फॉण्ट कनवर्टर NEW

चाईबासा में 3 दिन चलेगा बैडमिंटन का रोमांच, विजेताओं को मिलेगा राज्य स्तर का रास्ता

Chaibasa news: पश्चिम सिंहभूम जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान एवं एस.आर. रुंगटा ग्रुप के प्रायोजन में 28वीं एस.आर. रुंगटा मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 का आयोजन 11 से 13 अगस्त तक बिरसा मुंडा इंडोर स्टेडियम, चाईबासा में किया जाएगा। प्रतियोगिता की तिथि की घोषणा एसोसिएशन के

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa news: पश्चिम सिंहभूम जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान एवं एस.आर. रुंगटा ग्रुप के प्रायोजन में 28वीं एस.आर. रुंगटा मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 का आयोजन 11 से 13 अगस्त तक बिरसा मुंडा इंडोर स्टेडियम, चाईबासा में किया जाएगा। प्रतियोगिता की तिथि की घोषणा एसोसिएशन के अध्यक्ष सह पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु के निर्देश पर की गई। आयोजन को एसोसिएशन के उपाध्यक्ष नंदलाल रुंगटा और मुकुंद रुंगटा की सहमति भी प्राप्त है।

चैंपियनशिप में अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17, अंडर-19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका वर्ग में एकल और युगल मुकाबले आयोजित होंगे। इसके अलावा पुरुष एवं महिला वर्ग के एकल और युगल मुकाबले भी खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में पश्चिम सिंहभूम जिले के खिलाड़ी अधिकतम दो आयु वर्गों में तीन स्पर्धाओं में भाग ले सकेंगे।

प्रतियोगिता में प्रवेश की अंतिम तिथि 8 अगस्त निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता का उद्घाटन 11 अगस्त की पूर्वाह्न में तथा समापन 13 अगस्त की अपराह्न में होगा।

प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी पश्चिम सिंहभूम जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव अशोक जोशी, राजेश बारी, सुशील पूर्ति और जगदीश जामुदा से संपर्क कर सकते हैं।

एसोसिएशन के सचिव अशोक जोशी ने बताया कि इस प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर झारखंड में आयोजित होने वाली विभिन्न राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिताओं के लिए अलग-अलग आयु वर्ग के खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। उन्होंने जिले के सभी विद्यालयों के प्राचार्यों, खेल शिक्षकों, खेल प्रेमियों और अभिभावकों से अधिक से अधिक खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित करने की अपील की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram