Author: Faizal Haque

Jamshedpur News: मंगलवार को बादामपहाड़ से टाटानगर आ रही पैसेंजर ट्रेन एक बड़ी दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। परसुडीह के मकदमपुर फाटक के समीप तकनीकी समस्या के कारण ट्रेन को घंटों रोकना पड़ा, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन के ऊपर लगे ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएचई) तार में लाल रंग का एक बड़ा कपड़ा फंसा हुआ नजर आया। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए लोको पायलट ने झारखंड नगर के पास ही सतर्कता बरतते हुए ट्रेन रोक दी और तत्काल इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल को दी। लोको पायलट ने बताया…

Read More

चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर स्थित रिटायर्ड कॉलोनी में मंगलवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बनारसी पैलेस नामक कपड़े की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। दिनदहाड़े लगी आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देख इलाके के लोग सहम गए। स्थानीय लोगों की तत्परता और दमकल विभाग की मदद से आग पर काबू तो पा लिया गया, लेकिन तब तक दुकान में रखे लाखों रुपये के कपड़े जलकर राख हो चुके थे। यह घटना दिन के करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है। बनारसी पैलेस महिला परिधान की दुकान रेलकर्मी तपन चक्रवर्ती की…

Read More

Jamshedpur News: झारखंड राज्य बार काउंसिल चुनाव के लिए प्रत्याशियों की जमानत राशि एक लाख पच्चीस हजार रुपये निर्धारित किए जाने के निर्णय पर कड़ा विरोध सामने आया है। इसे अतार्किक, अव्यावहारिक और लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध बताते हुए जमशेदपुर निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने मंगलवार को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन एवं राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा को पत्र लिखकर इस फैसले में हस्तक्षेप की मांग की है। अधिवक्ताओं का कहना है कि इतनी अधिक जमानत राशि तय कर आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के वकीलों को चुनावी प्रक्रिया से बाहर करने का प्रयास…

Read More

Koderama News: स्वामी विवेकानंद के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आई. एम .ए .कोडरमा एवं एन .एम. ओ. कोडरमा के तत्वाधान में पुरना नगर कोडरमा में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया । कार्य क्रम की शुरुआत सर्वप्रथम भारत माता , भगवान धन्वंतरि, स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप जला कर किया गया शिविर में लगभग 200 मरीजों की जांच दवा वितरण एवं रक्त जांच किया गया । उक्त कार्यक्रम में डॉ सुजीत कुमार राज अध्यक्ष आईं.एम.ए कोडरमा , डॉ आर के दीपक अध्यक्ष एन.एम.ओ‍ . कोडरमा डॉ अभिजीत राय, डॉ नरेश कुमार पंडित,डॉ प्रमोद कुमार वर्णवाल ,डॉ…

Read More

Koderama News:  कोडरमा गौशाला परिसर में आज एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें इनर व्हील क्लब ऑफ कोडरमा की सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर दिवंगत स्मृति मुक्ता बरपुरिया को श्रद्धांजलि दी गई। इनर व्हील क्लब की सदस्यों का स्वागत गौशाला समिति के उपाध्यक्ष महेश दारूका एवं सचिव अरुण मोदी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की शुरुआत 2 मिनट के मौन से हुई, जिसके बाद सभी सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए गौ माता से प्रार्थना की। इस दौरान इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष ज्योति झा ने भावुक उद्बोधन देते हुए मुक्ता बरपुरिया की…

Read More

Bokaro News:  चास प्रखंड क्षेत्र के खम्हारबेंदी में राखोहरि रजवार, बनमाली रजवार एंव मनभरन रजवार के खलिहान में धान की चक्की में असमाजिक तत्वों ने आग लगाने से धान व बिचाली जलकर राख हो गई.अगलगी की घटना से पीड़ित किसान को भारी आर्थिक क्षति हुई. पीड़ित किसान राखोहरि रजवार, बनमाली रजवार एंव मनभरन रजवार ने बताया कि असामजिक तत्वों ने सोमवार की शाम लगभग 7:00 बजे खलिहान धान की चक्की में आगजनी का घटना का अंजाम दिए. आग की लपेटें देख कर ग्रामीणों जुटकर आग बुझाने की काफी मशक्कत की. तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. अग्निशमन…

Read More

Koderama News: कोडरमा प्रखंड के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जगन्नाथ प्रसाद की 34वर्षों की सेवा के बाद सेवा निवृति के पश्चात प्रखंड के शिक्षकों के द्वारा विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन सी एच उच्च विद्यालय कोडरमा के प्रांगण में किया गया । इस कार्यक्रम में काफी संख्या में शिक्षक शिक्षिका उपस्थित हुए। शिक्षकों ने स्कूल के गेट से प्रांगण तक पुष्प वर्षा कर उन्हें मंच पर आसन ग्रहण कराया । एवं बुके देकर तथा पुष्प माला पहनाकर उनका स्वागत किया। शिक्षक अजीत आजाद के स्वागत गीत ने मनोरम समा बांध दिया।मंच का संचालन करते हुए शिक्षक अश्विनी तिवारी ने…

