Ranchi News : देश की स्वतंत्रता की लड़ाई में अहम भूमिका निभाने वाले अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव की 208वीं जयंती के अवसर पर एक भव्य राष्ट्रीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 12 अगस्त 2025 को अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित होगा। इस आयोजन में जिला प्रशासन रांची, झारखंड सेनानी कोष गृह मंत्रालय, CRPF सेम्बो रांची, CRPF प्रशिक्षण केंद्र तीरील, झारखंड के विभिन्न जिलों के अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन, जगन्नाथपुर मंदिर के खतियानी सेवकों के परिवार, HEC परिवार और विस्थापित परिवार तथा सर्वोदय बाल निकेतन स्कूल धुर्वा रांची का…
Author: Muzaffar Hussain
Ranchi News : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज जमीयतुल मोमिनिन चौरासी, रांची का प्रतिनिधिमंडल नेमरा में मुलाकात करने पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संगठन के अध्यक्ष मजीद अंसारी ने किया। इस दौरान सभी सदस्यों ने गुरुजी शिबू सोरेन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह सिर्फ मुख्यमंत्री का व्यक्तिगत नुकसान नहीं, बल्कि पूरे झारखंड का अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा, “गुरुजी न केवल आपके पिता थे, बल्कि पूरे राज्य के पिता तुल्य थे। हम आपको दूसरा गुरुजी के रूप में देखना चाहते हैं।” प्रतिनिधिमंडल ने याद दिलाया कि शिबू सोरेन ने जीवनभर आदिवासी समाज के…
Ranchi News : राष्ट्रीय जतरा महोत्सव की महासचिव नीलम बिरुली की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। सोमवार को रिम्स रोड स्थित लेक व्यू मेंशन अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 416 बी में उनका शव पंखे से लटकता हुआ मिला। मृतका के मायके पक्ष ने इसे सुनियोजित ह’त्या करार दिया है। नीलम की मां, मुक्ति बिरुली का आरोप है कि उनकी बेटी को उसका पति संतोष कुमार बारला, जो सिमडेगा के ग्रामीण बैंक में मैनेजर हैं, लंबे समय से मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था। बताया गया कि रविवार को कार धुलवाने को लेकर…
Ramgarh News : रांची-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर सोमवार को चुटूपालू घाटी के चेटर मोड़ के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। हादसे में दो ट्रेलर आपस में टकरा गए, जिसमें चालक, खलासी और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, रांची से हजारीबाग की ओर जा रहा ट्रेलर (संख्या एनएल 01 एबी 8389) घाटी में उतरते समय अचानक ब्रेक फेल हो गया। चालक ने घबराए बिना कई वाहनों को बचाने की कोशिश की, लेकिन अंततः वह पहले से दुर्घटनाग्रस्त खड़े ट्रेलर से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रेलरों के केबिन बुरी तरह…
Ranchi News : IDBI बैंक के निजीकरण के प्रस्ताव के खिलाफ देशभर में आहूत एक दिवसीय हड़ताल को IDBI बैंक कर्मचारी और अधिकारी संघ, झारखंड प्रदेश ने पूर्ण समर्थन दिया। सोमवार को राजधानी रांची स्थित मेन रोड शाखा के सामने बड़ी संख्या में बैंक कर्मी और अधिकारी एकजुट हुए और सरकार के खिलाफ जोरदार नारे लगाए। संघ के महासचिव अंशु कुमार ने कहा कि सरकार का IDBI बैंक का निजीकरण करने का फैसला जमाकर्ताओं और बैंकिंग सेवाओं के हित में नहीं है। यह हड़ताल केंद्र सरकार और LIC की हिस्सेदारी के प्रस्तावित विनिवेश के विरोध में आयोजित की गई। वर्तमान…
Ranchi News : कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने सोमवार को धुर्वा सेक्टर-3 स्थित एफ-44 में आयोजित प्रेस वार्ता में राज्य में अवैध कोयला खनन में शामिल कॉर्पोरेट माफिया और उनके संरक्षणकर्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कोयला माफिया रैयतों को उनकी ज़मीन से बेदखल कर रहे हैं, लेकिन यह लड़ाई वे अपने परिवार के साथ मिलकर पूरी ताकत से लड़ेंगी, चाहे इसके लिए उन्हें कोई भी कीमत क्यों न चुकानी पड़े। अंबा ने आरोप लगाया कि कोयलांचल में फैले अवैध खनन में कॉर्पोरेट-प्रशासनिक गठजोड़ शामिल है, जो न केवल…
Godda News : जिले के बोआरीजोर थाना क्षेत्र के रहरबारिया स्थित जोलोकुंडी पहाड़ में देर रात हुई पुलिस मुठभेड़ में पूर्व भाजपा नेता और कुख्यात अपराधी सूर्य नारायण हांसदा उर्फ सूर्या हांसदा ढेर हो गया। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना की पूरी जानकारी दी। एसपी के अनुसार, हांसदा पर साहिबगंज और गोड्डा जिलों में कुल 25 आपराधिक मामले दर्ज थे। इनमें कोयला और पत्थर ढुलाई में रंगदारी, ट्रक आगजनी, खदान क्षेत्र में गोलीबारी जैसी गंभीर वारदातें शामिल थीं। पिछले महीने हुई ट्रक जलाने और खदान में फायरिंग की दो घटनाओं के बाद इस गैंग को पकड़ने…
East Singhbhum : जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों की 28 मेधावी छात्राओं ने एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक यात्रा की, जो उनके जीवन में विज्ञान और तकनीक के प्रति नई दृष्टि लेकर आई। सोमवार को इन छात्राओं ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (SDSC-SHAR), श्रीहरिकोटा का शैक्षणिक भ्रमण किया। ये छात्राएं साइंस ओलंपियाड के माध्यम से चयनित हुई थीं और इस मौके को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। यात्रा की शुरुआत मिशन कंट्रोल सेंटर (MCC) से हुई, जहां छात्राओं ने उपग्रह प्रक्षेपण की पूरी प्रक्रिया को लाइव मॉनिटरिंग…
Khunti News : शनिवार देर शाम हुई मूसलाधार बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से कर्रा रोड स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर का गुम्बद (शिखर) क्षतिग्रस्त हो गया। बिजली गिरने की वजह से न केवल मंदिर के शिखर को नुकसान पहुंचा, बल्कि मंदिर में लगे कई विद्युत उपकरण भी खराब हो गए। इस घटना की जानकारी रविवार सुबह लोगों को तब मिली, जब वे पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे। शिखर के क्षतिग्रस्त होने की खबर फैलते ही जैन समाज के लोगों में चिंता फैल गई। सोमवार को जैन धर्मावलंबियों की एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें शिखर के…
Ranchi News : रांची में स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य और सफल बनाने के लिए मोरहाबादी मैदान में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। सोमवार शाम, उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने मैदान का विस्तृत निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मुख्य मंच, परेड ग्राउंड, अतिथि दीर्घा, आम जनता के बैठने की व्यवस्था, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, सजावट, सुरक्षा प्रबंधन, पार्किंग और यातायात नियंत्रण जैसे सभी पहलुओं की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी कार्य तय समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि समारोह बिना किसी व्यवधान के…
Ramgarh News : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद स्मृति-शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए आज नेमरा गांव में जनसैलाब उमड़ पड़ा। राज्य के विभिन्न हिस्सों से आए लोग मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के पैतृक आवास पहुंचे और गुरुजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। सुबह से ही नेमरा स्थित आवास पर आम जनता से लेकर कई गणमान्य हस्तियों का आना-जाना लगा रहा। श्रद्धांजलि देने वालों में राज्य के मंत्रीगण, सांसद, विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद और विधायक सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात कर…
Ramgarh News : उत्तर प्रदेश के नगीना लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद ने सोमवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की। वे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के पैतृक आवास नेमरा पहुंचे और गुरुजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। सांसद चंद्रशेखर आजाद ने इस अवसर पर ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान हो। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। मुलाकात के…
Ranchi News : सीपीआई (माओवादी) नक्सलियों द्वारा पुलिस गश्ती दल पर हुए घातक हमले के मामले में आरोपी संजय गंझू को रांची स्थित NIA की विशेष अदालत से जमानत नहीं मिल पाई है। संजय गंझू ने अपनी ओर से जमानत याचिका दाखिल की थी, जिस पर विशेष न्यायाधीश की अदालत में सुनवाई हुई। NIA की ओर से पेश की गई दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने उसकी याचिका खारिज कर दी। यह मामला 22 नवंबर 2019 को लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के लुकैया मोड़ के पास हुए नक्सली हमले से जुड़ा है। इस हमले में माओवादी कैडरों…
