Ranchi News : जमीअतुल कुरैश कांफ्रेंस के तत्वावधान में हाजी असलम बैंक्वेट हॉल में आयोजित जमीअतुल कुरैश चौरासी पंचायत सम्मेलन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जमीअतुल कुरैश चौरासी पंचायत झारखंड के अध्यक्ष हाजी अफसर कुरैशी ने की। सम्मेलन में झारखंड के विभिन्न जिलों से आए कुरैशी पंचायत के प्रतिनिधियों ने समाज के सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की और सरकार से समस्याओं के समाधान की मांग की। कार्यक्रम का संचालन महासचिव मुमताज कुरैशी ने किया। उन्होंने कुरैशी समाज की ज्वलंत समस्याओं को विस्तार से रखा। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली से आए…
Author: Muzaffar Hussain
Ranchi News : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित सहायक आचार्य (भाषा विषय) पद की भर्ती प्रक्रिया में मदरसा आलिम ऑनर्स प्रशिक्षित अभ्यर्थियों का रिजल्ट जारी नहीं किया गया है। DV(दस्तावेज़ सत्यापन) प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद रिजल्ट जारी न होने से अभ्यर्थियों में गहरा रोष और निराशा है। इसी मुद्दे को लेकर शुक्रवार को प्रभावित अभ्यर्थी जेएसएससी कार्यालय के बाहर जमा हुए और जोरदार नारेबाजी की। उनका स्पष्ट कहना है कि आयोग का यह कदम न केवल नियम-विरुद्ध है बल्कि उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ भी है। इस दौरान झारखंड छात्र संघ के अध्यक्ष एस अली ने मौके…
Ranchi News : रांची नगर निगम ने मोरहाबादी स्थित नवनिर्मित वेंडर मार्केट में चयनित लाभुकों के लिए स्थान निर्धारण की तारीख और प्रक्रिया की घोषणा कर दी है। नगर निगम के DAY-NULM Cell द्वारा जारी इस आम-सूचना के अनुसार, चयनित विक्रेताओं का स्थान निर्धारण लॉटरी के माध्यम से मंगलवार, 12 अगस्त 2025 को किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे से रांची नगर निगम कार्यालय के आठवें तल पर स्थित निगम हॉल में आयोजित होगा। सूचना में बताया गया है कि यह स्थान निर्धारण नगर निगम की गठित समिति द्वारा अनुशंसित विक्रेताओं की अनुमोदित सूची के आधार पर ई-लॉटरी के…
Ramgarh News : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का खेती-किसानी से गहरा लगाव किसी से छुपा नहीं है। इसका एक और उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब वे रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास से निकलकर खेतों की मेड़ से होते हुए सीधे धान रोपनी कर रहे किसानों के बीच पहुंचे। बारिश का मौसम और खेतों में चल रही धान की बुवाई के बीच मुख्यमंत्री ने किसानों के साथ समय बिताया, उनसे बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। कृषि हमारी पहचान और परंपरा मुख्यमंत्री ने खेतों में मौजूद किसानों से संवाद करते हुए कहा कि कृषि न केवल हमारी…
Ranchi News : रांची में आज झारखंड आंदोलन के महानायक और वीर शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की ओर से शहीद निर्मल महतो चौक स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। पूरा माहौल ‘निर्मल महतो अमर रहें’ के नारों से गूंज उठा। निर्मल महतो, झारखंड अलग राज्य आंदोलन के अग्रणी योद्धाओं में से एक थे। उन्होंने अपने जीवन को झारखंड की पहचान, सम्मान और अधिकार के लिए समर्पित कर दिया। वे न केवल एक आंदोलनकारी थे, बल्कि सामाजिक न्याय और जनहित…
Ranchi News : भगवान बिरसा जैविक उद्यान, रांची में अब एक नई मेहमान का आगमन हुआ है — 6 वर्ष की मादा उत्तरी जिराफ ‘मिस्टी’। उसे 7 अगस्त 2025 को प्राणी उद्यान अलीपुर, कोलकाता से लाया गया है। इस अवसर पर सिल्वर फीजेंट का एक जोड़ा भी रांची पहुंचा। यह जीव आदान-प्रदान कार्यक्रम लंबे समय से लंबित था, जिसे आखिरकार सफलतापूर्वक पूरा किया गया। जैविक उद्यान के निदेशक जब्बर सिंह ने बताया कि यह आदान-प्रदान दोनों संस्थानों के सहयोग और वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अगले चरण में नर जिराफ को भी रांची लाने की योजना…
Ranchi News : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन इन दिनों अपने जीवन के सबसे कठिन दौर से गुजर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन का दुख अभी भी उनकी आंखों और चेहरे पर साफ झलक रहा है। “बाबा” के निधन का यह पांचवां दिन है, लेकिन दर्द और आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। इसके बावजूद, वे न केवल पुत्र धर्म निभा रहे हैं, बल्कि पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ राजधर्म का भी निर्वहन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री इन दिनों रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास में हैं, जहां…
Ranchi News : झारखंड राज्य के निर्माता, सामाजिक समरसता और आदिवासी अस्मिता के प्रतीक पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु वीर शिबू सोरेन को मुस्लिम समाज ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर शाह रेसिडेंसी होटल, कर्बला चौक में एक विशेष ‘ख़िराज-ए-अक़ीदत सह परिचर्चा’ का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के प्रबुद्धजन, धर्मगुरु, आंदोलनकारी और सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलाना डॉ. ओबैदुल्लाह क़ासमी ने की, जबकि संचालन ‘लहू बोलेगा’ के नदीम खान ने किया। विषय प्रवेश झारखंड आंदोलनकारी और वक्फ बोर्ड के सदस्य मो. फै़ज़ी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत शहर काज़ी कारी…
Ranchi News : सिमडेगा के स्थानीय बाजारों में बैग और पर्स बेचने वाले पिता की बेटी आफरीन रुखसार डी फार्मा में झारखंड स्टेट टॉपर बनी है। प्रतिभा की मिसाल बनी आफरीन न सिर्फ शिक्षा में अव्वल रहीं, बल्कि लेखन के क्षेत्र में भी उन्होंने पांच छोटी-बड़ी पुस्तकें लिखकर अपनी अलग पहचान बनाई है। हालांकि, आर्थिक हालात ने उन्हें कई बार तोड़ा, लेकिन उनके हौसले ने उन्हें झुकने नहीं दिया। आफरीन की कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है। राज्य की टॉपर होने के बावजूद उन्हें रोजगार के लिए दर-दर भटकना पड़ा। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार में जन्मी आफरीन के पिता…
Ranchi News : झारखंड की बहुप्रतीक्षित शहीद नीलांबर-पीतांबर उत्तर कोयल (मंडल डैम) परियोजना को लेकर एक अहम प्रगति हुई है। राज्य की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने गुरुवार को परियोजना की समीक्षा बैठक की और इसमें तेज़ी लाने के लिए कई निर्देश जारी किए। बैठक में मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि इस योजना को अब ज़मीन पर उतारने का समय आ गया है। उन्होंने गढ़वा और लातेहार जिले के सात प्रभावित गांवों — खैरा, भजना, सनैया, कुटकू, खुरा, चेमो और मेराल — के करीब 750 परिवारों के पुनर्वास को प्राथमिकता देने को कहा। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित…
Ranchi News : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को श्रद्धांजलि देने गुरुवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रामगढ़ जिला अंतर्गत नेमरा स्थित उनके पैतृक आवास का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने शिबू सोरेन जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल ने दिवंगत नेता के सम्मान में मौन धारण कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे शिबू सोरेन जी को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। राज्यपाल श्री गंगवार…
Ranchi News : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि हस्तकरघा केवल एक कला नहीं, बल्कि यह हमारी सभ्यता, संस्कृति और परंपरा का जीवंत प्रतीक है। हर धागा, हर बुनाई हमारी लोक-कथाओं और रीति-रिवाजों की अनूठी कहानी कहती है। राज्यपाल गुरुवार को रांची के डोरंडा महाविद्यालय में विवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (W.D.R.O) एवं बुनकर प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित 12वें राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस के अवसर पर बोल रहे थे। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल हमारे सांस्कृतिक मूल्यों को सम्मानित करने का मंच है, बल्कि उन लाखों बुनकर परिवारों के योगदान को पहचानने का…
Ranchi News : रांची सदर अस्पताल में एक जटिल सर्जरी के जरिए 54 वर्षीय महिला के पैर में बने ट्यूमर का सफल ऑपरेशन किया गया है। महिला एस. देवी बीते चार वर्षों से बाएं पैर में सूजन और भारीपन से परेशान थीं, लेकिन पिछले दो महीनों में यह सूजन असामान्य रूप से तेजी से बढ़ने लगी। महिला को चलने-फिरने में दिक्कत होने लगी थी और दर्द असहनीय हो गया था। रांची सदर अस्पताल के सर्जन डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि जब मरीज की पूरी जांच की गई तो पता चला कि उनके पैर में एक बड़ा ट्यूमर विकसित हो…
Ranchi News : 750 करोड़ रुपये के बहुचर्चित जीएसटी घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई एक बार फिर तेज हो गई है। इस बार ईडी की टीम ने झारखंड के रांची, जमशेदपुर और धनबाद में एक साथ कई व्यापारिक ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई गुरुवार की सुबह शुरू हुई, जो देर शाम तक जारी रही। ईडी के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल के कोलकाता और महाराष्ट्र के मुंबई में भी व्यापारियों के ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है। फिलहाल देशभर में कुल 12 से अधिक जगहों पर छापेमारी चल रही है। इस…
Ranchi News : पूर्व पार्षद शबाना खान के पति रिंकू खान की हत्या के मामले में नया मोड़ आया है। इस बहुचर्चित हत्याकांड में जेल में बंद आरोपी इमरान को झारखंड उच्च न्यायालय से बड़ी राहत मिली है। न्यायालय ने उसकी जमानत याचिका मंजूर कर उसे जमानत दे दी है। यह सुनवाई उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस अंबुज नाथ की अदालत में हुई। इमरान की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता राहुल पांडेय ने अदालत में पैरवी की और कोर्ट को विश्वास दिलाया कि उनके मुवक्किल के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं हैं जिससे उसे आगे हिरासत में रखा जाए। कोर्ट ने इस…
Ranchi News : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज अपने पैतृक आवास नेमरा में गांव के लोगों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के अंत्येष्टि कार्यक्रम के उपरांत होने वाले अनुष्ठानों को लेकर चर्चा की। गांव वासियों ने मुख्यमंत्री के साथ तीन नहान, दस कर्म और श्राद्ध कर्म से जुड़ी स्थानीय परंपराओं और अनुभवों को साझा किया। इस दौरान ग्रामीणों ने पारंपरिक रीतियों को सही तरीके से निभाने के लिए अपने सुझाव दिए। मुख्यमंत्री ने भी दस कर्म दिवस की तैयारियों का जायजा लिया और सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। ग्रामीणों ने मौके पर शिबू…
Ranchi News : झारखंड उच्च न्यायालय ने बुधवार को जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन की जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत के न्यायाधीश जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने यह फैसला सुनाया। इससे पहले 25 जुलाई को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया था। इससे पहले भी पीएमएलए की विशेष अदालत ने छवि रंजन की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। विशेष अदालत से राहत नहीं मिलने के बाद छवि रंजन ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन यहां भी उन्हें…
Ranchi News : रांची-पटना मुख्य मार्ग पर स्थित चुटूपालू घाटी में बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हल्दिया से कानपुर जा रही प्लास्टिक पाउडर से लदी ट्रक (OD 29L 3912) का ब्रेक अचानक फेल हो गया, जिसके कारण ट्रक अनियंत्रित होकर चट्टान से टकरा गई और पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में ट्रक के खलासी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक हादसे के दौरान कूदकर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक तेज रफ्तार में घाटी से गुजर रही थी, तभी अचानक ब्रेक फेल हो गया। चालक ने ट्रक को नियंत्रित करने की कोशिश की,…
Ranchi News : सिविल कोर्ट रांची में अपर न्यायायुक्त एके तिवारी की अदालत ने चेक बाउंस मामले में एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने कांके थाना क्षेत्र के बाउ कैंपस, डिमॉन्स्ट्रेटर कॉलोनी निवासी लालू जॉब की अपील को खारिज करते हुए निचली अदालत द्वारा दी गई सजा को बरकरार रखा है। यह मामला वर्ष 2022 का है, जब शिकायतकर्ता मनोज कुमार सिंह को लालू जॉब ने ₹2,50,000 का चेक दिया था। यह चेक पंजाब नेशनल बैंक, एचईसी शाखा से जारी किया गया था। शिकायतकर्ता ने 14 सितंबर 2022 को चेक जमा किया, लेकिन अगले ही दिन बैंक से ‘फंड्स…
Ranchi News : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से आयोजित झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के सफल अभ्यर्थियों के लिए जिला स्तरीय काउंसलिंग की तिथि घोषित कर दी गई है। यह काउंसलिंग सहायक आचार्य संवर्ग अंतर्गत इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 1 से 5) तथा स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 6 से 8) पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित की जाएगी। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार आयोग द्वारा सफल घोषित एवं अनुशंसित कुल 129 अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। यह सूची, जाँच-पत्रक, दिशा-निर्देश और शेड्यूल रांची…