Read More

Bokaro news:- स्वामी विवेकानंद जी की जयंती आज श्री करणी सेना द्वारा भव्यता पूर्वक मनाया गया।आज जिला कार्यालय बोकारो दुंदिबाग बाजार में स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कर उपस्थित पदाधिकारियों ने उन्हें नमन किया। मुख्य अतिथि श्री करणी सेना के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्र भक्त समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने इस अवसर पर पुष्प अर्पित कर अपने सम्बोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद जी प्रखर राष्ट्रभक्त योद्धा सन्यासी थे और भारत भारतीयता तथा सनातन धर्म संस्कृति, वैदिक रीति नीति का पूरे विश्व में पताका फहराकर भारत का गर्व एवं गौरव को बढ़ाया। उन्होंने…

Read More

Jamshedpur news: पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलडीह पंचायत के जोबा गांव में सोमवार को आयोजित अवैध काड़ा (भैंसा) लड़ाई प्रतियोगिता एक परिवार के लिए काल बन गई। फुटबॉल मैदान में चल रही भैंसों की लड़ाई के दौरान उग्र भैंसा के हमले से एक अधेड़ व्यक्ति की मौके पर गंभीर हालत हो गई, जिसकी बाद में अस्पताल में मौत हो गई, जबकि उनका नाबालिग बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सोमवार दोपहर करीब एक बजे की है। बताया जाता है कि जोबा गांव के फुटबॉल मैदान में युवा कमेटी की ओर से काड़ा लड़ाई का…

Read More

चक्रधरपुर: दक्षिण पूर्व रेलवे मंडल में ऑल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंटेनर यूनियन (AIRTU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चांद मोहम्मद के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने चक्रधरपुर रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) राम प्रताप मीणा एवं मंडल अभियंता स्पर्श भारद्वाज से मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने नववर्ष के अवसर पर बुके भेंट कर दोनों अधिकारियों का स्वागत किया। मुलाकात के दौरान यूनियन प्रतिनिधियों ने कोल्ड वेदर पेट्रोलिंग बीट में काम करने से जुड़ी समस्याएं उठाईं। उन्होंने मांग की कि किसी भी ट्रैक मेंटेनर से एक सप्ताह से अधिक समय तक कोल्ड वेदर पेट्रोलिंग न कराई जाए। साथ ही…

Read More

Jamshepur news:पूर्वी सिंहभूम जिले के कोवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सुदूरवर्ती ढेंगाम हाट से चार माह के मासूम के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार शाम हुई इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस की त्वरित और सटीक कार्रवाई से महज 14 घंटे के भीतर अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया। इस मामले में पुलिस ने भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष झूमा रानी मंडल को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, डूमरिया प्रखंड के रांगामाटिया केंदुआ गांव निवासी सोपान सरदार की पत्नी प्रतिमा सरदार रविवार को अपनी बेटी और चार माह के…

Read More

Jamshedpur news: परसुडीह थाना क्षेत्र के सोपोडेरा कुर्मी टोला में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां श्यामा प्रसाद स्कूल के कक्षा नौवीं के छात्र अंकित लोहार (14) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर में केवल उसकी सात वर्षीय छोटी बहन मौजूद थी, जबकि उसकी मां मोना लोहार सुबह काम पर गई हुई थीं। जानकारी के अनुसार, छोटी बहन ने जब भाई को कमरे में फंदे से लटका देखा तो वह घबरा गई और जोर-जोर से रोने लगी। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और मां को फोन पर सूचना दी गई। इसके बाद…

Read More

Jamshedpur news:एनसीपी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह टिनप्लेट वीआरएस कर्मचारी मंच के संरक्षक डॉ. पवन पांडेय ने सोमवार को एक बयान जारी कर टिनप्लेट कंपनी द्वारा हाल ही में निकाली गई बहाली प्रक्रिया का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि कंपनी प्रबंधन की ओर से वर्तमान में कार्यरत कर्मचारियों तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के आश्रितों के लिए नियुक्ति बहाली निकाली गई है, जिसके तहत 20 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इस बहाली में योग्यता के रूप में मैट्रिक पास एवं किसी भी ट्रेड में आईटीआई उत्तीर्ण होना निर्धारित किया गया है, जो एक सकारात्मक पहल है। डॉ.…

