फॉण्ट कनवर्टर NEW

ब्राउन शुगर के खिलाफ चतरा पुलिस का एक्शन, 8 पुड़िया के साथ दो आरोपी जेल भेजे गए

Chatra : सदर पुलिस ने छापामारी अभियान चला कर बाबा घाट मैदान के समीप से आठ पुड़िया (0.87 ग्राम) ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. जिसमें बिंड मुहल्ला नउवा टोला निवासी मो राजा व मो सुल्तान उर्फ पिंटू शामिल है. थाना

अपनी भाषा में पढ़ें

Chatra : सदर पुलिस ने छापामारी अभियान चला कर बाबा घाट मैदान के समीप से आठ पुड़िया (0.87 ग्राम) ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. जिसमें बिंड मुहल्ला नउवा टोला निवासी मो राजा व मो सुल्तान उर्फ पिंटू शामिल है. थाना प्रभारी अनिल उरांव ने कहा कि पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को सूचना मिली थी कि बाबा घाट मैदान के पास कुछ युवक ब्राउन शुगर पीने-पीलाने का कार्य कर रहे है. सूचना के आधार पर छापामारी टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मैदान के पास से दो युवको पकड़ा गया. दोनो की तलाशी लेने पर आठ पुड़िया में 0.87 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया गया. इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनो को जेल भेज दिया गया. छापामारी टीम में थाना प्रभारी के अलावा पुलिस अवर निरीक्षक कासिम अंसारी व कई जवान शामिल थे.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram