Author: Faizal Haque

Chaibasa news : रोटरैक्ट क्लब चाईबासा के सदस्यों ने चाईबासा नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन प्रकाश से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें अध्यक्ष बनने पर बधाई दी और उनका अभिनंदन किया। इस दौरान क्लब की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। मुलाकात के दौरान नितिन प्रकाश ने रोटरैक्ट क्लब चाईबासा द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि क्लब लगातार समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के विकास में युवाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण होती है और रोटरैक्ट क्लब जैसे संगठन समाज में सकारात्मक बदलाव…

Read More

Chaibasa news : पश्चिमी सिंहभूम जिले में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा घटना गोइलकेरा प्रखंड के कुईडा पंचायत अंतर्गत सिर्जनकोचा गांव की है, जहां गुरुवार की देर रात एक दंतैल हाथी ने गर्भवती महिला को कुचलकर मार डाला। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक और भय का माहौल है। मृतका की पहचान 30 वर्षीय रानी बोयपाई के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात गांव के आसपास जंगल से एक हाथी अचानक आबादी वाले इलाके में घुस आया। हाथी को देखते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी…

Read More

Jamshedpur news : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में मानगो नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती सुधा गुप्ता के सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने की। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश प्रभारी के. राजू, प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार महतो, जिला पर्यवेक्षक बलजीत सिंह बेदी, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, रामाश्रय प्रसाद, अशोक चौधरी, राकेश्वर पांडेय, आनंद बिहारी दुबे, विजय खान, संजीव श्रीवास्तव, राकेश तिवारी, रियाजुद्दीन खान सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। सभी नेताओं ने नवनिर्वाचित महापौर सुधा…

Read More

Jamshedpur news : बिष्टुपुर पोस्ट ऑफिस के पास शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब ठेला पर सोए एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में स्थानीय दुकानदार बबन यादव ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष के आसपास थी और वह पिछले करीब दस वर्षों से इलाके में कचरा चुनकर अपना गुजारा करता था। वह अक्सर आसपास की दुकानों के बाहर रात में सो जाया करता था। बताया जाता है कि पास में लिट्टी…

Read More

Gamharia news : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत झुरकुली और गोविंदपुर रेलवे फाटक के पास शुक्रवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के किनारे शव पड़ा देख इसकी सूचना तुरंत गम्हरिया पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब आठ बजे आसपास के लोगों की नजर रेलवे पटरी के किनारे पड़े एक क्षत-विक्षत शव पर पड़ी।…

Read More

Jamshedpur news : शहर के साकची बाजार समेत विभिन्न सैरात बाजारों के दुकानदारों में दुकानों का किराया बढ़ाए जाने को लेकर एक बार फिर आक्रोश देखने को मिला। गुरुवार को बड़ी संख्या में दुकानदार सड़क पर उतर आए और जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (अक्षेस) के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान दुकानदारों ने किराया बढ़ोतरी के फैसले को अव्यवहारिक बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की। साकची सैरात बाजार के दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर विरोध जताया और बाजार क्षेत्र में नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल दुकानदारों का कहना…

Read More

Jamshedpur news: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर बीएसएफ के एक जवान और आरपीएफ कर्मियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए टाटानगर रेल थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार यह घटना बुधवार सुबह की है। बीएसएफ जवान आलोक रंजन अपने परिवार के साथ कटिहार एक्सप्रेस से बेगूसराय से टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। उनके साथ उनकी पत्नी अर्पणा और एक साल का बच्चा भी था। बताया गया कि स्टेशन पर उतरने के बाद वे सामान लेकर पैदल ही रेलवे ट्रैक पार…

Read More

Jamshedpur news : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के ईस्ट प्लांट बस्ती के पास गुरुवार की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। साकची से बर्मामाइंस की ओर जा रहा यात्रियों से भरा एक टेंपो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस दुर्घटना में एक महिला और दो स्कूली बच्चे सहित कुल तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए जुट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टेंपो चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था और काफी तेज गति में था। ईस्ट प्लांट बस्ती के पास…

Read More

Kudu, (Lohardaga): अफीम की खेती के खिलाफ लोहरदग़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुडू थाना क्षेत्र के नामुदाग गांव में छापेमारी कर करीब 35 डिसमिल जमीन में लगी अफीम (पोस्ता) की खेती को नष्ट कर दिया। वहीं आरोपी के घर से करीब 1.53 किलोग्राम अफीम, दो भरठुवा बंदूक और 35 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक, लोहरदगा सादीक़ अनवर रिज़वी को सूचना मिली थी कि कुडू थानां क्षेत्र के नामुदाग गांव में  स्थानीय निवासी मंगल गंझू पिता मिठुवा गंझू द्वारा अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही है और घर…

Read More

Lohardaga: सुरक्षित पेयजल और जल संरक्षण के प्रति जन जागरूकता को मजबूत करने के उद्देश्य से विश्व प्लंबर दिवस के अवसर पर लोहरदगा में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर जल जीवन मिशन की योजनाओं के सफल संचालन और मरम्मत में अहम भूमिका निभाने वाले प्लंबर साथियों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया। उपायुक्त लोहरदगा के निर्देश के आलोक में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल सभागार, लोहरदगा में आयोजित कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए प्लंबर साथियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, लोहरदगा…

Read More

Ahmedabad: भारत ने अपनी सरजमीं पर इतिहास रचते हुए न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीत लिया है। रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में टीम इंडिया ने हर विभाग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कीवी टीम को 96 रनों से करारी मात दी। इस जीत के साथ ही भारत एक बार फिर टी20 क्रिकेट का विश्व विजेता बन गया है। संजू सैमसन का ‘विराट’ रिकॉर्ड— इस विश्व कप के हीरो रहे संजू सैमसन ने फाइनल में भी अपनी धाक जमाई। उन्होंने मात्र 46 गेंदों में 89 रनों की आतिशी पारी खेली, जिसमें…

Read More

Tehran, (Iran): अमेरिका-इजराइल और ईरान (US-Israel Attacks Iran) के बीच जारी भीषण जंग अब एक ऐसे खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है जहां तेल और गैस के बाद अब ‘पानी’ सबसे बड़ा हथियार बनता दिख रहा है। इजराइली मीडिया ‘वाइनेट’ के मुताबिक, इजराइल ने ईरान के तेल भंडारों और रिफाइनरी केंद्रों पर जोरदार हवाई हमले करते हुए 30 फ्यूल टैंकों और 3 तेल डिपो को पूरी तरह मटियामेट कर दिया है। जवाब में ईरान की ‘इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स’ ने भी पलटवार करते हुए इजराइल समेत कुवैत, सऊदी अरब, बहरीन और यूएई के 200 से ज्यादा ठिकानों को निशाना बनाने…

Read More

Patna: बिहार की सियासत से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने आखिरकार सक्रिय राजनीति में कदम रख दिया है और वे जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में शामिल हो चुके हैं। पटना के वीर चंद्र पटेल रोड स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय में हजारों उत्साहित कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने निशांत को पार्टी की विधिवत सदस्यता दिलाई। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने हाथी-घोड़ों के साथ पहुंचकर और जमकर नारेबाजी कर निशांत का भव्य स्वागत किया। पार्टी की सदस्यता लेने के बाद निशांत कुमार ने बेहद भावुक अंदाज…

Read More

Mumbai: रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस के पूर्व डायरेक्टर अनिल अंबानी और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का एक नया संगीन मामला दर्ज किया है। यह बड़ी कार्रवाई पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की लिखित शिकायत पर की गई है। बैंक का सीधा आरोप है कि अनिल अंबानी और उनकी कंपनी ने साल 2013 से 2017 के बीच बैंक के साथ 1,085 करोड़ रुपये की भारी-भरकम धोखाधड़ी की है। सीबीआई ने इस मामले में आईपीसी की धारा 420 और 120 बी के तहत एफआईआर…

Read More

Prayagraj: श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण के मुख्य वादी आशुतोष ब्रह्मचारी पर चलती ट्रेन में जानलेवा हमला होने की सनसनीखेज खबर सामने आई है। उन्होंने गंभीर आरोप लगाया है कि रीवा एक्सप्रेस में सफर के दौरान उन पर धारदार हथियार से हमला किया गया और उनकी नाक काटने की कोशिश की गई। आशुतोष ब्रह्मचारी ने इस हमले के पीछे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके सहयोगियों की बड़ी साजिश होने का अंदेशा जताया है। फिलहाल, प्रयागराज के जीआरपी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है और पुलिस पूरे मामले की सघन जांच में जुट गई है। आशुतोष ब्रह्मचारी के मुताबिक, यह खूनी हमला…

Read More

Ahmedabad: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताबी मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया है। खिताबी जंग में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने पावरप्ले से ही कीवी गेंदबाजों पर धावा बोल दिया और निर्धारित 20 ओवरों में एक विशाल स्कोर खड़ा करने की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। पावरप्ले में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारतीय ओपनर्स ने शुरुआती 6 ओवरों में बिना कोई विकेट खोए 92 रन कूटकर वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। इससे पहले 2024 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान के…

Read More

Bokaro: शहर के सबसे व्यस्त सिटी सेंटर स्थित तनिष्क ज्वेलर्स शोरूम में हथियार के बल पर लूट के प्रयास के सनसनीखेज मामले का बोकारो पुलिस ने पूरी तरह पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने देश के अलग-अलग राज्यों में छिपे दो आरोपियों को गुजरात के सूरत और कर्नाटक के बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है, जिन्हें ट्रांजिट रिमांड पर बोकारो लाया गया है। पकड़े गए अपराधियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई दो देशी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और एक अपाची मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। जानकारी के मुताबिक, 11 जनवरी 2026 को सेक्टर-4 थाना क्षेत्र के…

Read More

Bokaro: बोकारो के सेक्टर 8/ सी स्थित राय चौक पर रविवार सुबह अचानक आग लगने से दो जनरल स्टोर में भारी नुकसान हो गया। इस घटना में आर के जनरल स्टोर और पवन जनरल स्टोर में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते दोनों दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। सुबह आसपास के लोगों ने दुकानों से धुआं उठता देखा, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत दुकान मालिकों और अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी। पवन जनरल स्टोर के मालिक काशीनाथ प्रसाद ने बताया…

Read More

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा प्रखंड की बालीजुड़ी पंचायत स्थित माड़ोतुलिया गांव में हाथी के हमले से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अभिषेक मांडी (30) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार अभिषेक मांडी शनिवार को अपने दो साथियों के साथ बाइक से मेला देखने गया था। लौटते समय रास्ते में बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया, जिसके बाद तीनों युवक बाइक को ठेलते हुए बालीजुड़ी तक पहुंचे। रात अधिक हो जाने के कारण उसके दोनों…

Read More

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो प्रखंड अंतर्गत मौजा बुंडू के रेंगो टोला में एक परिवार ने दो वर्ष बाद सरना धर्म में वापसी की। रविवार को लगभग 28 वर्षीय सोंगा केराई ने अपनी पत्नी 25 वर्षीय सोमवारी कुई, 5 वर्षीय पुत्र सुरेश केराई और 2 वर्षीय पुत्र प्रकाश केराई के साथ ग्रामीण मुंडा, गांव के दियुरी और आदिवासी हो समाज युवा महासभा के पदाधिकारियों की उपस्थिति में हो समाज की मूल संस्कृति और प्राकृतिक आस्था में पुनः वापसी की। इस अवसर पर गांव के दियुरी जवान अंगरिया ने हो समाज की परंपरा के अनुसार लाल मुर्गा की बलि देकर…

Read More