फॉण्ट कनवर्टर NEW

नौकरी विवाद पर चंपाई सोरेन का सवाल, ‘CBI जांच से दिक्कत क्या?’

Jamshedpur news: रांची में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने राज्य सरकार को तानाशाही करार दिया है। उन्होंने कहा कि आज स्वतंत्रता दिवस के दिन अगर लाखों छात्र अपने घरों से दूर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आंदोलन

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur news: रांची में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने राज्य सरकार को तानाशाही करार दिया है। उन्होंने कहा कि आज स्वतंत्रता दिवस के दिन अगर लाखों छात्र अपने घरों से दूर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आंदोलन करने को मजबूर हैं तो इसकी जिम्मेदार यह राज्य सरकार है।

उन्होंने कहा कि छात्र सिर्फ नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं संदिग्ध परिक्षाओं को रद्द करने तथा उनकी सीबीआई जाँच की मांग कर रहे हैं, तो इसमें गलत क्या है? यह तो उनका संवैधानिक अधिकार है।

पूर्व सीएम ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पिछले तीन हफ्तों से ये विद्यार्थी सड़कों पर हैं, लेकिन सरकार उनके मुद्दों पर बात करने की जगह, उनके खिलाफ साजिशें रच रही है। उनके खिलाफ एफआईआर हो रही है, उन पर लाठी चार्ज हो रहा है, अगर यह तानाशाही नहीं, तो क्या है?

राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए उन्होंने सीधा सवाल किया – “अगर आप नौकरी बेचने के इस गोरखधंधे में शामिल नहीं हैं, तो इतने विवादों के बाद परीक्षाएं रद्द करने और CBI जांच करवाने में क्या दिक्कत है?”

पूर्व सीएम चम्पाई सोरेन भुईंयाडीह में सेंट्रल भीम बिरसा मुंडा फुटबॉल एकेडमी द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां, विधायक पूर्णिमा साहू समेत कई गणमान्य लोग तथा हजारों की संख्या में आम लोग मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram