Author: Faizal Haque

Lohardaga News: रेलवे सुरक्षा बल ने लोहरदगा रेलवे स्टेशन पर एक नाबालिग बच्चे को रेस्क्यू किया। 6 साल का मासूम बच्चा गलती से भटकते हुए रांची से लोहरदगा आ गया था। 28 दिसंबर को रेलवे स्टेशन पर नियमित जांच के दौरान आरपीएफ जवान की नजर एक मासूम बच्चे पर पड़ी, जो प्लेटफॉर्म नंबर एक पर अकेले गुमशुम बैठा हुआ था। आरपीएफ अधिकारी और जवान जब नियमित चेकिंग कर रहे थे उसी समय 6 साल का मासूम बच्चा डरा और सहमा उन्हें नजर आया। बच्चे की स्थिति को देखते हुए आरपीएफ कर्मियों को संदेह हुआ, जिसके बाद उससे शालीनता और संवेदनशीलता…

Read More

Lohardaga News: लोहरदगा ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की गुणवत्ता, निरंतरता और बच्चों की बहुआयामी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से ग्राम शिक्षा संगम कार्यक्रम को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है। इस क्रम में राज्यकीय उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मुमताज अहमद ने ग्राम शिक्षा संगम के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों की छुट्टियों का सकारात्मक उपयोग सुनिश्चित करना है, ताकि पढ़ाई में किसी प्रकार की बाधा न आए और शिक्षा की निरंतरता बनी रहे। इसके अंतर्गत बच्चों के भीतर छुपी प्रतिभाओं, जैसे कला, विज्ञान, भाषा सीखने…

Read More

Bokaro News: आज दिनांक 30 दिसंबर 2025 को बोकारो इस्पात कामगार यूनियन एटक ठेका मजदूर प्रकोष्ठ की ओर से ठेका मजदूरों के जुल्म और अत्याचार के खिलाफ मजदूर विरोधी प्रबंधन एवं ठेकेदार पर हल्ला बोल का नारा देते हुए अधिशासी निदेशक वर्क्स कार्यालय पर प्रदर्शन कर प्रबंधन को चेतावनी दी प्रदर्शन के बाद सभा को संबोधित करते हुए यूनियन के महामंत्री कामरेड रामाश्रय प्रताप सिंह ने कहा कि प्लांट का उत्पादन लक्ष्य बढ़ाओ, ठेका मजदूरों पर 20% छटनी करने का मनोवैज्ञानिक दबाव देना बंद करो, मिनिमम वेज की वेतन की गारंटी के लिए बीएसएल में काम करने वाला ठेका मजदूरों…

Read More

Bokaro News:  झारखंड राइजिंग टैलेंट सेशन 3 के भव्य फिनाले में बोकारो की अनिका गुप्ता ने मिस झारखंड किड्स कैटेगरी 2025 का ताज जीतकर बोकारो का नाम गौरवान्वित किया, जबकि उनकी मां स्नेहा गुप्ता ने मिसेज झारखंड प्रथम उपविजेता का खिताब अपने नाम किया l स्नेहा गुप्ता, जो एक होटल व्यवसायी और गृहिणी हैं ने अपने आत्मविश्वास और संतुलन के साथ प्रतियोगिता के विभिन्न राउंड्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनकी 7 वर्षीय बेटी अनिका गुप्ता ने किड्स कैटेगरी में अपनी प्रतिभा और व्यक्तित्व का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। इस संयुक्त उपलब्धि ने कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बनकर सभी का ध्यान अपनी…

Read More

Koderama News: झारखण्ड जम्प रोप एसोसिएशन द्वारा 17वें नेशनल जंप रोप सब जूनियर,जूनियर, सीनियर चैंपियनशिप का आयोजन राँची के खेल गांव में आगामी 9 जनवरी से 11 जनवरी तक आयोजित की जाएगी! इस प्रतियोगिता में कोडरमा जिला से प्रतिभागी बनने के लिए असनाबाद झुमरीतिलैया में संचालित सीपीएस चाइल्ड प्रोग्रेसिव स्कूल के परिसर में कोडरमा जम्प रोप एसोसिएशन ने दो दिवसीय ट्रेनिंग कैंप व ट्रायल सिलेक्शन का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रबंधक तौफीक हुसैन ने नेशनल ट्रेनर प्रकाश साह नेशनल टेक्निकल ऑफिशियल अंशु राज,अनिता कुमारी,मिथिलेश कुमार,अतिथियों,प्रशिक्षक,स्कूल शिक्षक,एनजीओ,क्लब एवं विशेष कर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का स्वागत व अभिनंदन करते…

Read More

Chaibasa News: कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं अविभाजित बिहार सरकार में मंत्री रहे इंद्रनाथ भगत की पुण्यतिथि पर मंगलवार को कांग्रेस भवन, चाईबासा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेसियों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में इंद्रनाथ भगत के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किए गए और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक दीनबंधु बोयपाई ने कहा कि इंद्रनाथ भगत के अधूरे सपनों को साकार करना ही सभी कांग्रेसियों का उद्देश्य है। उन्होंने विकास के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर…

Read More

Chaibasa News:  मंगलवार को नरसंडा पंचायत भवन में जिला प्रशासन के सहयोग से जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य लालमुनी पूर्ति, प्रखंड प्रमुख मंजू देवगन, पंचायत समिति सदस्य गीता कुमारी, पूर्व उपप्रमुख सतीश सुंडी एवं मुखिया श्रीराम सुंडी की उपस्थिति में 145 परिवारों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस मौके पर लालमुनी पूर्ति ने कहा कि क्षेत्र में बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए बुजुर्गों, दिव्यांगों एवं अनाथ बच्चों को ठंड से बचाने के उद्देश्य से कंबल का वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोग ठंड…

Read More

Chainpur News (Gumla): गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कटकाही गांव में रविवार की सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। पिछले चार दिनों से रहस्यमयी ढंग से लापता 35 वर्षीय युवक बेरनाई तिर्की का शव गांव के ही सुखु लोहरा के कुएं से बरामद किया गया है। इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। क्रिसमस की प्रार्थना के बाद से ही था लापता मृतक की पत्नी स्वेता लकड़ा ने बताया कि छीछवानी निवासी बेरनाई तिर्की (पिता प्लासी दास तिर्की) अपनी पत्नी के…

Read More

पालकोट (गुमला): पालकोट प्रखंड मुख्यालय के गांधी नगर स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान आदर्श आवासीय पब्लिक स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पिछले 15 वर्षों से क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगा रहे इस विद्यालय में नर्सरी से लेकर नवम (9th) कक्षा तक के छात्र-छात्राओं के लिए प्रवेश द्वार खुल गए हैं। विशेष बात यह है कि विद्यालय प्रबंधन ने 28 जनवरी 2026 तक ‘निःशुल्क नामांकन’ (Free Admission) की घोषणा की है। अंग्रेजी और हिंदी माध्यम की बेहतरीन व्यवस्था विद्यालय में नर्सरी से दसवीं कक्षा तक अंग्रेजी माध्यम (Quality English Medium) में…

Read More

Ranchi News: झारखंड की राजनीति में इन दिनों ‘PESA’ (पेसा) कानून सबसे बड़ा केंद्र बिंदु बना हुआ है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा इस कानून की नियमावली को धरातल पर उतारने की दिशा में उठाए गए कदमों के बाद जहां एक ओर उन्हें बधाइयां मिल रही हैं, वहीं दूसरी ओर प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में भारी कौतूहल और बहस छिड़ गई है। आदिवासियों के अधिकारों और ‘स्वशासन’ से जुड़ा यह कानून राज्य की सामाजिक और आर्थिक दिशा बदलने की क्षमता रखता है। झारखंड की फिजाओं में इन दिनों एक ही नाम गूंज रहा है— ‘पेसा’ (PESA)। मुख्यमंत्री को बधाइयां मिल रही…

Read More

Bihar News: पूर्व मध्य रेलवे के आसनसोल मंडल अंतर्गत जसीडीह-सिमुलतला रेलखंड पर शनिवार की देर रात एक भीषण रेल दुर्घटना हुई। जमुई जिले के टेलवा बाजार रेलवे हॉल्ट के पास बड़ुआ नदी के ऊपर बने रेलवे पुल पर सीमेंट से लदी एक मालगाड़ी के 15 डिब्बे पटरी से उतर (Derailed) गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि रेल की पटरियां कई मीटर तक उखड़ गईं, जिसके कारण इस मुख्य रूट पर ट्रेनों का संचालन पूरी तरह ठप हो गया है। पुल पर मची तबाही: 10 डिब्बे ट्रैक पर पलटे, 5 कोच सीधे नदी में गिरे जानकारी के अनुसार, सीमेंट से लदी…

Read More

Jamshedpur News: शहर में वर्षा से बंद केबल कंपनी के केबल मजदूर संघ की ओर से रविवार को केबल गेट पर एक अहम और व्यापक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में केबल कंपनी के कर्मचारी शामिल हुए। सागर तिवारी और प्रदीप झा की संयुक्त अध्यक्षता में हुई इस बैठक में करीब 125 मजदूरों की उपस्थिति रही। बैठक का मुख्य उद्देश्य कंपनी के दोबारा संचालन को लेकर कर्मचारियों की साझा राय बनाना और लंबे समय से लंबित मजदूरों से जुड़े मुद्दों पर गंभीर चर्चा करना था। बैठक में मौजूद सभी कर्मचारियों ने एकमत होकर वेदांता कंपनी के पुनः…

