रिकेट के सबसे छोटे और रोमांचक प्रारूप टी20 विश्व कप 2026 का खुमार अब दर्शकों के सिर चढ़कर बोलने लगा है। आज यानी 10 फरवरी को टूर्नामेंट के ग्रुप चरण में ‘ट्रिपल हेडर’ (तीन मुकाबले) देखने को मिलेंगे। आज के ये मैच न केवल ग्रुप ए और ग्रुप डी की समीकरण तय करेंगे, बल्कि कई टीमों के भविष्य की दिशा भी तय करेंगे। दिल्ली से लेकर चेन्नई और कोलंबो तक, क्रिकेट प्रेमी आज पूरे दिन चौकों-छक्कों की बरसात देखने के लिए तैयार हैं। दिल्ली में नामीबिया का इम्तिहान आज का पहला धमाका दिल्ली के ऐतिहासिक अरुण जेटली स्टेडियम…

Read More

Jagdalpur: छत्तीसगढ़ का बस्तर क्षेत्र, जो कभी केवल नक्सली हिंसा और लाल आतंक की खबरों के लिए सुर्खियों में रहता था, अब अपनी एक नई और सुनहरी तस्वीर दुनिया के सामने पेश कर रहा है। हाल ही में 7 से 9 फरवरी के बीच आयोजित हुए ‘बस्तर पंडुम’ उत्सव ने यह साबित कर दिया है कि यहां के लोगों का आत्मविश्वास अब बारूद के धुएं पर भारी पड़ रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने इस बदलाव को रेखांकित करते हुए बस्तरवासियों को उनकी समृद्ध परंपराओं और सांस्कृतिक गौरव के लिए बधाई दी है। पीएम मोदी ने सराहा बस्तर का नया…

Read More

New Delhi: देश की रक्षा तैयारियों को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 14 फरवरी को असम के डिब्रूगढ़ जिले के मोरान क्षेत्र में नेशनल हाईवे-2 पर बनी इमरजेंसी लैंडिंग फील्ड का उद्घाटन करेंगे। यह उत्तर-पूर्व भारत में राष्ट्रीय राजमार्ग पर विकसित की गई पहली इमरजेंसी लैंडिंग सुविधा है। इस परियोजना को भविष्य की आपात स्थितियों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। रक्षा अधिकारियों के अनुसार, मोरान से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-2 के 4.2 किलोमीटर हिस्से को विशेष रूप से इस तरह विकसित किया गया है कि आवश्यकता…

Read More

Chatra: बहन के घर आई एक नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में सदर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया है, जबकि अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार युवक की पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी महेंद्र पासवान के रूप में हुई है। नाबालिग की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी बिहार के सीतामढ़ी जिले से की गई है। जानकारी के अनुसार डालटनगंज की रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग अपनी बहन के घर चतरा आई हुई थी। तीन फरवरी की शाम वह चाउमीन खाने के बहाने घर से निकली थी, लेकिन…

Read More

Jamshedpur: बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब लिडे कंपनी के समीप तेज रफ्तार इनोवा कार और एक ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे नाले में जा गिरा। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानमाल की हानि नहीं हुई और ऑटो में सवार सभी यात्री सुरक्षित बच गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऑटो चालक टाटानगर रेलवे स्टेशन से चार यात्रियों को रिजर्व लेकर साकची की ओर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज गति में आ रही इनोवा कार ने ऑटो को…

Read More

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के जादूगोड़ा मुख्य मार्ग पर सोमवार करीब 11 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नौरंग मार्केट पुलिया के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो से जा टकराई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवतियों समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही जादूगोड़ा थाना प्रभारी राजेश कुमार मंडल के नेतृत्व में हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तत्काल यूसिल अस्पताल पहुंचाया, जिससे उनकी जान बच सकी। प्राथमिक जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार तीनों लोग गालूडीह से दामूडीह स्थित पहाड़ भागा…

Read More

Jamshedpur: परसुडीह थाना क्षेत्र के सरजमदा मौजा में विधायक फंड से प्रस्तावित एक विकास भवन को लेकर उत्पन्न विवाद सोमवार को स्पष्ट हो गया। ग्राम प्रधान लखन मुर्मू के नेतृत्व में ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने परसुडीह थाना प्रभारी से मुलाकात कर पूरे मामले पर चर्चा की और अपनी आपत्तियां व शंकाएं रखीं। ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को बताया कि भवन निर्माण को लेकर न तो ग्रामसभा को पूर्व में कोई जानकारी दी गई और न ही समुचित संवाद स्थापित किया गया। इसी वजह से क्षेत्र में भ्रम की स्थिति बनी। ग्रामीणों का कहना था कि निर्माणाधीन भवन को ‘प्रजापति…

Read More

Jamshedpur: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में विरोध तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को भारतीय ओबीसी विचार मंच, जमशेदपुर ने राष्ट्रपति महोदया के नाम एक ज्ञापन उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। संगठन ने इस कार्रवाई को अन्यायपूर्ण बताते हुए केंद्र और राज्य स्तर पर न्यायिक हस्तक्षेप की मांग की है। इस खबर को भी पढ़ें : Pappu Yadav Arrested: 31 साल पुराने मकान विवाद में नपे सांसद, समर्थकों का हंगामा भारतीय ओबीसी विचार मंच की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि पप्पू यादव की…

Read More

Jagannathpur: सरायकेला-खरसावां जिले के सीनी ओपी क्षेत्र अंतर्गत जगन्नाथपुर गांव स्थित एक स्कूल के पास शनिवार देर शाम हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही सीनी ओपी प्रभारी विनय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में पड़े युवक को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों की टीम द्वारा लगातार इलाज किया जा रहा था, लेकिन रविवार देर शाम घायल ने दम तोड़ दिया। शुरुआती जांच के दौरान दुर्घटनाग्रस्त बाइक का निबंधन आदित्यपुर निवासी संजय कुमार के नाम…

Read More

Ranchi: बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म निर्देशक अनुभव सिन्हा शनिवार को रांची की सरजमीं पर थे। अपनी आने वाली फिल्म ‘80’ के प्रमोशन के दौरान उन्होंने शहर के बुद्धिजीवियों और युवा फिल्मकारों के साथ एक गहरा संवाद किया। सिन्हा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सिनेमा केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि यह समाज के साथ सीधा संवाद करने का सबसे सशक्त माध्यम है। सामाजिक यथार्थ और फिल्म ‘80’ ‘मुल्क’, ‘आर्टिकल 15’ और ‘थप्पड़’ जैसी फिल्मों के जरिए समाज की कड़वी सच्चाइयों को पर्दे पर उतारने वाले सिन्हा ने अपनी नई फिल्म ‘80’ को लेकर भी उत्सुकता जगाई। उन्होंने कहा कि…

Read More