फॉण्ट कनवर्टर NEW

जमशेदपुर में चोरी से हड़कंप, घर से लाखों के जेवर और नकदी गायब

Jamshedpur news: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शहर में चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। परसुडीह थाना क्षेत्र के छोटा गोविंदपुर गदरा स्थित गोकुल नगर के अंबेडकर नगर में चोरों ने दिनदहाड़े एक घर को निशाना बनाकर

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur news: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शहर में चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। परसुडीह थाना क्षेत्र के छोटा गोविंदपुर गदरा स्थित गोकुल नगर के अंबेडकर नगर में चोरों ने दिनदहाड़े एक घर को निशाना बनाकर करीब 60 हजार रुपये नकद और 7 से 8 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। वहीं, सीदगोडा थाना क्षेत्र के बारीडीह स्थित एक शराब दुकान में भी चोरों ने शेड काटकर गल्ले में रखे करीब 60 से 70 हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया।

परसुडीह थाना क्षेत्र में चोरी की घटना राजा शर्मा के घर में हुई। बताया गया कि 15 अगस्त की दोपहर करीब तीन बजे राजा शर्मा अपने परिवार के साथ निजी काम से परसुडीह बाजार गए थे। परिवार करीब पांच बजे वापस लौटा तो घर के अंदर सामान बिखरा मिला। जांच करने पर करीब 60 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण गायब मिले। चोरी हुए आभूषणों की कीमत करीब 7 से 8 लाख रुपये बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही परसुडीह पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह ने भी घटना पर चिंता जताते हुए पुलिस प्रशासन से जल्द चोरी का उद्भेदन कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नियमित पुलिस गश्ती और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी बढ़ाने की मांग की।

इधर, सीदगोडा थाना के बारीडीह स्थित शराब दुकान में भी चोरी की घटना सामने आई। दुकान संचालक के अनुसार, 14 अगस्त की रात दुकान बंद कर वह घर चला गया था। 16 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे दुकान खोलने पर पीछे लगा शेड कटा हुआ मिला। अंदर जांच करने पर गल्ले में रखे करीब 60 से 70 हजार रुपये गायब मिले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से संबंधित वीडियो और सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लिया है। फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram