Jharkhand News: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल के अंतर्गत कपाली ओपी पुलिस ने बकरीद से पहले गौ-तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। गुप्त सूचना पर गुरुवार सुबह लगभग चार बजे डोबो वीआईपी भट्टा के पास पुलिस ने छापेमारी की। गिरफ्तार तस्करों की पहचान चांडिल थाना क्षेत्र के चीलगू सलगाडीह निवासी रोहिना कर्मकार, चाकू हांसदा और कार्तिक लोहार के रूप में हुई है। ये तीनों तस्कर 17 मवेशियों को पैदल हांकते हुए चांडिल से कपाली की ओर ले जा रहे थे। कुल 34 मवेशी सुरक्षित, दो वाहन जब्त पुलिस पूछताछ में तस्करों…
Author: Samsul Haque
Jharkhand News: जमशेदपुर जिले के घाटशिला कोर्ट ने गुरुवार को जिला परिषद सदस्य करण सिंह को रंगदारी समेत कई संगीन धाराओं में दर्ज मामले में जमानत दे दी है। करण सिंह पर बिल्डर रौशन लाल गुप्ता ने गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन अब रौशन लाल ने अदालत में करण सिंह के साथ समझौता कर लिया है। इसी के आधार पर अदालत ने उन्हें जमानत दी है। पुलिस नहीं दे पाई ठोस सबूत, कोर्ट ने दी राहत अदालत में हुई सुनवाई के दौरान पुलिस करण सिंह…
Jharkhand News: पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा की दो होनहार कराटे खिलाड़ी सुप्रिया कुमारी और भाविनी कुमारी अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने जा रही हैं। इन दोनों खिलाड़ियों का चयन ऑल इंडिया नेशनल कराटे चैंपियनशिप के लिए हुआ है, जो 11 जून से 15 जून 2025 तक देहरादून में आयोजित की जाएगी। दोनों खिलाड़ी 9 जून को चाईबासा से रवाना होंगी। संत जेवियर वेलफेयर सेंटर में ले रही हैं प्रशिक्षण सुप्रिया और भाविनी, जापान कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया (चाईबासा ब्रांच) के अंतर्गत संत जेवियर वेलफेयर सेंटर, चाईबासा में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। इनका चयन हाल…
Jharkhand News: जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में सट्टेबाजी के पैसे के बंटवारे को लेकर दो गुटों के बीच जमकर फायरिंग हुई। यह घटना 31 मई से 3 जून के बीच की बताई जा रही है। फायरिंग की आवाज सुनकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए साकची थाना में दो दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ फायरिंग और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, उनमें उलीडीह निवासी दानिश खान, आजाद बस्ती के आरिफ अली, बागबेड़ा डीबी…
Jharkhand News: सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह प्रखंड स्थित आमड़ाबेड़ा फुटबॉल मैदान के पास गुरुवार सुबह एक नर हाथी मृत अवस्था में पाया गया। बैठी हुई मुद्रा में हाथी के मृत मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। अचानक हुई मौत की आशंका, जांच में जुटा वन विभाग वन क्षेत्र पदाधिकारी शशि रंजन ने बताया कि मृत हाथी, इलाके में घूम रहे 18 सदस्यीय झुंड का हिस्सा था। प्रारंभिक तौर पर आशंका है कि चलते-चलते अचानक ही हाथी की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि हाथी की सही मृत्यु का कारण…
Ranchi News: सरायकेला-खरसावां जिला के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत नीमडीह प्रखंड के आण्डा गांव के टोला बनगोड़ा में इन दिनों हाथियों के झुंड का आतंक लगातार बना हुआ है। यह हाथी दलमा वाइल्डलाइफ सेंचुरी से भटककर गांवों में घुस आए हैं, जिससे आम लोगों के जीवन पर खतरा मंडरा रहा है। भोजन और पानी की तलाश में गांवों की ओर हाथियों का रुख दलमा सेंचुरी इन दिनों भीषण जल संकट से गुजर रही है। जंगलों के जलस्रोत सूखने के कारण हाथी भोजन और पानी की तलाश में गांवों की ओर पलायन कर गए हैं। चांडिल डैम के किनारे कुछ हाथी पानी…
Jharkhand News: आज सुबह सरायकेला थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे ने सभी को हिलाकर रख दिया। हादसा सदर अस्पताल के पास उस समय हुआ जब ओवरटेक की कोशिश में एक ट्रक और सामने से आ रहे ट्रेलर की जोरदार टक्कर हो गई। ओवरटेक के दौरान भिड़े ट्रक और ट्रेलर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ओडी-14डब्ल्यू-8244 नंबर का ट्रक कांड्रा की ओर जा रहा था। ट्रक चालक ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था, तभी सामने से आ रहे जेएच-05डीएस-1759 नंबर के ट्रेलर से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक वन विभाग के कार्यालय का गेट तोड़कर परिसर…
Jharkhand News: कोडरमा जिले के डोमचांच अंचल के अंचल अधिकारी रविंद्र पांडेय की कथित मनमानी और प्रशासनिक लापरवाही को लेकर वाम जनवादी मोर्चा कोडरमा ने बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। मोर्चा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि आगामी 10 जून 2025 से कोडरमा डीसी कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। दो वर्षों से लंबित है ज़मीन विवाद, अब तक नहीं हुई कार्रवाई डोमचांच प्रखंड के ग्राम धरगांव में आम रास्ते और ज़मीन कब्जे को लेकर पिछले दो वर्षों से विवाद चल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, खाता संख्या 378, प्लॉट संख्या 661, रकबा 325 वर्ग फीट…
Ranchi News: झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के 16 जिलों में आज गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी बिहार के ऊपर समुद्र तल से लगभग 9 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जिसका प्रभाव झारखंड में भी देखने को मिल रहा है। किन जिलों में हो सकती है बारिश?IMD की ओर से जारी अलर्ट के अनुसार, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका,…
Ranchi News: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। जिन छात्रों ने इस वर्ष इंटरमीडिएट आर्ट्स की परीक्षा दी थी, वे अब अपने रिजल्ट को JAC की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर जाकर आसानी से देख सकते हैं। गौरतलब है कि झारखंड बोर्ड ने 31 मई 2025 को पहले ही साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के नतीजे जारी कर दिए थे। अब आर्ट्स के छात्रों को लंबे इंतजार के बाद अपना परीक्षा परिणाम मिल गया है। रिजल्ट चेक करने की आसान तरीका: छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो…
Bihar News: संपूर्ण क्रांति दिवस के मौके पर बिहार की राजधानी पटना में छात्रों ने एक बार फिर अपनी आवाज बुलंद की। सरकारी नौकरी और शिक्षा में डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग को लेकर बिहार स्टूडेंट्स यूनियन के नेतृत्व में हजारों छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। छात्र नेता दिलीप कुमार की अगुवाई में यह आंदोलन पटना कॉलेज से शुरू होकर गांधी मैदान होते हुए मुख्यमंत्री आवास तक पहुंचा। इस दौरान ‘बिहारी को नौकरी दो’, ‘डोमिसाइल नहीं तो वोट नहीं’, और ‘बाहरी भगाओ, बिहारी बचाओ’ जैसे नारों से शहर गूंज उठा। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग है कि बिहार में सरकारी…
World News: पाकिस्तान में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार किसी से छिपा नहीं है। वायरल हो रहे एक वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक हिंदू युवक को कारोबारी सलमान फारुख एक हिंदू युवक को बेरहमी से पीट रहा है और पीड़ित की बहन गिड़गिड़ाते हुए उससे दया की भीख मांग रही है। Disgusting. #SalmanFarooqui, CEO of #BionicFilms, proves how heartless the elite can be. Over a minor incident, he chose violence while the victim’s sister PLEADED for mercy. How cruel can you be? This isn’t power, it’s inhumanity.🔥pic.twitter.com/rFcPEDLcU5 — Mansoor Dhillon 🇵🇸 (@MansoorDhillon_) June 2, 2025 वायरल वीडियो…
India News: नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने गुरुवार सुबह जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में एक साथ बड़ी कार्रवाई की। NIA की टीमें एक आतंकी साजिश से जुड़े केस आरसी-2/25/NIA/जेएमयू के तहत कुल 32 स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई में व्यस्त रही है। जानकारी के अनुसार, यह छापेमारी उन ओवर ग्राउंड वर्करों ओजीडब्ल्यू-एस के खिलाफ की जा रही है जो कथित रूप से आतंकवादी संगठनों के संपर्क में हैं और उनके लिए लॉजिस्टिक और अन्य सहायता उपलब्ध करा रहे हैं। एनआई सूत्रों की मानें तो एजेंसी को इन लोगों के खिलाफ विशेष इनपुट मिले थे, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन की योजना…
Jharkhand News: पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 75 पर बुधवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। घटना सतबरवा के ताबर गांव के पास की है, जहां एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गई। मृतकों की पहचान सरजा पंचायत के होटाई गांव निवासी राजबली भुइयां (28) और झाबर पंचायत के पीडिया गांव निवासी रूपदेव उरांव (28) के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक सतबरवा के हाट बाजार से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे ताबर गांव के समीप पहुंचे, बाइक (नंबर…
India News: भारत द्वारा 7 मई को अंजाम दिए गए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पाकिस्तान के एक आधिकारिक सैन्य दस्तावेज़ ने बड़ा खुलासा किया है। दस्तावेज़ के अनुसार, भारत ने न केवल सार्वजनिक रूप से घोषित आतंकी ठिकानों पर, बल्कि पेशावर, झंग, हैदराबाद (सिंध), गुजरात (पंजाब), बहावलनगर, अटक और चोर जैसे संवेदनशील इलाकों में भी हमला किया। हालांकि, भारत की ओर से इन स्थानों का कोई जिक्र नहीं किया गया था। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह जानबूझकर उठाया गया एक ‘रणनीतिक कदम’ था। विशेषज्ञों का अनुमान है कि भारत ने रणनीति के तहत केवल कुछ टारगेट्स की सार्वजनिक…
India News: श्री अमरनाथ आदिदेव भगवान शंकर की पवित्र उपाधि है। धरती का स्वर्ग कह लाने वाले कश्मीर में स्थित प्राकृतिक भव्य एवं चमत्कारिक गुफा में प्रत्येक वर्ष हिमशिवलिंग के दर्शन करने से सुखद अनुभव होता है। भारत के तीर्थ स्थानों में श्री अमरनाथ का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। इस पवित्र गुफा के दर्शन हेतु यात्रा जुलाई में शुरु होकर अगस्त में रक्षाबंधन तक चलती है। अमरनाथ यात्रा को कुछ लोग मोक्ष प्राप्ति का, तब कुछ स्वर्ग की प्राप्ति का जरिया बताते हैं। इस पवित्र धाम की यात्रा से 23 तीर्थों का पुण्य प्राप्त होता है। गुफा के…
Ranchi News: झारखंड सरकार की महिला सशक्तिकरण को समर्पित मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत रांची जिले में अप्रैल महीने की सम्मान राशि का वितरण सफलतापूर्वक कर दिया गया है। इस योजना के तहत प्रथम चरण में 3 लाख 40 हजार 63 लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में सीधे ₹2500 प्रति लाभुक की दर से ₹85 करोड़ 01 लाख 57 हजार 500 रुपए ट्रांसफर किए गए हैं। यह योजना राज्य सरकार की एक बड़ी पहल है, जिसका उद्देश्य झारखंड की महिलाओं को सम्मान और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है। इसका लाभ समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं…
World News: दक्षिण कोरिया में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे लगभग साफ हो चुके हैं। इस चुनाव में उदारवादी उम्मीदवार ली जे-म्युंग ने जीत का दावा किया है। वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी किम मून सू ने हार मार ली है। यह राजनीतिक घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है, जब पूर्व राष्ट्रपति यूं सुक-योल को मार्शल लॉ की विफल योजना के कारण महाभियोग का सामना करना पड़ा था और देश गंभीर राजनीतिक संकट में चला गया था। जब 70 फीसदी वोटों की गिनती हो चुकी थी, तब ली जे-म्युंग को 48.523 फीसदी वोट मिल चुके थे, जिससे उन्हें निर्णायक बढ़त हासिल हो गई। इसी…
Ranchi News: सिरमटोली फ्लाईओवर ब्रिज को लेकर बुधवार को जहां आदिवासी संगठनों ने झारखंड बंद कर विरोध जताया, वहीं गुरुवार को सीएम हेमंत सोरेन 11 बजे इस बहुप्रतीक्षित फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। यह फ्लाईओवर मैकॉन गेट (डोरंडा) से सिरमटोली चौक तक 300 मीटर लंबाई में फैला है और अब पूरी तरह बनकर तैयार है। इस फ्लाईओवर के शुरू होने से राजधानी रांची के डोरंडा, स्टेशन रोड और कचहरी जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में ट्रैफिक की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी। साथ ही, यह इंटर-स्टेट कनेक्टिविटी के लिए भी सहायक होगा क्योंकि अब भारी वाहन भी बिना शहर में…
Ranchi News: सिरमटोली फ्लाईओवर रैम्प विवाद को लेकर आदिवासी संगठनों द्वारा बुलाए गए झारखंड बंद का व्यापक असर देखा गया। मंगलवार 4 जून को केंद्रीय सरना समिति और चडरी सरना समिति के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता रांची की सड़कों पर उतरे। बंद का नेतृत्व केंद्रीय अध्यक्ष बबलू मुंडा और मुख्य पहान जगलाल पहान ने किया। बंद की शुरुआत सरना समिति के कार्यालय लाइन टैंक रोड से हुई, जो चडरी एचबी रोड होते हुए अल्बर्ट एक्का चौक तक पहुंचा। कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्वक दुकानदारों से बंद का समर्थन करने की अपील की और अल्बर्ट एक्का चौक पर धरना देकर प्रदर्शन किया। इस दौरान…
