फॉण्ट कनवर्टर NEW

DC मनीष कुमार के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन ने उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मनीष कुमार के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर बनाई गई एक फर्जी फेसबुक प्रोफाइल को लेकर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने उपायुक्त

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन ने उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मनीष कुमार के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर बनाई गई एक फर्जी फेसबुक प्रोफाइल को लेकर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने उपायुक्त की तस्वीर का इस्तेमाल कर सोशल मीडिया पर नकली अकाउंट बनाया है, जिसके माध्यम से लोगों को भ्रमित करने या साइबर ठगी जैसी घटनाओं को अंजाम देने की आशंका है।

जिला प्रशासन के अनुसार, इस फर्जी प्रोफाइल की जानकारी मिलते ही मामले को गंभीरता से लिया गया है। पूरे प्रकरण की जांच साइबर सेल को सौंप दी गई है और संबंधित लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

प्रशासन ने आम नागरिकों से कहा है कि यदि इस फर्जी अकाउंट से कोई फ्रेंड रिक्वेस्ट, संदेश, आर्थिक सहायता की मांग या अन्य किसी प्रकार का संपर्क किया जाता है तो उस पर बिल्कुल विश्वास न करें। किसी भी स्थिति में अपनी निजी जानकारी, बैंक खाते से जुड़ी जानकारी, ओटीपी या अन्य संवेदनशील विवरण साझा न करें।

जिला प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि उपायुक्त मनीष कुमार का सोशल मीडिया पर इस प्रकार का कोई अन्य आधिकारिक अकाउंट नहीं है। नागरिकों से केवल जिला प्रशासन के अधिकृत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और आधिकारिक माध्यमों से जारी सूचनाओं पर ही भरोसा करने की अपील की गई है। साथ ही, यदि किसी को इस तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखाई देती है तो इसकी सूचना तत्काल नजदीकी थाना या साइबर क्राइम सेल को देने को कहा गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of Faizal Haque

Faizal Haque

Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor