Seraikela-Kharsawan News: सरायकेला-खरसावां जिले की पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सक्रिय गिरोहों का पर्दाफाश किया है। इस दौरान पुलिस ने 10 अपराधियों को गिरफ्तार करने के साथ ही चार नाबालिगों को निरुद्ध किया है। छापेमारी में कुल 17 चोरी की मोटरसाइकिल और एक पिकअप वाहन बरामद किए गए हैं। पुलिस की इस सफलता से जिले में लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की उम्मीद जताई जा रही है। पहला गिरोह आदित्यपुर थाना क्षेत्र में सक्रिय था। यहां से पुलिस ने 8 मोटरसाइकिल और एक पिकअप वाहन बरामद किया। गिरफ्तार अपराधियों…
Author: Samsul Haque
Chaibasa News: चाईबासा के उपायुक्त चंदन कुमार के खिलाफ मानकी व मुंडाओं द्वारा निकाली गई जन आक्रोश रैली के बाद अब इस पर सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। कोल्हान भूमि बचाओ समिति के केंद्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार सावैयां ने रैली की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि रैली निकालने वाले कई मानकी व मुंडा स्वयं भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। कोल्हान भूमि बचाओ समिति ने डीसी विरोधी रैली को बताया राजनीति से प्रेरित उन्होंने आरोप लगाया कि चाईबासा शहर से सटे कई गांवों में कुछ मानकी व मुंडा चंद पैसों के लालच में बाहरी लोगों को बसाने का काम…
Bokaro News: भारत के गाँवों में कुपोषण आज भी एक गंभीर समस्या बनी हुई है। इसे खत्म करने के लिए कई योजनाएँ और कार्यक्रम चलाए जाते रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर प्रयासों की सबसे अहम कड़ी बनकर वेदांता की पहल नंद घर सामने आई है। अनिल अग्रवाल फाउंडेशन के अंतर्गत चल रहा यह कार्यक्रम अब एक जनांदोलन का रूप ले चुका है। इसी कड़ी में नंद घर ने पोषण माह 2025 की शुरुआत की है, जिसमें 15 राज्यों के 3.5 लाख से अधिक परिवार शामिल हो रहे हैं। ग्रामीण भारत तक पहुँचेगी पहल इस बार अभियान का थीम “पोषण…
India News: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में सुरक्षाबलों ने 1 करोड़ के इनामी समेत 10 नक्सलियों को ढेर कर दिया। इस मुठभेड़ के 10 घंटों के बाद एक बार फिर से नक्सलियों के साथ मुठभेड़ शुरू हुई जिसमें अन्य नक्सली मारे गए। इस मुठभेड़ में गरियाबंद के ई-30 स्पेशल फोर्स, एसटीएफ और कोब्रा के जवान शामिल थे, जो लगातार नक्सलियों से लोहा लेते रहे हैं। घंटों चली गोलीबारी, नक्सलियों पर टूटा सुरक्षा बल का कहर रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा ने बताया कि एनकाउंटर में रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही कुछ और नक्सलियों के मारे जाने की संभावना है। उन्होंने…
India News: आजकल महिलाएं इतनी क्रूर हो गई है कि वह हत्या जैसे अपराध करने से नहीं डरती हैं हाल ही में कई घटनाएं सामने आई हैं जिन्हें सुनकर लोग हैरान रह गए हैं वहीं अब कर्नाटक से बेहद ही हैरान और परेशान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला अपने पति को मारना चाहती थी लेकिन उसका प्रेमी ही मौत के आगोश में सो गया। पुलिस ने पति की हत्या की साजिश रचने के आरोप में महिला को गिरफ़्तार कर लिया है पर उसकी प्रेमी ने पुलिस के हाथ चढ़ने से पहले ही खौफनाक कदम उठा…
India News: उपराष्ट्रपति के पद से अचानक 22 जुलाई को इस्तीफा देने वाले जगदीप धनखड़ लंबे समय तक सार्वजनिक कार्यक्रमों में नजर नहीं आए। इस्तीफे के बाद पहली बार धनखड़ ने नए उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के शपथ समारोह में हिस्सा लिया। यह पहला मौका था, जब इस्तीफे के बाद जगदीप धनखड़ सार्वजनिक तौर पर नजर आए। उनके अलावा पूर्व राष्ट्रपति वेंकैया नायडू और हामिद अंसारी भी शपथ समारोह में पहुंचे। इस्तीफे के बाद से ही जगदीप धनखड़ देखे नहीं गए थे और विपक्ष की ओर से लगातार सवाल दागे जा रहे थे कि आखिर वह कहां हैं और कैसे हैं।…
Entertainment News: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने बाढ़ पीड़ित पंजाब के लोगों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया है। किंग खान शाहरुख के मीर फाउंडेशन ने पंजाब में भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों को राहत देने, जरुरी किट वितरित करने और उनके पुनर्वास प्रयासों में सहायता करने के लिए कदम बढ़ाया है। संकट की स्थिति में, उनके फाउंडेशन ने ज़रूरतमंद लोगों को सहायता प्रदान की है। राहत किटों में दवाइयां, स्वच्छता सामग्री, खाद्य सामग्री, मच्छरदानी, तिरपाल, बिस्तर, सूती गद्दे और अन्य जरुरी वस्तुएं शामिल हैं। भीषण बाढ़ से जूझ रहा है पंजाब, सामान्य स्थिति बहाल करने में जुटे अधिकारी इस…
Palamu News: पलामू जिले में स्थित नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह अब 3 अक्टूबर की बजाय 6 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन जीएलए कॉलेज स्टेडियम में होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल सह कुलाधिपति शामिल होंगे। इनके अलावा शिक्षा मंत्री, वित्त मंत्री और स्थानीय सांसद भी मौजूद रहेंगे। राज्यपाल सड़क मार्ग से आएंगे या हवाई मार्ग से—इस पर अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। हालांकि, उनकी यात्रा से…
Ranchi News: रांची में झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (JSSC-CGL) पेपर लीक मामले में शुक्रवार को बड़ा फैसला सामने आया। झारखंड उच्च न्यायालय ने तीन आरोपितों को जमानत दे दी है। जिन्हें राहत मिली है उनमें भारतीय रिजर्व बटालियन (IRB) का जवान रॉबिन, कविराज और रामनिवास राय शामिल हैं। जस्टिस अम्बुज नाथ की अदालत ने तीनों को 20-20 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत मंजूर की। मामले में आरोपितों की ओर से अधिवक्ता अमन कुमार राहुल ने दलीलें पेश की थीं। अदालत ने सभी पक्षों की सुनवाई के बाद यह निर्णय लिया। गौरतलब है कि अपराध अनुसंधान…
Palamu News: पलामू में अवैध खनन के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। शुक्रवार को उपायुक्त समीरा एस की अध्यक्षता में समाहरणालय में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई। इस दौरान अगस्त महीने में की गई कार्रवाई की विस्तृत जानकारी साझा की गई। डीएमओ सुनील कुमार ने बताया कि अब तक अवैध खनन और परिवहन में शामिल कुल 64 वाहनों को जब्त किया गया है। साथ ही 36 लाख 36 हजार रुपये बतौर जुर्माना वसूला गया है। इतना ही नहीं, नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। जिला परिवहन कार्यालय ने भी सख्ती दिखाते…
Bihar News: दरभंगा जिले की पतौर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गहनों की चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने 7 अपराधियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 573 ग्राम सोना, 22.65 किलो चांदी, 33,100 रुपये नकद, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने कहा कि बरामद गहनों की पहचान (टीआई परेड) कराई जाएगी। मामला 4 फरवरी 2024 का है, जब बबलू साह, जो उधरा स्थित गायत्री चौक पर सुहागन ज्वेलर्स चलाते हैं, ने अपनी दुकान से चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके आधार पर पतौर थाना…
Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जिले में प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर सभागार में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में चुनाव से जुड़ी सभी अहम व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। डीईओ ने स्पष्ट कहा कि चुनाव कार्य अत्यंत संवेदनशील और दायित्वपूर्ण है, इसलिए सभी अधिकारी पूरी गंभीरता और निष्ठा के साथ दायित्व निभाएं। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए। वाहन व्यवस्था पर बात करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि निर्वाचन कार्य…
Ranchi News: झारखंड में एक बार फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक 15 सितंबर को राज्य के सात जिलों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में देवघर, दुमका, गिरिडीह, जामताड़ा, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ शामिल हैं। इसके अलावा आसपास के मध्यवर्ती इलाकों में भी कहीं-कहीं तेज बारिश देखने को मिल सकती है। विभाग ने बताया कि इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है और लोगों…
Ranchi News: राजधानी रांची के खेलगांव इलाके में शुक्रवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक स्कूटी सवार युवती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सरला बिरला स्कूल की बस और स्कूटी के बीच टक्कर से हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार बस (जेएच 01 2303) तेज गति से आ रही थी। इसी दौरान उसने स्कूटी पर सवार लड़की को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवती स्कूटी सहित सड़क पर गिर गई और बस उसे कुचलते हुए निकल गई। घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद आस-पास के लोग गुस्से…
Ranchi News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के सारनाथ थाना क्षेत्र निवासी जयंत कुमार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी लंबे समय से गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहा था और लगातार लोकेशन बदल रहा था। वह गाजीपुर भागने की फिराक में था, लेकिन औड़िहार के पास रोडवेज बस को रोककर पुलिस टीम ने घेराबंदी की और उसे धर दबोचा। आरोपी के पास से धमकी देने में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी जब्त…
Ramgarh News: रामगढ़ जिले के वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के बड़गांव गांव में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां पिता-पुत्र के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर झगड़ा इतना बढ़ गया कि पिता ने गुस्से में बेटे की जान ले ली। पुलिस के अनुसार, सुशील जायसवाल और उनके बेटे संगीत जायसवाल के बीच पैसों को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर सुशील जायसवाल ने डंडा उठा लिया और बेटे पर टूट पड़े। लगातार पिटाई के कारण संगीत की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच…
World News: कनाडा में भारतीय मूल की चिकित्सक सुमन खुलबे का मेडिकल लाइसेंस रद्द किया गया है। उन पर एक पुरुष मरीज के साथ यौन शोषण और दो अन्य मरीजों के साथ अनुचित व्यवहार के आरोप सिद्ध हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, खुलबे ने इन मरीजों के प्रति प्रेम व्यक्त किया और इसके साथ व्यक्तिगत और कारोबारी संबंध स्थापित किए, जो चिकित्सा नैतिकता के खिलाफ माने गए। जांच समिति ने खुलबे के व्यवहार की जांच कर निष्कर्ष निकाला कि उन्होंने अपने मरीजों को केवल मरीज के रूप में नहीं देखा। पैनल ने कहा, वे उन्हें अपने दोस्त, सामाजिक जीवन का…
Jamshedpur News: जमशेदपुर में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है। जिले में बेहतर प्रशासनिक नियंत्रण, अनुसंधान कार्य की सुगमता और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पीयूष पांडेय ने बुधवार देर रात व्यापक स्तर पर तबादले का आदेश जारी किया। इस आदेश से पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। जारी आदेश के अनुसार बिष्टुपुर थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर को अंचल निरीक्षक मुसाबनी बनाया गया है। सोनारी थाना प्रभारी सरयू आनंद और गोलमुरी थाना प्रभारी राजन कुमार को साईबर अपराध थाना जमशेदपुर भेजा गया है। वहीं, कदमा थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे को बिष्टुपुर…
Bokaro News: झारखंड की सियासत इन दिनों गरमाई हुई है। सूर्या हांसदा की कथित हत्या और नगड़ी की जमीन विवाद को लेकर भारतीय जनता पार्टी राज्य सरकार पर हमलावर है। इसी कड़ी में शुक्रवार को बोकारो जिला भाजपा ने चास प्रखंड कार्यालय से पैदल मार्च निकालते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए दो बड़ी मांगें रखीं – पहली, सूर्या हांसदा की हत्या की सीबीआई जांच और दूसरी, नगड़ी रैयतों की जमीन को वापस दिलाने के लिए राज्य सरकार को निर्देश। इस मौके पर जिला अध्यक्ष जयदेव राय, पूर्व विधायक बिरंचि…
Koderma News: संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना के लिए माताएं जिस व्रत का सालभर इंतजार करती हैं, वह जीवित्पुत्रिका व्रत यानी जितिया इस बार 14 सितंबर को मनाया जाएगा। पंडित जीवकांत झा ने बताया कि मिथिला पंचांग के अनुसार, 13 सितंबर को षष्ठी तिथि का समापन होने के बाद सुबह 11:15 बजे से सप्तमी तिथि का प्रवेश होगा। इस दिन व्रती माताएं रातभर ओठगन पूजन कर विशेष भोजन करेंगी। इसके बाद 14 सितंबर को सूर्योदय काल से प्रदोष व्यापिनी अष्टमी तिथि रहने के कारण महिलाएं निराहार और निर्जला उपवास करेंगी। व्रत का पारण 15 सितंबर की सुबह…
