Author: Faizal Haque

चक्रधरपुर।वन्यजीव संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल के लिए चक्रधरपुर रेलवे डिवीजन को बुधवार को सम्मानित किया गया। पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर स्थित डीआरएम सभागार में आयोजित समारोह में वन्यजीव ट्रस्ट ऑफ इंडिया ने हाथियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान विशेष रूप से उस त्वरित और संवेदनशील निर्णय के लिए दिया गया, जिसके तहत बिसरा और बोंदामुंडा केबिन ‘ए’ के बीच हाथियों के झुंड की मौजूदगी को देखते हुए लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से रोका गया। समारोह में डीआरएम तरुण…

Read More

Jamshedpur News; पूर्वी सिंहभूम जिला में बुधवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी सेवाओं, महिला-बाल विकास योजनाओं तथा पोषण कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करना था। उपायुक्त ने जिला स्तर पर चल रही सभी योजनाओं के समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।समीक्षा में कई क्षेत्रों में प्रगति असंतोषजनक पाई गई, जिस पर पदाधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए गए। रिक्त आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका पदों की चयन प्रक्रिया 25 जनवरी 2026 तक…

Read More

Jamshedpur News: बांग्लादेश में जिंदा जला कर हत्या किए गए हिंदू युवक दिपूचंद्र दास की घटना के विरोध में बुधवार को जमशेदपुर में जनाक्रोश देखने को मिला। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के आह्वान पर बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे और बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाला। जमशेदपुर में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन की शुरुआत जुबली पार्क गेट के समीप श्रद्धांजलि सभा से हुई, जहां दिपूचंद्र दास के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद आक्रोश मार्च साकची गोलचक्कर की ओर बढ़ा। मार्च में भाजपा सहित विभिन्न…

Read More

Chaibasa News:  जिला कांग्रेस कमिटी, पश्चिमी सिंहभूम के तत्वावधान में संगठन सृजन अभियान की बैठक कांग्रेस भवन, चाईबासा में बुधवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई ने की। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सह-प्रभारी भूपेंद्र मरावी ने कहा कि संगठन सृजन अभियान ही कांग्रेस को मजबूती देगा। उन्होंने सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों को अपने दायित्व और कर्तव्य का बोध कर इसे लगन और ईमानदारी से निभाने की हिदायत दी। मरावी ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस 28 दिसंबर 2025 को पूरे उत्साह, श्रद्धा और संगठनात्मक संकल्प के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर…

Read More

Bokaro News: बुधवार को एन पी टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज एवं एनपी संध्याकालीन स्नातक महाविद्यालय में क्रिसमस तथा नव वर्ष पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के सचिव प्रमोद सिंह, अविनाश उत्कर्ष अध्यक्ष एनपी एजुकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट, डायरेक्टर अनीता सिंह, पांडा हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉक्टर जयदेव शर्मा,एचओडी संजीव कुमार तथा सभी व्याख्यातागण ने मिलकर दीप प्रज्वलित कर किया। सचिव प्रमोद सिंह ने क्रिसमस एवं नव वर्ष आगमन पर सभी को बधाई दी साथ ही प्रभु यीशु के प्रेम और भाईचारे का संदेश को समाज में अधिक से अधिक पहुंचाने की अपील की । महाविद्यालय के एचओडी संजीव…

Read More

Bokaro News: चास स्थित बिरसा विकास आईटीआई द्वारा बुधवार को ओकुलस ट्रॉमा (नेत्र आघात) से बचाव को लेकर एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली महादेश निदेशालय, नई दिल्ली के निर्देशानुसार आयोजित की गई, जिसके तहत सभी प्रशिक्षण संस्थानों को नेत्र आघात में कमी लाने एवं उससे बचाव के लिए प्रशिक्षणार्थियों और आमजन को जागरूक करने का निर्देश दिया गया था। इसी क्रम में बिरसा विकास आईटीआई एवं बिरसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने संयुक्त रूप से रैली निकालकर समाज में नेत्र सुरक्षा को लेकर जन-जागरूकता फैलाने का प्रयास किया। रैली बिरसा विकास आईटीआई परिसर से शुरू…

Read More

Koderama News: शिक्षा और संस्कारों की गौरवशाली पहचान, मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी, डोमचांच में क्रिसमस का पावन पर्व धूमधाम, हर्षोल्लास और सामूहिक सहभागिता के साथ मनाया गया। पूरे विद्यालय परिसर में उत्सव की रंगीन छटा, सकारात्मक ऊर्जा और बच्चों की किलकारियों से वातावरण उत्साह और आनंद से परिपूर्ण हो उठा। कार्यक्रम में सबसे आकर्षण का केंद्र रहे विद्यालय के नन्हे “लिटिल चैंप्स”, जिन्होंने खेल, गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए यह सिद्ध कर दिया कि विद्यालय केवल पढ़ाई का केंद्र नहीं, बल्कि प्रतिभा निर्माण और संस्कार संवर्धन की प्रयोगशाला भी है। विद्यालय के चेयरमैन प्रो. के.…

Read More

Ranchi News: झारखंड सरकार ने साल के अंत में प्रशासनिक गलियारे में एक बड़ी हलचल पैदा कर दी है। राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के कुल 17 अधिकारियों को प्रोन्नति देते हुए उनके पदों को अपग्रेड कर दिया है। कार्मिक विभाग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इस फेरबदल में विशेष सचिव से लेकर अपर मुख्य सचिव स्तर तक के अधिकारियों के नाम शामिल हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि सभी अधिकारी फिलहाल अपने वर्तमान पद पर ही बने रहेंगे, लेकिन उनके पद को प्रोन्नति वाले स्तर पर अपग्रेड कर दिया गया है। वंदना डाडेल का बढ़ा…

Read More

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित महुआ टोली, खादगढ़ा में इन दिनों मातम और खौफ का माहौल है। दशकों से सिर छिपाने की जगह पा चुके इंदिरा आवास के 40 परिवारों के ऊपर बेघर होने की तलवार लटक रही है। रांची नगर निगम द्वारा आवास खाली करने के अचानक आए फरमान ने गरीब लाभुकों की रातों की नींद उड़ा दी है। इस पूरे मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब घर छिनने के डर से एक 55 वर्षीय लाभुक दिलेश्वर साहू की सदमे में मौत हो गई। लालू प्रसाद यादव के निर्देश पर…

Read More

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची में मंगलवार की शाम सिनेमाई सितारों की चमक से सराबोर रही। एक्शा एंटरटेनमेंट की बहुप्रतीक्षित हिंदी फिल्म “दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी” की विशेष स्क्रीनिंग मॉल ऑफ रांची स्थित पीजेपी सिनेमा में आयोजित की गई। इस खास मौके पर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय मिश्रा की मौजूदगी ने माहौल को बेहद खुशनुमा बना दिया। फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू को अपने बीच पाकर रांची के दर्शक भी काफी उत्साहित नजर आए। “इस फिल्म ने मेरी दूसरी शादी करा दी”: संजय मिश्रा के चुटीले अंदाज ने जीता दिल स्क्रीनिंग के बाद दर्शकों को संबोधित…

Read More

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची के लिए साल का अंत एक बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। नक्सल विरोधी अभियानों में अपनी वीरता दिखाने वाले सीआरपीएफ इंस्पेक्टर बिप्लव विश्वास ने अब ज्ञान के मंच ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। डोरंडा की कुशई कॉलोनी के रहने वाले बिप्लव ने केबीसी में एक करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि जीतकर पूरे देश में रांची का नाम रोशन कर दिया है। अमिताभ बच्चन के साथ डिनर और रैपिड राउंड में ऐतिहासिक जीत बिप्लव विश्वास की इस शानदार उपलब्धि का प्रसारण 30 और 31 दिसंबर को किया जाएगा। उन्होंने…

Read More

Jamshedpur News: गुलमोहर हाई स्कूल के लिए गर्व का विषय है कि विद्यालय के कक्षा 8 के छात्र अक्षत सरकार ने स्पार्कएक्स (SparkX)—भारत की सबसे बड़ी कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित नवाचार प्रतियोगिता—में राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता आईआईटी बॉम्बे द्वारा आयोजित की गई थी। स्पार्कएक्स का आयोजन भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के प्री-समिट कार्यक्रम के रूप में किया गया था और यह भारत के प्रमुख राष्ट्रीय एआई मिशन का हिस्सा था। इस प्रतियोगिता में देशभर से 10,000 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। अपनी मौलिक सोच, स्पष्ट विचार और समस्या-समाधान क्षमता…

Read More

Chaibasa News:  पश्चिमी सिंहभूम जिला विधिक सेवा प्राधिकार, चाईबासा के तत्वावधान में चाईबासा व्यवहार न्यायालय परिसर एवं चक्रधरपुर अनुमंडल न्यायालय में मासिक लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। इस लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन सहित विभिन्न न्यायालयों में लंबित मामलों की सुनवाई करते हुए कुल 211 मामलों का निष्पादन किया गया, वहीं ₹5,48,491 की राशि का समायोजन भी किया गया। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मौहम्मद शाकिर के मार्गदर्शन में आयोजित इस मासिक लोक अदालत के लिए चाईबासा एवं चक्रधरपुर के न्यायालयों में कुल सात न्यायपीठों का गठन किया गया था।…

Read More

पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे एस आर रूंगटा ए-डिवीजन लीग के अंतर्गत आज खेले गए मैच में मिडिलसेक्स क्रिकेट क्लब चाईबासा ने यंग झारखण्ड क्रिकेट क्लब चाईबासा को चार विकेट से पराजित कर पूरे चार अंक हासिल किए। यंग झारखण्ड क्रिकेट क्लब की इस प्रतियोगिता में ये पहली हार है। हलांकि आज की पराजय से यंग झारखण्ड को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है क्योंकि चार मैच जीतकर सोलह अंकों के साथ ये टीम पहले ही फाईनल में पहूँच चुकी है। आज की जीत के साथ ही एम सी सी चाईबासा की टीम अंक तालिका…

Read More

जमशेदपुर।भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित 29 दिसंबर के जमशेदपुर एवं आदित्यपुर आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को झारखंड सरकार के वाणिज्य कर विभाग के सचिव अमिताभ कौशल एवं जोनल आईजी मनोज कौशिक ने जमशेदपुर परिसदन में जिला एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नितीश सिंह, एसएसपी पूर्वी सिंहभूम पीयूष पांडेय, एसपी सरायकेला-खरसावां मुकेश लुणायत सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।…

Read More

Jamshedpur News:  मंगलवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय से भारतीय जनता पार्टी के मानगो और उलीडीह मंडल के नव निर्वाचित मंडल अध्यक्षों ने उनके बिष्टुपुर स्थित आवास/कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्षों ने श्री राय से आशीर्वाद लिया और संगठनात्मक मजबूती को लेकर चर्चा की। मुलाकात के दौरान मंडल अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं ने श्री राय को पटका पहनाकर उनका अभिनंदन किया। विधायक सरयू राय ने नव निर्वाचित मंडल अध्यक्षों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन की जिम्मेदारी के साथ-साथ समाज के प्रति दायित्व निभाना भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अपेक्षा जताई कि…

Read More

Jamshedpur News:  आजादनगर थाना क्षेत्र में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने सोमवार को छापेमारी कर गांजा की तस्करी में संलिप्त एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से भारी मात्रा में गांजा और नकद राशि बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक की पहचान मानगो एनएच-33 स्थित कुमरुम बस्ती निवासी मंटू सिंह उर्फ फुचु (35) के रूप में हुई है। उसके पास से 41 पुड़िया गांजा, जिसका कुल वजन 301.31 ग्राम है, के साथ 1700 रुपये नकद बरामद…

Read More

Jamshedpur News: साल के अंत और नए साल के आगमन पर जुबली पार्क में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा निर्णय लिया गया है। अनुमण्डल दण्डाधिकारी, धालभूम, जमशेदपुर ने 25 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 तक जुबली पार्क के दोनों गेट बंद रखने की अस्थायी अनुमति प्रदान की है। इस संबंध में टाटा स्टील लिमिटेड के जनरल मैनेजर (टाउन ओ एंड एम) आर.के. सिंह द्वारा पत्रांक Town O&M/354/25, दिनांक 22 दिसंबर 2025 को अनुमण्डल दण्डाधिकारी को अवगत कराया गया था कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी क्रिसमस से लेकर नए साल के…

Read More

Jamshedpur News: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत छायानगर दुर्गा मंदिर के सामने रहने वाली 19 वर्षीय युवती अंजना कुमारी ने सोमवार शाम करीब छह बजे अपने घर में चुन्नी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, शाम के समय घर के भीतर काफी देर तक कोई हलचल नहीं होने पर परिजनों और पड़ोसियों को संदेह हुआ। इसके बाद दरवाजा खोलकर अंदर झांका गया तो अंजना कुमारी को फंदे से लटका हुआ पाया गया। यह…

Read More

Koderama news; झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देश के आलोक में कोडरमा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार रमाकांत मिश्रा के कुशल मार्ग दर्शन में व जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर में आज मंगलवार को मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया । इस मौंके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार रमाकांत मिश्रा ने कहा कि आज के वर्तमान परिवेश में लोक अदालत किसी परिचय की मोहताज नहीं है यही कारण है कि इसकी लोकप्रियता दिन प्रति दिन बढती जा…

Read More