Read More

Jamshedpur news: जमशेदपुर में वन विभाग ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रविवार की शाम साकची गोलचक्कर के पास एक त्वरित ऑपरेशन के दौरान की गई, जिसमें एक पेटी में बंद 35 तोते बरामद किए गए। वन विभाग की इस सफलता को वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो) से मिली गुप्त सूचना के आधार पर अंजाम दिया गया। सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीएफओ सबा आलम अंसारी ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में वन्यजीवों और उनसे जुड़े अवैध सामानों का…

Read More

Chaibasa news:पश्चिमी सिंहभूम जिला में स्वदेशी जागरण मंच चाईबासा के तत्वावधान में सोमवार को बंगाली सेवा समिति, रविंद्र भवन परिसर स्थित स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर उनकी जयंती के अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने बारी-बारी से स्वामी विवेकानंद जी के चरणों में पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। श्रद्धा सुमन अर्पण के पश्चात सुजीत विश्वकर्मा एवं संजय कर्मकार ने स्वामी विवेकानंद जी की जीवनी पर प्रकाश डाला। सुजीत विश्वकर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने सनातन समाज और हिंदुत्व विचार को न केवल देश में बल्कि…

Read More

Saraikela news: कपाली थाना में पदस्थापित हवलदार सागर हेंब्रम की कुचाई स्थित उनके पैतृक घर में अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। यह दुखद घटना बीती रात की बताई जा रही है। अचानक हुई इस मौत से परिवार और पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक की पत्नी विषंगी हेंब्रम ने बताया कि उनके पति कपाली थाना में हवलदार के पद पर कार्यरत थे और कुछ दिनों के लिए अपने घर कुचाई आए हुए थे। रात के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद घर पर ही उनकी मृत्यु हो गई। फिलहाल मौत के कारणों…

Read More

Chaibasa News: सदर प्रखंड अंतर्गत कमारहातु निवासी तथा मुंबई के भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में वरीय वैज्ञानिक सहायक के पद पर कार्यरत पाइकिराय देवगम को महाराष्ट्र के सामाजिक संगठन कोल्हान वेलफेयर एसोसिएशन का नया अध्यक्ष चुना गया है। उल्लेखनीय है कि कोल्हान वेलफेयर एसोसिएशन झारखंड से बाहर नौकरी कर रहे लोगों के आपसी सहयोग और सामाजिक कार्यों के उद्देश्य से गठित संगठन है। संगठन के पुनर्गठन के बाद पूर्व अध्यक्ष चंद्रमोहन बिरुवा (पूर्व चीफ लोकोमोटिव इंस्पेक्टर, मुंबई) ने एसोसिएशन से संबंधित दस्तावेज सौंपते हुए पाइकिराय देवगम को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी। पुनर्गठित एसोसिएशन में पाइकिराय देवगम को अध्यक्ष, सागर…

Read More

Jamshedpur news: एमजीएम अस्पताल परिसर में रविवार देर रात उस समय अफरातफरी मच गई, जब एसी यूनिट और ऑक्सीजन पाइप लाइन से जुड़े कीमती कॉपर वायर की चोरी करते एक युवक को होम गार्ड के जवानों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। सतर्क जवानों की तत्परता से अस्पताल परिसर में हो रही बड़ी चोरी की वारदात समय रहते टल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर अस्पताल परिसर में लगे एसी और ऑक्सीजन लाइन से जुड़े कॉपर और मर्करी वायर को निकाल रहा था। इसी दौरान उसकी संदिग्ध गतिविधियों पर ड्यूटी पर तैनात होम गार्ड जवानों की…

Read More

Jamshedpur news:एक्सएलआरआई-जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट द्वारा आयोजित फादर एनराइट मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट (एक्स-फैक्ट 2026) के तीसरे संस्करण का समापन एक्सएलआरआई ग्राउंड पर रविवार को धूमधाम से हुआ। फाइनल मुकाबलों में महिला और पुरुष टीमों ने बैटिंग, बॉलिंग, फील्डिंग के साथ बेहतरीन मैनेजमेंट और सामूहिकता का प्रदर्शन किया। समापन पर पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ, जिसमें सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया। ‘प्ले फॉर ए कॉज’ थीम पर आधारित यह टूर्नामेंट खेल भावना के साथ सामाजिक सरोकार, सहभागिता और सामुदायिक एकता का संदेश दे गया।इस टूर्नामेंट में 12 पुरुष टीमों और 4 महिला टीमों ने भाग लिया, जिसमें 240 से अधिक…

Read More

Jamshedpur news: मकर संक्रांति और टुसू पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने शहरी क्षेत्र में 14 और 15 जनवरी को भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक और ट्रैफिक डीएसपी द्वारा संयुक्त आदेश जारी किया गया है, ताकि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं और आम लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो और यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे। जारी आदेश के अनुसार 14 और 15 जनवरी को सुबह 4 बजे से रात 11 बजे तक जमशेदपुर…

Read More