फॉण्ट कनवर्टर NEW

परीक्षा में देरी पर फूटा छात्रों का गुस्सा, आजसू ने खोला विश्वविद्यालय के खिलाफ मोर्चा

Jamshedpur : कोल्हान विश्वविद्यालय की परीक्षा प्रक्रिया में हो रही लगातार देरी और शैक्षणिक सत्र नियमित करने की मांग को लेकर बुधवार को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छात्र साकची से जुलूस की शक्ल में हाथों

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur : कोल्हान विश्वविद्यालय की परीक्षा प्रक्रिया में हो रही लगातार देरी और शैक्षणिक सत्र नियमित करने की मांग को लेकर बुधवार को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छात्र साकची से जुलूस की शक्ल में हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर उपायुक्त कार्यालय पहुंचे तथा विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

इस दौरान छात्र नेताओं ने उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल सह कुलाधिपति, कुलपति, छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष (डीएसडब्ल्यू) तथा परीक्षा नियंत्रक को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में वर्ष 2022-2026 सत्र के स्नातक अंतिम वर्ष के छात्रों की ओर से शैक्षणिक सत्र में हुई भारी देरी पर चिंता जताते हुए इसे जल्द नियमित करने की मांग की गई।

आजसू नेताओं ने कहा कि चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम (एफवाईयूजीपी) का शैक्षणिक कैलेंडर एक वर्ष से अधिक पीछे चल रहा है, जिससे छात्रों के उच्च शिक्षा, स्नातकोत्तर नामांकन और रोजगार के अवसर प्रभावित हो रहे हैं। संगठन ने मांग की कि अक्टूबर 2026 से पहले सातवें सेमेस्टर का मूल्यांकन शीघ्र पूरा किया जाए और आठवें सेमेस्टर की परीक्षा प्रक्रिया भी समयबद्ध तरीके से संपन्न कराई जाए, ताकि छात्रों का भविष्य सुरक्षित रह सके।

आजसू महानगर अध्यक्ष राज ने कहा कि कोल्हान विश्वविद्यालय की लापरवाही का खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय की सभी परीक्षाएं निर्धारित समय से काफी विलंब से आयोजित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा काफी पहले पूरी हो जानी चाहिए थी, लेकिन अब भी परीक्षा प्रक्रिया जारी है। यही कारण है कि इस प्रदर्शन में प्रथम और द्वितीय सेमेस्टर के छात्र भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द प्रभावी कदम नहीं उठाता है तो छात्र आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram