Author: Muzaffar Hussain

Ranchi News : रांची समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में शुक्रवार को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी एवं जिला चौकीदार नियुक्ति समिति के अध्यक्ष मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक का उद्देश्य चौकीदार नियुक्ति हेतु लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता जांच परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा करना था। बैठक में डीआईजी-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक रांची चंदन सिन्हा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुमित अग्रवाल, अनुमंडल पदाधिकारी सदर उत्कर्ष कुमार सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि परीक्षा पूरी तरह कदाचारमुक्त और पारदर्शी तरीके से आयोजित होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को अभ्यर्थियों के लिए शौचालय, पेयजल,…

Read More

Ranchi : उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री शुक्रवार को जिलास्तरीय वरीय पदाधिकारियों संग समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने विभिन्न योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और आम जनता से संवेदनशील व्यवहार की आवश्यकता पर बल दिया। उपायुक्त ने अबुआ साथी (9430328080) और अबुआ ग्रुप्स की नियमित मॉनिटरिंग कर शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने नोडल पदाधिकारी को सप्ताहिक समीक्षा करने और आंगनबाड़ी व स्कूलों से जुड़ी शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करने को कहा। बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, एसडीओ सदर सहित अन्य अधिकारी एवं नगर निगम के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने राज्य…

Read More

London : पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले के मुख्य आरोपी और आर्थिक भगोड़े नीरव मोदी को एक बार फिर ब्रिटेन की अदालत से बड़ा झटका मिला है। लंदन स्थित किंग्स बेंच डिवीजन के हाई कोर्ट ऑफ जस्टिस ने उसकी ताजा जमानत याचिका खारिज कर दी है। यह याचिका उसने भारत प्रत्यर्पण की प्रक्रिया पूरी होने तक रिहा किए जाने के अनुरोध के साथ दायर की थी। नीरव मोदी बीते पांच वर्षों से लंदन की वांड्सवर्थ जेल में बंद है और भारत सरकार द्वारा उसके प्रत्यर्पण के लिए कानूनी प्रक्रिया चलाई जा रही है। अपनी जमानत याचिका में नीरव मोदी ने…

Read More

Kolkata : देश के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति बीआर गवई की नियुक्ति पर कोलकाता के कर और कानून विशेषज्ञों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर अखिल भारतीय कर पेशेवरों के महासंघ (AIFTP) के पूर्व अध्यक्ष और जाने-माने कर विशेषज्ञ एडवोकेट नारायण जैन ने न्यायमूर्ति गवई से जुड़ी पुरानी यादों को साझा करते हुए उन्हें इस महत्वपूर्ण पद के लिए बधाई दी। एडवोकेट जैन ने बताया कि वर्ष 2019 में सारनाथ में आयोजित AIFTP के राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान न्यायमूर्ति बीआर गवई ने एक महत्वपूर्ण पुस्तक ‘हाउ टू हैंडल इनकम टैक्स प्रॉब्लम्स’ का विमोचन किया…

Read More

Buenos Aires : अर्जेंटीना फुटबॉल टीम को वर्ल्ड कप क्वालिफायर मुकाबलों से पहले बड़ी राहत मिली है। टीम के कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी चोट से उबरकर एक बार फिर राष्ट्रीय टीम में वापसी कर रहे हैं। अर्जेंटीना फुटबॉल संघ ने गुरुवार को पुष्टि की कि मेसी जून में चिली और कोलंबिया के खिलाफ होने वाले क्वालिफायर मैचों में मैदान में उतरेंगे। गौरतलब है कि मेसी मार्च में ग्रोइन की चोट के कारण टीम का हिस्सा नहीं बन पाए थे। हालांकि, उनकी अनुपस्थिति के बावजूद अर्जेंटीना ने उरुग्वे और ब्राज़ील को हराकर वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई कर…

Read More

Ranchi : हज 2025 के लिए इंतजार कर रहे कई आवेदकों के लिए राहत की खबर है। विभिन्न आधारों पर रद्द हुए आवेदनों के कारण कुल 375 हज सीटें उपलब्ध हो गई हैं। इस संबंध में भारतीय हज समिति ने प्रतीक्षा सूची में शामिल आवेदकों को स्किपिंग सूची के आधार पर अंतिम रूप से चयनित किया है। यह चयन परिपत्र संख्या 37 दिनांक 28 मार्च, 2025 के निर्देशों के अनुरूप किया गया है। चयन वीजा की स्वीकृति और उड़ान सीटों की उपलब्धता पर निर्भर होगा। साथ ही, हज समिति ने यह स्पष्ट किया है कि प्रवेश बिंदु (Embarkation Point) में आवश्यकतानुसार…

Read More

Ranchi : राजधानी रांची में आज पेसा अधिनियम को लेकर एक राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण आयोजन में झारखंड सरकार के मंत्रीगण रामदास सोरेन, दीपक बिरुवा, दीपिका पाण्डेय सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की, पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे एवं पूर्व अपर सचिव और राष्ट्रीय सलाहकार परिषद के सदस्य के. राजू प्रमुख रूप से शामिल हुए। कार्यशाला में झारखंड विधानसभा के सदस्य, विभिन्न जिलों से निर्वाचित जनप्रतिनिधि, गैर-सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी और अन्य विशेषज्ञ उपस्थित थे। सभी ने पेसा नियमावली के मसौदे पर गहन विचार-विमर्श किया।  मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने कहा कार्यशाला में…

Read More

Ranchi : जिला प्रशासन ने उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक नई और महत्वाकांक्षी योजना Potential Entrepreneurship Programme की शुरुआत की है। इस कार्यक्रम की शुरुआत 15 मई 2025 को उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने किया। इस पहल का उद्देश्य है रांची के 100 स्थानीय युवाओं और नवाचारकों की पहचान कर उन्हें एक सफल उद्यमी के रूप में विकसित करना। इस कार्यक्रम के ज़रिए न केवल युवाओं को मार्गदर्शन और कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा, बल्कि उन्हें वित्तीय सहायता, नेटवर्किंग, बूटकैंप और इनोवेशन लैब जैसी सुविधाओं से भी जोड़ा जाएगा। यह पहल रांची को एक समृद्ध और थ्राइविंग स्टार्टअप ईकोसिस्टम की…

Read More

Ranchi : झारखंड सरकार की मंत्रिपरिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक 15 मई 2025 को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में राज्य हित से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए, जिनका सीधा लाभ आम जनता को मिलेगा। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई और उन्हें मंजूरी प्रदान की गई। इन प्रस्तावों में सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास और अधोसंरचना से संबंधित फैसले प्रमुख रहे। राज्य सरकार का जोर पारदर्शिता, सुशासन और जनहितकारी नीतियों के क्रियान्वयन पर स्पष्ट रूप से नजर आया। मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिए…

Read More

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन गुरुवार को रांची स्थित स्मार्ट सिटी आवास पर उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग मंत्री योगेन्द्र प्रसाद से मिलने पहुंचे। मंत्री श्री प्रसाद की तबीयत आज सुबह अचानक बिगड़ गई थी, जिसकी जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ने तत्क्षण उनके घर जाकर मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने मंत्री के स्वास्थ्य के बारे में विस्तृत जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से हरसंभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी और मंत्री योगेन्द्र प्रसाद के स्वास्थ्य में जल्द सुधार हो, यही हम सभी की कामना…

Read More

Ranchi : झारखंड के निर्वाचन कार्यों को और अधिक सशक्त और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य के बीएलओ, वालेंटियर और बूथ अवेयरनेस ग्रुप (BAG) के सदस्यों को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट (IIIDEM) में दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह कार्यशाला 19 और 20 मई को आयोजित की जा रही है, जिसमें झारखंड से कुल 402 सदस्य भाग लेंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने जानकारी दी कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य के चुनावी कार्यों से जुड़े विभिन्न स्टेकहोल्डर्स की क्षमता वृद्धि करना है। उन्होंने बताया…

Read More

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंगलवार को उनके आवासीय कार्यालय में यूनिसेफ की भारत में प्रतिनिधि सिन्थिया मेककेफरी ने शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य झारखंड में बच्चों के समग्र विकास को लेकर यूनिसेफ द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी देना तथा राज्य सरकार के साथ साझेदारी को और मजबूत करना था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यूनिसेफ की पहल की सराहना करते हुए उन्हें राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा झारखंड सरकार बच्चों के समग्र विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इसी उद्देश्य से कई योजनाएं…

Read More

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा राज्यभर में शुरू किए गए मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों की पहल अब रंग लाने लगी है। वर्ष 2023 में आरंभ की गई इस योजना के तहत सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का लक्ष्य रखा गया था। अब इस योजना के पहले बैच के छात्रों ने सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर राज्य सरकार की इस योजना की सफलता को प्रमाणित कर दिया है। इस वर्ष पहली बार सीबीएसई बोर्ड के तर्ज पर इन विद्यालयों के छात्रों ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं दीं और उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम…