Read More

Godda News: गोड्डा जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र स्थित ईसीएल (ECL) की राजमहल परियोजना एक बार फिर गोलियों की गूंज से दहल उठी है। शनिवार को डंपिंग एरिया में ठेका कंपनी अंबे माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड की साइट पर दो हथियारबंद अपराधियों ने न केवल फायरिंग की, बल्कि करोड़ों के डोजर को पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की भी कोशिश की। इस घटना के बाद खदान क्षेत्र में काम कर रहे कर्मियों के बीच भगदड़ मच गई और दहशत का माहौल व्याप्त है। “भागो यहां से…” कहकर अपराधियों ने चलाई गोलियां घटना के चश्मदीद डोजर ऑपरेटर मुनचुन कुमार और साइड सुपरवाइजर मुरलीधर ने…

Read More

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में रविवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का 140वां स्थापना दिवस पूरे उत्साह और संगठनात्मक एकजुटता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए, जहां पार्टी की विचारधारा और संघर्षपूर्ण इतिहास को याद किया गया। इस अवसर पर जगन्नाथपुर के विधायक सह सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक सोनाराम सिंकु मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश की आज़ादी से लेकर लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की मजबूती में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। उन्होंने…

Read More

Chaibasa News: कोल्हान क्षेत्र के युवाओं ने वर्ष 2025 के अंतिम दिनों में सिंगेसोर पहाड़ की चोटी पर तिरंगा फहराकर साहस, एकता और जिम्मेदार पर्यटन का संदेश दिया। यह एक दिवसीय एडवेंचर कार्यक्रम “कोल्हान एडवेंचर्स” के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें 45 युवक-युवतियों ने भाग लिया। यह साहसिक यात्रा “हरियाली के रास्ते पर” थीम के अंतर्गत चाईबासा से लगभग 30 किलोमीटर दूर तांतनगर और मंझारी प्रखंड की सीमा में स्थित सिंगेसोर बुरु तक की गई। प्रतिभागियों ने 1640.42 फीट ऊंचे सिंगेसोर पहाड़ पर ट्रैकिंग कर प्राकृतिक सौंदर्य, घने जंगल और शांत वातावरण का अनुभव किया। यात्रा की शुरुआत सुबह…

Read More

Jamshedpur News: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सोमवार को प्रस्तावित जमशेदपुर आगमन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। इसी क्रम में पूरे धालभूम अनुमंडल क्षेत्र को रविवार शाम 6 बजे से सोमवार रात 10 बजे तक नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। कुल 28 घंटे तक प्रभावी रहने वाले इस आदेश के तहत किसी भी प्रकार के ड्रोन, हॉट एयर बैलून या अन्य उड़ने वाले उपकरणों के संचालन पर पूरी तरह रोक रहेगी। शहर से लेकर गांव तक पहरा; एसडीएम ने जारी किए सख्त आदेश धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) चंद्रजीत सिंह ने उपायुक्त के…

Read More

Chandil News: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में एनएच-33 पर शनिवार रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में रांची के एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा घोड़लीली के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान रांची के नामकुम स्थित श्रीनगर कॉलोनी निवासी 38 वर्षीय पुनीत कांगड़ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पुनीत जमशेदपुर के मानगो जवाहरनगर रोड नंबर-6 में अपने रिश्तेदार के घर आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आए थे। वे परिजनों के साथ कार से जमशेदपुर पहुंचे थे, लेकिन कार्यक्रम के बाद शनिवार…

Read More

Saraikela News: सरायकेला थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव के एक तालाब में एक महिला का शव तैरता हुआ पाया गया। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में सनसनी का माहौल बन गया। मृतका की पहचान गोविंदपुर गांव निवासी नरेश गोप की 25 वर्षीय पत्नी शिला गोप के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार शिला पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और तीन दिन पहले अचानक घर से लापता हो गई थी। इसके बाद से परिवार के…

Read More

Jamshedpur News: शहर के सबसे व्यस्ततम इलाकों में शुमार बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धातकीडीह मार्केट में चोरों ने एक बार फिर पुलिस गश्त को चुनौती दी है। यहाँ एक पान दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने गल्ले में रखी लगभग 20 हजार रुपये की नकद राशि पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना के बाद से स्थानीय दुकानदारों में असुरक्षा का माहौल है और उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। सुबह दुकान पहुंचते ही उड़े होश; टूटा मिला ताला पीड़ित दुकानदार सनाउल्लाह अंसारी ने बताया कि वह धातकीडीह मार्केट एरिया में अपनी पान दुकान चलाते हैं। रविवार…

Read More

Saraikela-Kharsawan News: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत कुकरू प्रखंड में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार की देर रात लेटेमदा पंचायत के नुतुनडीह गांव में एक जंगली हाथी ने हमला कर 50 वर्षीय किसान बुका महतो उर्फ गौरांग महतो को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। इस हृदयविदारक घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है और ग्रामीणों में वन विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर भारी नाराजगी देखी जा रही है। आधी रात को काल बनकर आया हाथी; फसल बचाने की कोशिश में गई जान जानकारी के अनुसार, मृतक…

Read More