Ranchi News : रांची के सामाजिक और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के प्रमुख स्तंभ, प्रसिद्ध समाजसेवी रमजान कुरैशी को रविवार को मणिटोला कब्रिस्तान, डोरंडा में हजारों लोगों की मौजूदगी में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। उनके अंतिम सफर में हर वर्ग के लोग शामिल हुए, जो इस बात का प्रमाण था कि वे कितने लोगों के दिलों में बसते थे और उनकी सेवाओं ने कितनों को छुआ था। शनिवार का दिन रांची के लिए बेहद दुखद रहा। कांटाटोली में जमीयतुल कुरैशी 84 पंचायत चुनाव की सभा को रमजान कुरैशी संबोधित कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उनका भाषण शुरू ही हुआ था…
Author: Muzaffar Hussain
Ranchi News : औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में आधुनिक परिवहन व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सुगम और आरामदायक परिवहन के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए, यहां अत्याधुनिक अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) के निर्माण की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू कर दी गई है। यह भव्य परियोजना मानगो डिमना चौक के पास 13 एकड़ जमीन पर तैयार होगी। नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने इस प्रोजेक्ट को हाइब्रिड एन्युइटी मोड (HEM) पर बनाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। अब इसे प्रशासनिक स्वीकृति के लिए…
Hazaribagh News : झारखंड में एक बार फिर जमीन घोटाले का मामला सुर्खियों में है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने खासमहल जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। यह मामला वर्षों पुराना है, लेकिन हाल ही में हुई प्रारंभिक जांच में कई ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जिन्होंने जांच एजेंसी को भी हैरान कर दिया। ACB द्वारा दर्ज की गई FIR में जिन लोगों के नाम शामिल हैं, उनमें तत्कालीन खासमहल पदाधिकारी विनोद चंद्र झा, बसंती सेठी, उमा सेठी, इंद्रजीत सेठी, राजेश सेठी, विजय प्रताप सिंह और सुजीत कुमार सिंह के नाम…
Ranchi News : शहर के जाने-माने समाजसेवी और स्वास्थ्य क्षेत्र में सक्रिय कार्यकर्ता रमजान कुरैशी का आज आकस्मिक निधन हो गया। उनकी मौत की खबर से न केवल परिजनों में, बल्कि पूरे समाज में शोक की लहर दौड़ गई। जमीयतुल कुरैशी 84 पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर हो रही सभा के दौरान यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सभा में लोगों को संबोधित करते समय अचानक रमजान कुरैशी की तबीयत बिगड़ गई और वह मंच पर ही गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर…
Ranchi News : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज अपने पैतृक गांव नेमरा की पगडंडियों पर चलते हुए न केवल धान रोपनी में जुटे किसानों और महिलाओं से बातचीत की, बल्कि इस दौरान उन्होंने अपने बचपन की यादें भी ताजा कीं। मुख्यमंत्री ने नेमरा के बरमसिया और बड़का नदी दोईन क्षेत्रों में किसानों से मुलाकात की। उन्होंने स्थानीय स्तर पर बारिश के पानी के उपयोग की अहमियत पर जोर देते हुए कहा कि छोटी बरसाती नदियों के पानी को चेक डैम के जरिए खेतों तक पहुंचाना बेहद लाभदायक है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे इस योजना का लाभ उठाएं और स्थानीय…
Lohardaga News : लोहरदगा पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी चोट करते हुए ब्राउन शुगर के अवैध धंधे में शामिल दो अंतरराज्यीय अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 13 ग्राम ब्राउन शुगर, नकदी, रेलवे टिकट और मोबाइल सहित कई आपत्तिजनक सामान जब्त किए हैं। बरामद ब्राउन शुगर की अनुमानित कीमत 2,56,400 रुपये बताई जा रही है। थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर ने जानकारी दी कि पिछले कुछ दिनों से पुलिस अधीक्षक सादीक अनवर रिजवी को गुप्त सूचना मिल रही थी कि लोहरदगा रेलवे स्टेशन और उसके आसपास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का धंधा चल रहा…
East Singhbhum News : जिले के बहरागोड़ा प्रखंड में शनिवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें 10 वर्षीय मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई और उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा एनएच-49 पर बड़शोल थाना क्षेत्र के पास तब हुआ, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, खेड़ुवा गांव निवासी बिरेन खिलाड़ी (45) अपनी पत्नी अनुपमा खिलाड़ी और बेटी अन्नपूर्णा खिलाड़ी (10) के साथ हल्दीपोखर जा रहे थे। वे अपने ससुर के अंतिम संस्कार में शामिल…
Palamu News : जिले में हुसैनाबाद पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो नाबालिग सहित तीन लोगों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस को यह सफलता गुप्त सूचना के आधार पर मिली। सूचना के अनुसार, लंगरकोट पहाड़ी मंदिर के नीचे से बिना नंबर प्लेट की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी कर एक युवक विशुनपुर गांव की ओर घूम रहा था। जैसे ही यह खबर पुलिस तक पहुंची, वरीय अधिकारियों को जानकारी दी गई और संध्या गश्ती पर तैनात पुलिस दल को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जांच के दौरान पुलिस टीम ने विशुनपुर गांव के तीनमुहान के…
East Singhbhum News : जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र के धोलाबेड़ा गांव के तालाडीह टोला में शुक्रवार रात एक मामूली आर्थिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। महज दो हजार रुपये की मजदूरी के बकाया को लेकर हुए झगड़े में एक युवक ने अपने पड़ोसी की कुल्हाड़ी से गला का’टकर ह’त्या कर दी। यह घटना पूरे गांव में सनसनी फैलाने वाली रही। मृतक की पहचान राम हो उर्फ सुदर्शन के रूप में हुई है, जबकि आरोपी सेलाई लूगून उर्फ मटका बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, सेलाई लूगून इस इलाके के लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर बेंगलुरु…
Jamshedpur News : जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत खड़ंगाझार में शुक्रवार रात एक चौंकाने वाली वारदात हुई, जब अज्ञात चोरों ने एक साथ तीन मंदिरों को निशाना बना लिया। चोरी की इस घटना ने स्थानीय लोगों में आक्रोश और हैरानी दोनों पैदा कर दी है, क्योंकि इनमें से एक मंदिर पुलिस टीओपी परिसर के अंदर स्थित था। मिली जानकारी के अनुसार, चोरों ने श्री हनुमान मंदिर, श्री वीवीएस मंदिर और खड़ंगाझार टीओपी परिसर में स्थित जटाधारी शिव मंदिर से चांदी के मुकुट, छत्र, नकद रुपये और अन्य बहुमूल्य सामान चोरी कर लिया। बताया जा रहा है कि चोर बड़ी…
East Singhbhum : टाटानगर रेल मंडल और उससे होकर गुजरने वाले मार्गों पर आगामी दिनों में बड़ी संख्या में ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। दक्षिण-पूर्व रेलवे ने जानकारी दी है कि इस अवधि में कई ट्रेनों को रद्द किया जाएगा, कुछ का मार्ग बदला जाएगा, जबकि कुछ को शॉर्ट-टर्मिनेट या शॉर्ट-ओरिजिनेट किया जाएगा। इस निर्णय का असर टाटानगर आने-जाने वाले हजारों यात्रियों पर पड़ेगा। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेनों की स्थिति की पुष्टि करने की सलाह दी है। मार्ग परिवर्तन (डायवर्जन) 15630 (सिलचर–तांबरम) एक्सप्रेस 13287 (दुर्ग–आरा साउथ बिहार) एक्सप्रेस 22805 (भुवनेश्वर–आनंद विहार) साप्ताहिक एक्सप्रेस 18104 (अमृतसर–टाटा)…
Seraikela Kharsawan News : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल में शनिवार सुबह एक भीषण रेल हादसा हुआ, जिसमें दो मालगाड़ियां आमने-सामने टकरा गईं। यह घटना चांडिल रेलवे स्टेशन से लगभग दो किलोमीटर दूर, पोल संख्या 375/22 के पास सुबह करीब 4:15 बजे घटी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रेनों के कई डिब्बे पटरी से उतर गए और लोकोमोटिव के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मलबा ट्रैक पर फैल गया, जिससे अप और डाउन दोनों लाइनों पर रेल यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक मालगाड़ी टाटानगर से बोकारो की ओर जा रही थी, जबकि…
Ranchi News : झारखंड के जननायक और झारखंड आंदोलन के प्रतीक, दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के पारंपरिक श्राद्ध कर्म के पांचवें दिन आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्थानीय परंपराओं के अनुरूप महत्वपूर्ण रस्म पूरी की। इस अवसर पर उन्होंने अपने परिवारजनों और नजदीकी रिश्तेदारों के साथ पारंपरिक विधि-विधान से पूजा और कर्मकांड में भाग लिया। श्राद्ध कर्म के तहत आयोजित इस विशेष अनुष्ठान में ग्रामीण समाज, स्थानीय जनप्रतिनिधि और करीबी शुभचिंतक भी उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण भावुक और श्रद्धा से भरा रहा। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर अपने पिता की स्मृतियों को याद करते हुए…
Ranchi News : समाहरणालय ब्लॉक-ए के G14 और G15 कक्ष में आज सहायक आचार्य संवर्ग के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस प्रक्रिया की अध्यक्षता उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजुनाथ भजन्त्री द्वारा मनोनीत नोडल पदाधिकारी एवं अपर दंडाधिकारी सुदर्शन मुर्मू ने की। कुल 129 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 127 उम्मीदवार आज की काउंसलिंग में शामिल हुए, जो चयन प्रक्रिया में उनकी गंभीरता और समर्पण को दर्शाता है। काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की विस्तृत जांच की गई और चयन के लिए आवश्यक दिशानिर्देशों का पालन सुनिश्चित किया गया। प्रक्रिया के दौरान प्रशासनिक टीम, तकनीकी सहयोगी और सहायक स्टाफ…
Ranchi News : झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी सर्वजन पेंशन योजना के अंतर्गत रांची जिले के पेंशनधारियों के लिए अगस्त महीने की पेंशन राशि जारी कर दी गई है। यह राशि सीधे DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से लाभुकों के बैंक खातों में भेजी गई है, ताकि पेंशनधारियों को समय पर और पारदर्शी तरीके से लाभ मिल सके। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार, जिले में कुल 2 लाख 21 हजार 270 लाभुकों के खातों में एक-एक हजार रुपये की पेंशन राशि भेजी गई है। इस भुगतान के लिए कुल 22 करोड़ 12 लाख 70 हजार रुपये का आवंटन किया…
Ranchi News : जमीयतुल कुरैश चौरासी पंचायत झारखंड 2025 का चुनाव शनिवार, 9 अगस्त 2025 को आयोजित होगा। चुनाव प्रक्रिया सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक कांटा टोली स्थित YMCA सभागार में संपन्न होगी। इसमें सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग कर नए पदाधिकारियों का चयन करेंगे। चुनाव खत्म होने के बाद उसी दिन मतगणना की जाएगी और शाम 6 बजे तक परिणाम घोषित किए जाएंगे। नवनिर्वाचित पांच पदाधिकारियों का शपथग्रहण समारोह भी उसी दिन आयोजित किया जाएगा, जिसके साथ सम्मान समारोह भी होगा। पंचायत के इस चुनाव को लेकर क्षेत्र में उत्साह और जोश देखने को मिल रहा…
Ranchi News : झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की तबीयत पर लगभग कोई सुधार नहीं हाे रहा है। अपोलो अस्पताल में भर्ती श्री सोरेन विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा इलाजरत हैं और जीवन से संघर्ष कर रहे हैं। इस बीच रांची के सांसद और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से मुलाक़ात कर मंत्री की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पूरे झारखंड की जनता मंत्री रामदास सोरेन के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, डॉक्टर उनकी स्थिति पर कड़ी नज़र रखे हुए हैं और आवश्यक मेडिकल टेस्ट किए…
Ranchi News : समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में आज जिला के वरीय पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने की। बैठक में विभागीय कार्यों की प्रगति, विधि-व्यवस्था, आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी, जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और समाहरणालय परिसर के बेहतर प्रबंधन पर विस्तृत चर्चा हुई। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि अब से हर महीने ऑनलाइन जिला स्तरीय विधि-व्यवस्था संधारण बैठक आयोजित की जाएगी, ताकि समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके। उन्होंने मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी की समीक्षा करते हुए कहा…
रांची में आयोजित एक भव्य समारोह में समाजसेवी राजकुमार नागवंशी को उत्कृष्ट समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय योगदान के लिए “Icon of Jharkhand” सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान भारत के एक प्रतिष्ठित न्यूज चैनल द्वारा प्रदान किया गया, जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले व्यक्तियों को पहचान देने के लिए जाना जाता है। इस अवसर को और भी विशेष बनाने वाला क्षण तब आया, जब झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी ने स्वयं अपने हाथों से यह सम्मान श्री नागवंशी को प्रदान किया। समारोह का आयोजन रांची के ऐतिहासिक आड्रे हाउस में हुआ,…
Ranchi News : केन्द्रीय सरना समिति ने घोषणा की है कि इस वर्ष विश्व आदिवासी दिवस पर पारंपरिक नाच-गान का आयोजन नहीं किया जाएगा। समिति ने बताया कि यह निर्णय दिशूम गुरु शिबू सोरेन के सम्मान में लिया गया है, जिन्होंने आदिवासी समाज के अधिकारों और सम्मान के लिए आजीवन संघर्ष किया। समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा और महासचिव महादेव टोप्पो ने संयुक्त बयान में कहा कि इस बार 9 अगस्त 2025, शनिवार को सुबह 9:00 बजे, भगवान बिरसा मुंडा समाधि स्थल, कोकर में आयोजन होगा। यहां भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर इसे ‘संकल्प दिवस’ के रूप…