Ranchi News : रांची जिला बार एसोसिएशन (RDBA) ने डालसा (DLSA) की कार्यप्रणाली और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। सोमवार, 11 अगस्त को बार भवन में आयोजित बैठक में असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस लॉयर्स (ALADC) की चयन प्रक्रिया, मध्यस्थता केंद्र के मध्यस्थों को केस आवंटन में पारदर्शिता और बार सदस्यों के सम्मान से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में LADC वकील को छोड़कर बाकी सभी डालसा में कार्यरत वकील मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता RDBA अध्यक्ष एसपी अग्रवाल ने की, जबकि महासचिव संजय कुमार विद्रोही ने निर्णयों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से डालसा…
Ranchi News : सिविल कोर्ट रांची स्थित ACB (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) की विशेष अदालत ने रिश्वत लेने से जुड़े एक 11 साल पुराने मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने रांची शहर अंचल के तत्कालीन राजस्व कर्मचारी आनंद खलखो को दोषी करार देते हुए सात साल की कठोर कैद और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। यह मामला वर्ष 2014 का है। आनंद खलखो पर आरोप था कि वह जमीन के नामांतरण के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था। पीड़ित माधो उरांव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आनंद खलखो ने उससे 3 डिसमिल जमीन…
Ranchi News : स्वतंत्रता दिवस-2025 के राजकीय समारोह को लेकर इस वर्ष झारखंड में एक अहम बदलाव देखने को मिलेगा। राज्य सरकार ने परंपरा में बदलाव करते हुए मोरहाबादी मैदान में ध्वजारोहण की जिम्मेदारी राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को सौंपी है। राज्यपाल को यह प्रस्ताव राज्य सरकार द्वारा भेजा गया था, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया। अब 15 अगस्त को मोरहाबादी में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में राज्यपाल ध्वजारोहण करेंगे। गौरतलब है कि अब तक की परंपरा के अनुसार, हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल उपराजधानी दुमका में ध्वजारोहण करते थे, जबकि मुख्यमंत्री मोरहाबादी में यह जिम्मेदारी…
Ranchi News : झारखंड के महान जननायक और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के पारंपरिक श्राद्ध कर्म का आज सातवां दिन है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपने पैतृक गांव नेमरा में परिवारजनों के साथ दिवंगत आत्मा की शांति के लिए “सात कर्म” का पारंपरिक विधान पूर्ण किया। यह अवसर मुख्यमंत्री के लिए बेहद भावुक रहा। एक ओर वे अपने पिता और मार्गदर्शक की यादों में डूबे थे, तो दूसरी ओर राज्य के मुखिया के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन भी पूरी तत्परता से कर रहे थे। गुरुजी की यादों के बीच, मुख्यमंत्री ने गांव…
Ranchi News : श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में अलबर्ट एक्का चौक, मेन रोड में 16 और 17 अगस्त को भव्य श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। रविवार को आयोजन स्थल पर आचार्य अनूप दाधीच और सहयोगी बबलू पांडेय की उपस्थिति में भूमि पूजन किया गया, जिससे महोत्सव की तैयारियों का शुभारंभ हुआ। भूमि पूजन के बाद समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता के लिए विशेष रूप से सजाई गई मटकी को आयोजन स्थल पर लगाया। यह मटकी राष्ट्रीय ध्वज के रंगों से सजी है और इसे रस्सी से बांधा गया है, जिसमें…
Ranchi News : अखिल भारतीय अनुसूचित जाति समन्वय समिति कोऑर्डिनेशन कमिटी ने झारखंड में अपने अधिकारों और मांगों को लेकर राज्यव्यापी आंदोलन की घोषणा की है। रविवार को मान्या पैलेस, मोरहाबादी में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता राजू राम और संचालन संतोष कुमार रजक ने किया। बैठक में सबसे पहले पूर्व में आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा की गई और आगे की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा हुई। समिति के नेताओं उपेंद्र कुमार रजक, संतोष रजक, राजू राम, कमलेश राम और गोविंदा वाल्मीकि ने संयुक्त रूप से कहा कि 15 अगस्त के बाद प्रमंडल स्तर पर विभिन्न…
Ranchi News : नामकुम में रविवार को आयोजित लैंड राइट फॉर आदिवासी वीमेन समूह की बैठक में आदिवासी महिलाओं के जमीन के अधिकार, इतिहास, नैतिकता और उनके खिलाफ बढ़ती हिंसा जैसे मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई। बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता एलिना होरो ने कहा कि आदिवासी समाज की नींव में महिलाओं का श्रम और त्याग है, लेकिन जमीन के मामलों में उनका नाम तक नहीं जुड़ता। उन्होंने सवाल उठाया कि जब महिलाएं समाज बसाने और उसे आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती हैं, तो उन्हें जमीन का मालिकाना हक क्यों नहीं मिलता? रंजनी मुर्मू ने कहा कि खेती-किसानी और घर…
