Travel News in India: जब उत्तर भारत में कोहरे की चादर और बर्फीली हवाएं लोगों को घरों में कैद होने पर मजबूर कर देती हैं, तब देश के कुछ हिस्से ऐसे भी होते हैं जहाँ ‘सर्दी’ सिर्फ कैलेंडर में आती है, मौसम में नहीं। अगर आप भी कड़ाके की ठंड और रजाई से ऊब चुके हैं, तो भारत के इन समुद्री और ट्रॉपिकल ठिकानों का रुख करें। यहाँ न तो आपको भारी जैकेट की जरूरत पड़ेगी और न ही हीटर की। सुबह-शाम की हल्की ठंड और दिन भर की गुनगुनी धूप आपकी छुट्टियों को यादगार बना देगी। आइए जानते हैं…
Author: Faizal Haque
नई दिल्ली: गुजरता हुआ साल 2025 मानवता के इतिहास में जलवायु परिवर्तन के सबसे डरावने साल के रूप में दर्ज हो गया है। हाल ही में जारी ‘काउंटिंग द कॉस्ट 2025’ रिपोर्ट ने दुनिया को चौंका दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, इस साल भीषण लू (Heatwave), जंगलों की आग, सूखा और तूफानों जैसी आपदाओं ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को 10.8 लाख करोड़ रुपये (लगभग 122 बिलियन डॉलर) से अधिक का घाव दिया है। ये आंकड़े केवल ‘बीमाकृत नुकसान’ (Insured Loss) पर आधारित हैं, जिसका अर्थ है कि वास्तविक तबाही इससे कहीं ज्यादा भयानक हो सकती है। कैलिफोर्निया की आग: इतिहास की…
India News: बरसों से उत्तराखंड के पहाड़ों की एक ही व्यथा रही है— “पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी, पहाड़ के काम नहीं आती।” लेकिन अब हवाओं का रुख बदल रहा है। रोजगार की तलाश में महानगरों की खाक छानने वाले युवा अब अपनी जड़ों की ओर लौट रहे हैं। पहाड़ की ‘पलायन वाली पीड़ा’ अब बन रही है स्वावलंबन की गाथा; उत्तराखंड में 44% लोग लौटे वापस, पौड़ी के चमाली गांव ने पेश किया रोजगार का अनूठा मॉडल एक ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, उत्तराखंड में ‘रिवर्स पलायन’ यानी वापस लौटने के मामलों में 44 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी…
World News: बांग्लादेश की राजधानी ढाका के पुराने हिस्से की तंग गलियों के बीच स्थित ढाकेश्वरी देवी का मंदिर केवल एक धार्मिक ढांचा नहीं है, बल्कि यह बंगाल की साझा विरासत का सबसे बड़ा जीवित प्रमाण है। यह वह स्थान है जिसने न केवल लाखों लोगों को आस्था दी, बल्कि इस विशाल शहर को ‘ढाका’ जैसा नाम भी दिया। आज के कठिन समय में, जब पड़ोसी देश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और संस्कृति पर सवाल उठ रहे हैं, तब ढाकेश्वरी मंदिर की दीवारें यह याद दिलाती हैं कि इस भूमि की जड़ें कितनी प्राचीन और गहरी हैं। नाम की उत्पत्ति:…
काठमांडू: हिमालय की गोद में बसे देश नेपाल में मार्च 2026 के आम चुनावों की आहट के साथ ही सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। मौजूदा प्रधानमंत्री सुशीला कार्की और पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली की हालिया मुलाकात ने देश में नई राजनीतिक अटकलों को जन्म दे दिया है। लेकिन इन सबसे परे, नेपाल आज एक बुनियादी वैचारिक लड़ाई के मुहाने पर खड़ा है— क्या नेपाल को वापस अपनी पुरानी पहचान ‘हिंदू राष्ट्र’ की ओर लौटना चाहिए या वह धर्मनिरपेक्ष गणतंत्र बना रहे? राजशाही की वापसी की मांग अब बंद कमरों से निकलकर काठमांडू की सड़कों तक पहुंच…
World News: चीन में रहने वाले करीब सवा दो करोड़ मुसलमानों में सबसे प्रमुख आबादी ‘उइगर’ समुदाय की है, जो अपनी विशिष्ट संस्कृति और धार्मिक पहचान के लिए जानी जाती है। लंबे समय से शिनजियांग प्रांत के भीतर दमन और उत्पीड़न झेलने के बाद लाखों उइगरों ने बेहतर भविष्य की तलाश में सरहदें पार कीं, लेकिन अब उनके लिए विदेश की धरती भी सुरक्षित नहीं रह गई है। चीन अपनी आर्थिक और राजनीतिक ताकत का इस्तेमाल कर उन देशों पर दबाव बना रहा है, जहां इन लोगों ने शरण ली है। स्थिति यह है कि अब सुरक्षित ठिकानों से भी…
रांची: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 दिसंबर से 30 दिसंबर 2025 तक झारखंड के तीन दिवसीय दौरे पर आ रही हैं। महामहिम के इस दौरे को लेकर राजधानी रांची में प्रशासनिक और सुरक्षा तैयारियां अपने चरम पर हैं। वह कल शाम रांची पहुंचेंगी। उनकी सुरक्षा के लिहाज से पूरे शहर को हाई अलर्ट पर रखा गया है। राष्ट्रपति की सुरक्षा में राज्य के 14 आईपीएस अधिकारी और 75 डीएसपी की तैनाती की गई है। इनके अलावा भारी संख्या में पुलिस बल, क्यूआरटी और विशेष सुरक्षा दस्ते को भी लगाया गया है। शनिवार को रांची जोनल आईजी मनोज कौशिक, डीसी…
Jamshedpur News: सिख पंथ के दसवीं पातशाही दशमेश गुरु श्री गुरु गोविद सिंह के 359वें प्रकाशोत्सव पर शनिवार को आयोजित शोभा यात्रा में संगत शाह-ए-शहंशाह गुरु गोबिंद सिंह, बादशाह दरवेश गुरु गोबिंद सिंह की जय-जयकार करती रही। श्रद्धा और आस्था से मनाया गया गुरु गोबिंद सिंह का 359वां प्रकाशोत्सव, शाह-ए-शहंशाह गुरु गोबिंद सिंह, बादशाह दरवेश गुरु गोबिंद सिंह ध्वनि से गूंजा साकची शोभायात्रा में सबद-कीर्तन और गुरबानी के बीच बोले सो निहाल सतश्रीअकाल के जयकारे गूंजते रहे। गेंदा के फूलों से सजाई गई पालकी साहिब में गुरु ग्रंथ साहिब विराजमान थे, जिसके पीछे संगत गुरबानी का पाठ करते हुई चल…
Lohardaga News: लोहरदगा जिले में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना है, जिससे फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। मौसम की वर्तमान स्थिति को देखते हुए किसानों के हित में जिले के प्रधान कृषि वैज्ञानिक डॉ. किरण सिंह के द्वारा आवश्यक कृषि सलाह जारी की गई है। उन्होंने बताया कि कम तापमान और नमी के कारण फसलों में तनाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए समय…
Koderma News: ग्रिज़ली कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की स्वयंसेविका नंदनी कुमारी का नई दिल्ली में 10 से 12 जनवरी 2026 आयोजित होने वाले राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग करने हेतु चयन किया गया है उल्लेखनीय उपलब्धि के साथ उनका चयन राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का प्रतिनिधित्व करने हेतु किया गया है, प्रशिक्षु नंदनी कुमारी ने “विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग–2026” के अन्तर्गत श्रेणी में झारखंड राज्य के शीर्ष तीन प्रतिभागियों में स्थान प्राप्त किया है। उक्त कार्यक्रम में नंदनी कुमारी द्वारा प्रकरण – “भारत की सॉफ्ट पावर :- विकसित भारत के लिए सांस्कृतिक कूटनीति और…
Bokaro News: झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो जिला समिति के अध्यक्ष रतनलाल मांझी के अध्यक्षता में आज केंद्र सरकार द्वारा लाए गए ‘VBG RAM G’ कानून के विरोध में जिला मुख्यालय के समक्ष एक दिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इस कानून को अविलंब वापस लेने की मांग की। जन भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है केंद्र सरकार: रतनलाल मांझी धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झामुमो के जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी ने कहा कि केंद्र सरकार ने ‘VBG RAM G’ कानून लाकर…
Lohardaga News: बरियातू थाना क्षेत्र से 82 वर्षीय वृद्ध के लापता होने का मामला सामने आया है। लापता वृद्ध की पहचान सुकरा उरांव के रूप में हुई है, जो डिमेंशिया (भूलने की बीमारी) से पीड़ित बताए जा रहे हैं। इस संबंध में परिजनों ने बरियातू थाना में लिखित आवेदन देकर गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई है। परिजनों के अनुसार सुकरा उरांव 23 दिसंबर 2025 की रात करीब 9 बजे घर से बाहर निकले थे, लेकिन इसके बाद वे वापस नहीं लौटे। देर रात तक प्रतीक्षा करने के बाद परिवार के सदस्यों ने रिश्तेदारों, पड़ोसियों और आसपास के इलाकों में उनकी…
Bokaro News: झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो जिला समिति की ओर से केंद्र सरकार द्वारा लाए गए ‘VB-G RAM G (The Viksit Bharat -Guarantee for Rozgar and Ajeevika Mission)’ कानून के विरोध में जिला मुख्यालय के समक्ष एक दिवसीय विशाल धरना-प्रदर्शन किया गया। धरना के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कानून को तत्काल वापस लेने की मांग की। #धरना को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार जनभावनाओं की अनदेखी कर झारखंड की जनता के साथ अन्याय कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा के माध्यम…
Bokaro News: बोकारो के चीराचास स्थित पांडा इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन चास एसडीपीओ प्रवीण सिंह, चीराचास थाना प्रभारी पुष्पराज कुमार, विद्यालय की निदेशक अनिता सिंह एवं एनपी एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के चेयरमैन अविनाश उत्कर्ष ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर किया। आगत अतिथियों का स्वागत ट्रस्टी सुबोध सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एसडीपीओ प्रवीण सिंह ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी विद्यार्थियों के जीवन में अत्यंत आवश्यक है। खेल बच्चों में अनुशासन, समय प्रबंधन और नेतृत्व क्षमता का विकास…
Bokaro News: रोटरी क्लब ऑफ बोकारो मिडटाउन कपल्स की ओर से जयपाल नगर में ‘जॉय ऑफ गिविंग’ कार्यक्रम का आयोजन कर सेवा और संवेदना का संदेश दिया गया। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने जरूरतमंद परिवारों के बीच नए वस्त्रों का वितरण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य खासकर पर्व-त्योहार के मौसम में गरीब और वंचित परिवारों तक खुशी, सम्मान और अपनापन पहुंचाना था। कार्यक्रम के दौरान क्लब की अध्यक्ष आरटीएन मिनी स्टीफन कपूर ने कहा कि रोटरी क्लब मानव सेवा के मूल मंत्र पर कार्य करता है। सदस्यों ने बच्चों और बड़ों से आत्मीय संवाद कर उन्हें नए कपड़े वितरित…
Bokaro News; आज के डिजिटल युग में ज्ञान भी डिजिटल दुनिया तक ही सिमट कर रह गया है। विद्यार्थी ई-बुक, ऑडियोबुक और वीडियो बुक के माध्यम को अधिक प्राथमिकता दे रहे हैं। साथ ही, एआई ने विद्यार्थियों को किताबों के दूर कर दिया है। विद्यार्थियों को किताबों के प्रति जागरूक करने के लिए और उन्हें इसके महत्व से परिचित कराने के उद्देश्य से चिन्मय विद्यालय, बोकारो में 26 से 28 दिसंबर तक “चिन्मय लिटरेरी फेस्टिवल” – पुस्तक मेला का आयोजन किया जा रहा है। 26 दिसंबर, शुक्रवार को पुस्तक मेला का उद्घाटन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में…
बोकारो चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का एक प्रतिनिधि मंडल बोकारो इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी श्री प्रियरंजन से उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात हेतु पहुँचा। इस अवसर पर चेंबर के अध्यक्ष श्री मनोज चौधरी ने उन्हें नववर्ष की अग्रिम शुभकामनाएँ देते हुए अंगवस्त्र एवं हराभरा पौधा भेंट स्वरूप प्रदान किया। उन्होंने कहा कि श्री प्रियरंजन की पदस्थापना से बोकारोवासियों में हर्ष एवं सकारात्मक उम्मीदों का संचार हुआ है। सेल में उनके दीर्घ अनुभव एवं सक्षम, दूरदर्शी नेतृत्व में बोकारो इस्पात संयंत्र प्रगति के नए आयाम स्थापित करते हुए नई ऊँचाइयों का मापदंड निर्धारित करेगा। अध्यक्ष ने मांग किया कि…
Bokaro News: सेक्टर 4 स्थित ऑफिसर्स एसोसिएशन के भवन में संगठन का 48 वां स्थापना दिवस धूमधाम तथा उत्साह के वातावरण में मनाया गया इस अवसर पर सदस्यों ने बोकारो स्टील प्लांट के उत्थान में सकारात्मक सहयोग करने एवं अपने हक एवं सम्मान की रक्षा का संकल्प लिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बोकारो स्टील के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन ने सदस्यों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि घर हो या प्लांट सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की जरूरत है प्रबंधन स्वच्छ तथा सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में कटिबंध है आने वाले दिनों में बोकारो स्टील प्लांट…
Bokaro News: झारखंड राज्य शूटिंग बॉल संघ की वार्षिक बैठक में राज्य के लगभग सभी जिला से सचिव और अध्यक्ष उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने मिलकर निर्णय लिया कि राज्य के बचे जिलों में शामिल करने का प्रयास किया जाएगा। वही चुनाव को लेकर झारखंड राज्य शूटिंग बॉल संघ चुनाव पदाधिकारी के रूप में राष्ट्रीय शूटिंगबॉल संघ की ओर से पश्चिम बंगाल के पलास पात्रा ने चुनाव सम्पन्न कराया। लेकिन इस चुनाव में खास रहा कि सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। जिसकी तालिका निम्न प्रकार से है झारखंड शूटिंग बॉल संघ में अध्यक्ष पद के लिए श्री ससीन धरण क्रान्त…
Bokaro News: झारखंड कैबिनेट द्वारा ऐतिहासिक पेसा (PESA) कानून को मंजूरी दिए जाने की खुशी में 26 दिसम्बर 2025 को बोकारो के बिरसा चौक (नया मोड़) पर एक विशाल ‘आभार यात्रा’ का आयोजन किया गया। बोकारो जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी के नेतृत्व में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लोग माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के लिए बोकारो नया मोड़ में जुटें। बोकारो को भी पेसा क्षेत्र में शामिल करने की उठी मांग कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बोकारो जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी ने कहा कि पेसा कानून का लागू होना झारखंड के आदिवासियों और…