Read More

Ranchi : झारखंड सरकार आदिवासी समाज के प्रतिभाशाली छात्रों को इंजीनियरिंग और मेडिकल जैसे प्रतिष्ठित क्षेत्रों में आगे बढ़ाने के लिए एक नई पहल कर रही है। राज्य के कल्याण मंत्री चमरा लिण्डा ने बुधवार को रांची जिला स्कूल परिसर में संचालित आकांक्षा कार्यक्रम के औचक निरीक्षण के दौरान यह जानकारी दी। मंत्री श्री लिण्डा ने कहा 10वीं और 12वीं पास मेधावी आदिवासी छात्र-छात्राओं को इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी के लिए विशेष निःशुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी। इस कोचिंग की शुरुआत जुलाई 2025 के प्रथम सप्ताह से की जाएगी। इसके लिए विभाग पूरी तरह तैयारियों में जुटा हुआ है। मेधावी छात्रों…

Read More

Ranchi : जिले में शिक्षा और छात्रों की सहायता के लिए जिला प्रशासन ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय दिया है। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की पहल पर शुरू की गई ‘अबुआ साथी व्हाट्सएप सेवा (9430328080)’ के माध्यम से छात्रवृत्ति भुगतान में तेजी लाकर प्रशासन ने यह सिद्ध किया है कि वह छात्रों की समस्याओं के प्रति पूरी तरह संजीदा है। हाल ही में जिले के तीन छात्रों संगम कुमार (एमबीए छात्र, सेंट्रल यूनिवर्सिटी, मनातू), राज कुमार (बीबीए छात्र, श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय) और आस्था तिर्की (लॉ द्वितीय वर्ष, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी) ने छात्रवृत्ति भुगतान में देरी की…

Read More

Ranchi : जिले में प्रारंभिक शिक्षकों की ग्रेड-4 में प्रोन्नति प्रक्रिया चल रही है। यह प्रक्रिया पूरी तरह से विभागीय संकल्प और नियमानुसार संचालित की जा रही है। लेकिन इस दौरान कुछ फर्जी और अज्ञात व्यक्तियों द्वारा शिक्षकों से मनचाहे विद्यालय में पदस्थापन कराने के नाम पर अवैध रूप से राशि वसूली की सूचनाएं सामने आ रही हैं। सूत्रों के अनुसार, ये लोग जिला शिक्षा कार्यालय का नाम लेकर शिक्षकों को भ्रमित कर रहे हैं और पदस्थापन के बदले धनराशि की मांग कर रहे हैं। इसे देखते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक (DEO) रांची ने स्पष्ट चेतावनी जारी की है कि कोई…

Read More

Ranchi : सिरमटोली फ्लाईओवर रैम्प पर प्रस्तावित निर्माण कार्य को लेकर लंबे समय से चल रहे आदिवासी संगठनों के विरोध प्रदर्शन ने अब असर दिखाया है। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने मामले का संज्ञान लेते हुए निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने का निर्देश दिया है।आर्यभट्ट सभागार, रांची में आज केंद्रीय सरना समिति और चडरी सरना समिति के संयुक्त तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इसमें आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा और विभिन्न आदिवासी संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक के पश्चात आयोग की टीम ने स्वयं केन्द्रीय सरना स्थल, सिरमटोली फ्लाईओवर रैम्प का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान…

Read More

Ranchi : उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय स्थित ब्लॉक-ए के सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में जिले के स्वास्थ्य और समाज कल्याण से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें उपविकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव, सिविल सर्जन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, मलेरिया एवं यक्ष्मा पदाधिकारी, सभी एमओआईसी, सीडीपीओ और एनएचएम के जिला कार्यक्रम प्रबंधक शामिल थे। एक सप्ताह के भीतर सभी केंद्रों का हो मैप बैठक में स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़ी योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। उपायुक्त ने भवनहीन आंगनबाड़ी केंद्रों की प्रखंडवार स्थिति की समीक्षा…

Read More

Ranchi : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित CUET (UG)-2025 परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष आयोजन को सुनिश्चित करने हेतु रांची जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT मोड) 13 मई से 3 जून 2025 तक दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक जबकि दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक होगी। परीक्षा केंद्रों पर कदाचारमुक्त वातावरण बनाए रखने और विधि-व्यवस्था संधारण के लिए उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस बल, पदाधिकारियों एवं दंडाधिकारियों…

Read More

Ranchi : जिले के आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में किया गया। इस दरबार में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने व्यक्तिगत, सामाजिक व प्रशासनिक समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं। उपायुक्त श्री भजन्त्री ने एक-एक कर सभी आवेदकों की बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रत्येक मामले की निष्पक्ष जांच कर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। प्रमुख मामले इस प्रकार रहे 👉 धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, स्वतंत्रता सेनानी के पुत्र ने अपनी…

Read More