Chaibasa News: चाईबासा इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित युवा महोत्सव के दौरान मैराथन दौड़ में शामिल एक छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान बीटेक के छात्र विक्रम टुडू (20 वर्ष) के रूप में हुई है। वह ग्राम कनाटांड़, पोस्ट बिना गोरिया, थाना निरसा, जिला धनबाद का निवासी था। इस घटना के बाद कॉलेज प्रशासन की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। मंगलवार को कॉलेज प्रशासन की ओर से युवा महोत्सव के अवसर पर 2 किलोमीटर की मैराथन दौड़ एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। मैराथन दौड़ में कुल 58 छात्रों ने भाग लिया…
Author: Faizal Haque
Jamshedpur News: नदियों के संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए बुधवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा कि यदि आज नदियों को नहीं बचाया गया तो आने वाली पीढ़ियों को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और युगांतर भारती द्वारा आयोजित स्वर्णरेखा महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने का अभियान है। दोमुहानी घाट पर नदी पूजन के दौरान उन्होंने लोगों से अपील की कि नदियों को गंदा करना बंद किया जाए, क्योंकि प्रकृति स्वयं हर मानसून में उन्हें स्वच्छ कर देती है। उन्होंने सवाल…
Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह थाना क्षेत्र स्थित खड़िया कॉलोनी में उपमुखिया पति और सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) संचालक तारापदो महतो की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार को सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने मामले का उद्भेदन करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर-1 निवासी विकास दुबे उर्फ राहुल दुबे (21) और टेल्को थाना क्षेत्र के खड़ंगाझाड़ निवासी…
Jamshedpur News: शहर में बुधवार को षटतिला एकादशी के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालु सोनारी दोमुहानी और मानगो स्थित स्वर्णरेखा नदी के तट पर पहुंचे और विधि-विधान के साथ पवित्र स्नान किया। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने तिल, अन्न, वस्त्र और धन का दान कर पुण्य अर्जित किया। नदी घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही, जिससे पूरा इलाका धार्मिक उल्लास से सराबोर नजर आया। हिंदू पंचांग के अनुसार षटतिला एकादशी व्रत बुधवार, 14 जनवरी 2026 को रखा गया है। इस व्रत का विशेष महत्व बताया…
Jamshedpur News: टेल्को थाना क्षेत्र में बुधवार को एक अज्ञात युवक का शव बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।शव का गला रेता हुआ है।शव मिलने की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर टेल्को थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने आशंका जताई है कि युवक की हत्या तेजधार हथियार से गला रेतकर की गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटनास्थल की स्थिति को देखकर ऐसा प्रतीत होता है…
Chatra News: चतरा में माउंटेन मैन के नाम से प्रसिद्ध दशरथ मांझी की जयंती के अवसर पर एक प्रेरणादायी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, चतरा भवन परिसर में लगाया गया, जिसमें कुल 17 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा की। शिविर का नेतृत्व अखिल भारतीय भुइयां समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष उमेश भारती ने किया। कार्यक्रम में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव धर्मेंद्र पाठक, कोषाध्यक्ष गोपाल वर्मा, एमपीडब्ल्यू रत्नेश कुमार, निर्भय कुमार, जीएनएम मधुलता कुमारी, सुप्रिया कुमारी, एएनएम जयंती भेलेन तिर्की, लैब टेक्नीशियन देवानंद कुमार, विजय कुमार, सुमन कुमारी…
India News: देश में बढ़ते आवारा कुत्तों के हमलों को लेकर Supreme Court of India ने कड़ा रुख अपनाया है। मंगलवार को हुई सुनवाई में अदालत ने स्पष्ट कर दिया कि कुत्ते के काटने से घायल या मृत व्यक्ति को राज्य सरकारों को मुआवजा देना होगा। अदालत का मानना है कि यह मामला केवल पशु प्रेम का नहीं, बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा से जुड़ा है। इस खबर को भी पढ़ें : आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला…….शेल्टर होम नहीं, नसबंदी ही सही हल खाना खिलाने वालों की भी जिम्मेदारी जस्टिस विक्रम नाथ की अध्यक्षता वाली पीठ ने सुनवाई…
India News: ओडिशा से सामने आई यह घटना हर माता-पिता को झकझोर देने वाली है। ट्यूशन से लौटने के बाद एक 8 वर्षीय बच्चा रोज़ की तरह दुकान से चिप्स का पैकेट लेकर घर पहुंचा। उस समय उसकी मां रसोई में खाना बना रही थीं और गैस चूल्हा जल रहा था। कुछ देर के लिए मां बाहर चली गईं और इसी दौरान बच्चा चिप्स का पैकेट लेकर रसोई में पहुंच गया। एक पल और ज़िंदगी बदल गई बताया जा रहा है कि बच्चे के हाथ से चिप्स का पैकेट फिसलकर सीधे जलते गैस चूल्हे के पास गिर गया। आग के…
Palkot News (Gumla): गुमला के पालकोट प्रखंड क्षेत्र के दली डैम के समीप में मंगलवार दोपहर करीब 12:00 बजे अनियंत्रित हाईवे बाइक सवार दंपति को पीछे से धक्का मार दिया जिस वजह से दोनों गिर का जख्मी हो गए इस घटना में मौके पर महिला की मौत हो गई जिसके सूचना पर पालकोट की पुलिस ए एसआई सत्यनारायण महतो ने पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और छानबीन में जुट गया। इस खबर को भी पढ़ें : पालकोट सीएचसी बना स्वास्थ्य का महाकुंभ, हजारों ग्रामीणों ने उठाया लाभ घटना के विषय में परिजन सुशील सोरेन…
Sisai News (Gumla): सिसई थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची–गुमला एनएच-43 पर नागफेनी के समीप मंगलवार की शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मंत्री नामक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रेलिंग तोड़ते हुए तीन पलटी खा गई। जिससे बस में सवार नौ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस खबर को भी पढ़ें : अरे बाप रे… बस-मेट्रो छोड़िए, यहां नदी में तैरकर दफ्तर जाते हैं लोग! स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बस से बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस की मदद से सभी को गुमला सदर अस्पताल…
Dugda. news:खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस) मध्य जोन धनबाद के तत्वधान में बीसीसीएल के बरोरा प्रक्षेत्र एरिया वन की दामोदा कोलियरी कार्यालय प्रांगण में मंगलवार को वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा 2025 का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि कनवेनर मो0 इलियास अंसारी ने झंडोत्तोलन कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दामोदा कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी विजय कुमार सिंह ने की एवं संचालन आदर्श पांडेय ने किया।कार्यक्रम में कोयला उद्योग में अपने कार्य के दौरान शहीद हुए कोयला कर्मियों के आत्मा शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गयी। दामोदा कोलियरी के विभिन्न विभागों के 23 पदाधिकारी…
Bokaro news :- मंगलवार को चास नगर स्थित पार्टी कार्यालय में झारखंड मुक्ति मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष प्रमोद तापड़िया ने की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 की रणनीतियों पर चर्चा करना और संगठन की धरातलीय मजबूती की समीक्षा करना था। बैठक को संबोधित करते हुए झामुमो बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने स्पष्ट किया कि पार्टी इस बार शहरी क्षेत्रों में अपनी पैठ मजबूत करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि चास नगर निगम के चुनाव पार्टी के लिए प्रतिष्ठा का विषय…
Koderma news: सतगावां प्रखंड के भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष के बालमुकुंद सिंह (60 वर्ष) के आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक है। सोमवार की रात्रि को उनके असामयिक निधन की खबर मिलते ही इलाके में सन्नाटा पसर गया। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक जताया है। वहीं श्रद्धांजलि देने कई पार्टी नेता दिवंगत नेता के आवास पर पहुंचे। इस दुखद घड़ी में विधायक डॉ नीरा यादव उपस्थित हुए। नेताओं ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और परिवार को ढांढस बंधाया। इस दौरान दलगत राजनीति से ऊपर…
Chandrapura news:विस्थापित एवं प्रभावित संघर्ष समिति चंद्रपुरा प्रखंड की बैठक सह मिलन समारोह का आयोजन चंद्रपुरा थर्मल के इंटेक वेल के समीप संपन्न हुआ।समारोह की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सनाउल्लाह ने की एवं संचालन मोहम्मद फखरुद्दीन ने किया।नव वर्ष पर सकारात्मक पहल करने के लिए लोगों को शुभकामनाएं दी गई एवं पिछले दिनों सीटीपीएस में हुए आंदोलन की समीक्षा की गयी। विस्थापित एवं प्रभावित परिवारों के साथ-साथ स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने तथा संगठन को अधिक से अधिक मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी।आगामी आंदोलनात्मक रणनीतियों पर विचार विमर्श किया गया। डीवीसी में स्थापित बेरोजगारों के हक…
Khuntpani news:भारतीय जनता पार्टी की नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू मंगलवार को खूंटपानी प्रखंड के पूर्णिया गांव स्थित संस्कृत कला भवन पहुंचीं। यहां खूंटपानी मंडल अध्यक्ष सुदामा हाइबुरु, पूर्व जिला परिषद सदस्य शुशीला पूर्ति सहित मंडल के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर गीता बालमुचू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताकर यह जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से ही पूरा कर सकेंगी। उन्होंने कहा कि संगठन सर्वोपरि है और संगठन की मजबूती पूरी तरह कार्यकर्ताओं पर निर्भर करती है। भारतीय जनता पार्टी अपनी…
Chaibasa news: पश्चिम सिंहभूम जिले के सुदूर पहाड़ी क्षेत्रों में एक बेकाबू हाथी के हमले से अब तक करीब 20 लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन वन विभाग और जिला प्रशासन अब तक उस हाथी को काबू में करने में असफल रहा है। इस घटना ने प्रशासनिक व्यवस्था की गंभीर खामियों को उजागर कर दिया है। एंटी करप्शन ऑफ इंडिया के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रामहरि पेरियार ने इस पूरे मामले को लेकर जिला प्रशासन और वन विभाग की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि लगातार लोगों की मौत हो रही है और आम नागरिक भय के…
Chaibasa news:पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार एक बार फिर घातक साबित हुआ है। धानापाली गांव के पास सोमवार देर रात अवैध बालू से लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 41 वर्षीय अजित टोप्पो के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अजित टोप्पो रोज की तरह रात के समय अवैध रूप से बालू ढोने निकला था। तेज रफ्तार ट्रैक्टर गांव के पास एक मंदिर के समीप खेत में जा पलटा। ट्रैक्टर पर लदा भारी मात्रा में बालू उसके ऊपर गिर…
Jamshedpur news: मानगो पेयजल परियोजना के इंटकवेल में आमूलचूल परिवर्तन होगा ताकि मानगो के सभी घरों में पीने का स्वच्छ पानी जा सके और बालीगुमा पानी टंकी को भी चालू किया जा सके। इस बात पर गंभीर चर्चा तब हुई, जब जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मंगलवार को मानगो पेयजल परियोजना के इंटकवेल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त और कई अभियंता भी मौजूद रहे। विधायक सरयू राय ने बताया कि निरीक्षण के दौरान यह दिखा कि जहां से पीने का पानी खींचा जाता है, उसके आस-पास भारी गंदगी है।…
Gamharia news : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई। टायो कॉलोनी स्थित जीएफ फ्लैट संख्या-2 में एक बेटे ने अपने ही पिता की नृशंस हत्या कर दी। इस जघन्य वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल बन गया है। मृतक की पहचान 55 वर्षीय रामा नाथ दास के रूप में हुई है। वे टीजीएस में कार्यरत थे और हाल ही में ईएसएस ले चुके थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी पुत्र मनसा दास ने दावली से अपने पिता पर ताबड़तोड़ हमला किया। हमले की…
Chaibasa news: चाईबासा में मकर संक्रांति पर्व को लेकर बाजार में अच्छी-खासी रौनक देखने को मिल रही है। शहर के प्रमुख बाजारों में तिलकुट, लड्डू, दही, चूड़ा समेत पर्व से जुड़े खाद्यान्नों की दुकानों पर खरीदारी के लिए लोग पहुंच रहे हैं। जगह-जगह अस्थायी दुकानें भी सजी हुई हैं, जिससे बाजार का माहौल उत्सवमय नजर आ रहा है। हालांकि, इस वर्ष मकर संक्रांति के बाजार को लेकर दुकानदारों की राय मिली-जुली दिखाई दे रही है। कुछ दुकानदारों का कहना है कि इस बार बिक्री अच्छी हो रही है और ग्राहकों की संख्या संतोषजनक है। वहीं कुछ व्यापारियों का मानना है…
