Author: Faizal Haque

World News: अमेरिका के कैलिफोर्निया में शनिवार को हुए भीषण बम धमाके ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। यह धमाका एक अमेरिकी रिप्रोडक्टिव सेंटर के बाहर खड़ी कार के पास हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाके की आवाज इतनी जोरदार थी कि आसपास की इमारतें भी कांप उठीं। कार के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घायल लोगों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। FBI ने इस…

Read More

Bihar News: देश के चर्चित शिक्षक और यूट्यूबर खान सर एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कड़ा बयान दिया है, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान को लेकर बेहद विवादास्पद टिप्पणी की है। उनका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे कहते हैं कि “अगर हमें लगता है कि पाकिस्तान सुधर जाएगा, तो यह हमारी सबसे बड़ी गलती है।” ये रहा खान सर का पूरा वीडियो, देखिए कैसे एक 2 बात समझाई इन्होंने, pic.twitter.com/KIePozoKVq — Vinod Kumar (@we_knowd) May 18, 2025 खान सर…

Read More

Bollywoord News: बॉलीवुड के दिग्गज राइटर जावेद अख्तर ने बुक लॉन्च इवेंट में कहा कि अगर उनके पास पाकिस्तान और जहन्नुम यानी नरक में से किसी एक जगह जाने की चॉइस होगी तो वह जहन्नुम जाना ज्यादा बेहतर समझेंगे। जावेद अख्तर मुंबई में आयोजित बुक लॉन्च इवेंट में बोल रहे थे जहां उन्होंने बताया कि उन्हें भारत और पाकिस्तान दोनों तरफ से गालियां मिलती हैं। जावेद अख्तर ने कहा कि उन्हें जो कुछ मिला है वो यहीं से ही मिला है और मुंबई, महाराष्ट्र की कर्मभूमि है जिसने उन्हें आज इतना कुछ दिया है। जावेद अख्तर ने कहा कि तो…

Read More

Bihar News: पूर्वी चंपारण जिले की पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब से लाई जा रही भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप जब्त की है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर मेहसी थाना की टीम ने की। शराब और मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह सफलता हाथ लगी है। मेहसी थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राष्ट्रीय राजमार्ग 27 (NH-27) से शराब की एक बड़ी खेप गुजरने वाली है। सूचना के आधार पर पुलिस ने फौरन नाकेबंदी की और संदिग्ध वाहनों की सघन जांच शुरू…

Read More

Bihar News: बिहार की राजनीति में रविवार को एक बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला जब जदयू से अलग हुए नेता आरसीपी सिंह ने अपनी पार्टी ‘आसा’ (आत्मनिर्भर समाज पार्टी) का विलय प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज में कर दिया। पटना में आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दोनों नेताओं ने इस गठबंधन की घोषणा की और सीएम नीतीश कुमार और जदयू पर जमकर हमला बोला। प्रशांत किशोर और आरसीपी सिंह एकजुट, जदयू पर कड़ा हमला प्रशांत किशोर (PK) ने इस अवसर पर कहा कि आरसीपी सिंह का साथ आना नीतीश कुमार के खिलाफ एक मजबूत गठजोड़ का निर्माण है। उन्होंने कहा…

Read More

India News: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत की कार्रवाई का विरोध और पाकिस्तान का तुर्की ने समर्थन किया था। इसके बाद भारत में तुर्की के खिलाफ गुस्सा फट पड़ा है। पाकिस्तान को सैन्य समर्थन देने के आरोपों के बीच भारत में तुर्की के बहिष्कार की मुहिम जारी है। भारत-पाकिस्तान के मौजूदा हालातों पर तुर्की ने पाकिस्तान का खुलकर समर्थन किया था। अब इसका असर व्यापार, टूरिस्टों और किसानों के बाद विश्वविद्यालयों के लेवल पर भी देखने को मिल रहा है। देश के नामचीन यूनिवर्सिटी ने पाकिस्तान का समर्थन करने वाले तुर्की और अजरबैजान का बहिष्कार करना शुरु कर दिया है।…

Read More

India News: सोनीपत स्थित अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद को सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी रविवार को हरियाणा पुलिस द्वारा की गई। अली खान पर यह आरोप भी है कि उन्होंने भारतीय सेना की दो महिला अफसरों, कर्नल सोफिया और विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर भी अनुचित टिप्पणियां की थीं। इस मामले में शिकायत सोनीपत के गांव जठेड़ी के सरपंच द्वारा दर्ज कराई गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अली खान के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। इस बीच,…

Read More

India News: हैदराबाद के गाचीबौली स्टेडियम में शनिवार को आयोजित मिस वर्ल्ड 2025 स्पोर्ट्स चैलेंज में मिस एस्टोनिया एलिसे रैंडमा ने स्वर्ण पदक जीतकर अपने देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। यह पहली बार है जब एस्टोनिया की किसी प्रतिभागी ने 1999 के बाद मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया है। इस जीत के साथ एलिसे यूरोप की शीर्ष 10 क्वार्टर-फाइनलिस्ट्स में शामिल हो गई हैं। इस प्रतिष्ठित स्पोर्ट्स चैलेंज में विश्वभर की 108 सुंदरियों ने भाग लिया, जिन्हें चार क्षेत्रीय टीमों- “अमेरिकाज और कैरिबियन, अफ्रीका, यूरोप, तथा एशिया और ओशिनिया” में बांटा गया था। प्रतियोगिता…

Read More

India News: हिसार की ट्रैवल ब्लॉगर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में ज्योति की गिरफ्तारी कई खुफिया इनपुट के बाद हुई है। ज्योति के बनाए एक वीडियो में वह नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में आयोजित इफ्तार डिनर में शामिल हुई थी। यह वीडियो ज्योति की पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ कथित संलिप्तता का सबसे पुख्ता सबूत बन गया। कौन है ज्योति मल्होत्रा? हरियाणा की हिसार पुलिस ने एक महिला यूट्यूबर को गिरफ्तार किया है। उसका ज्योति मल्होत्रा नाम है और उस पर पाकिस्तान…

Read More

India News: हैदराबाद के ऐतिहासिक चारमीनार के पास गुलजार हौज इलाके में रविवार अल सुबह एक रिहायशी और व्यावसायिक इमारत में भीषण आग लग गई। इस हादसे में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई जबकि 10 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। इस घटना पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। यह घटना हाल के वर्षों की सबसे बड़ी त्रासदियों में गिनी जा रही है। यह आग रविवार 18 मई की सुबह करीब 5:30 बजे लगी, जब अधिकांश लोग गहरी नींद में थे। आग की शुरुआत इमारत के नीचे स्थित मोती की दुकान से हुई…

Read More

Bihar News: रामगढ़वा थाना क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर एनएच 28 पर चलाए गए सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक लाल रंग की आल्टो कार से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद की गई हैं। पुलिस के मुताबिक, उन्हें सूचना मिली थी कि एक कार के माध्यम से नशीली दवाओं की सप्लाई की जा रही है। इसी के आधार पर रामगढ़वा थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर जांच अभियान शुरू किया गया। जांच के दौरान जब पुलिस सेमर चौक के पास वाहनों की जांच…

Read More

Jharkhand News: गुमला के चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के सदान बुकमा गांव में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां एक विकलांग व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान डीपा बुकमा निवासी बिपिन रोशन कुजूर (पिता लेवनाड कुजूर, उम्र 40 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बिपिन ने अपने ही घर में अपनी पत्नी के दुपट्टे से, घर में लगे लकड़ी के सहारे फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक की बहन ने बताया कि बिपिन कल चैनपुर से मुर्गा लेकर आया था और उसे बनाने के लिए दिया था। इसके बाद…

Read More

Jharkhand News : बोकारो विधायक श्वेता सिंह के नाम पर दो पैन कार्ड हैं। एक पैन कार्ड में पिता जबकि दूसरे पैन कार्ड में पति का नाम है। गुरूग्राम में बने पैन कार्ड में पिता का नाम दिनेश कुमार सिंह लिखा है वहीं 2010 में रामगढ़ से भी एक पैन कार्ड बना, जिसमें पिता के कॉलम में संग्राम सिंह दर्ज है। विधायक ने अपने चुनावी हलफनामे में जीवन साथ-पति के कॉलम के नाम के सामने संग्राम सिंह लिखा है। चुनावी शपथ पत्र में उन्होने जो पैन कार्ड दिया है, वह रामगढ़ से बना है और इस कार्ड में पिता का…

Read More

Jharkhand News: कोडरमा जिले के जयनगर प्रखंड स्थित कोडरमा ताप विद्युत परियोजना (केटीपीपी) में 1600 मेगावाट बिजली उत्पादन को लेकर निर्माण कार्य जोरों पर है। इस कार्य के लिए स्थानीय स्तर पर बालू और अन्य मटेरियल की सप्लाई की जा रही है। इसी को लेकर दो दिनों से दो गुटों के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई थी, जो शुक्रवार की रात हिंसक झड़प में बदल गई। मामला तब गंभीर हो गया जब बरही विधायक मनोज कुमार यादव और बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव के समर्थकों के बीच बालू सप्लाई को लेकर तीखी बहस के बाद मारपीट शुरू हो गई।…

Read More

Jharkhand News: गोविंदपुर व टुंडी रेल लाइन से जुड़ेंगे।दोनों स्थानों पर रेलवे स्टेशन बनेंगे। इसके लिए रेल मंत्रालय ने पहल शुरू कर दी है।यह बातें टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने शनिवार को धनबाद से पूर्वी टुंडी जाने के क्रम में गोविंदपुर में पत्रकारों के बातचीत में कहीं। उन्होंने कहा कि इसकी मांग वह लंबे समय से करते आ रहे हैं। झारखंड विधानसभा के विगत बजट सत्र में उन्होंने यह सवाल उठाया थाय, जिस पर परिवहन मंत्री ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था।मथुरा महतो ने कहा कि विधानसभा में सवाल उठाने के बाद विगत 17 मार्च को परिवहन विभाग की…

Read More

Jharkhand News: झारखंड के पलामू जिले में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमिटी (TSPC) के दस्ते और पुलिस के बीच एक बार फिर मुठभेड़ हुई है। यह मुठभेड़ जिले के मनातू थाना क्षेत्र के जसपुर गांव के समीप स्थित घने जंगलों में शनिवार को हुई। पुलिस को यह मुठभेड़ महज 15 दिन के भीतर दूसरी बार करनी पड़ी है। इससे पहले 2 मई को मनातू और तरहसी थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित सिंजो महुअरी के जंगल में पुलिस और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस बार मुठभेड़ TSPC के 10 लाख रुपये के इनामी जोनल कमांडर शशिकांत…

Read More

Ranchi News: डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने शुक्रवार को समाहरणालय में जिलास्तरीय वरीय अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की, जिसमें अबुआ साथी और अबुआ ग्रुप्स के संचालन में सुधार और उनके द्वारा प्राप्त शिकायतों का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। इस बैठक में उन्होंने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि यदि अबुआ ग्रुप्स, जो राज्य सरकार द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत चलाए जाते हैं, में कोई अनियमितता सामने आती है, तो उसे शीघ्र सुलझाया जाए। डीसी ने अधिकारियों से कहा कि अबुआ साथी में जितनी भी शिकायतें प्राप्त होती हैं, उनकी समीक्षा प्रत्येक सप्ताह…

Read More

Ranchi News: 11वीं रांची जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ आचार्यकुलम, नामकुम स्थित प्रेक्षागृह में संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. मधुकांत पाठक, जिला संघ के उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार रवि, दिवाकर सिंह और आयोजन सचिव सह जिला संघ के महासचिव मिथिलेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में रांची जिले के लगभग 15 विद्यालय, 10 क्लब और कई स्कूल-कॉलेजों से कुल 372 प्रतिभागी खिलाड़ियों ने भाग लिया है। कार्यक्रम में खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बनता था, वहीं आयोजकों ने प्रतियोगिता को सफल और निष्पक्ष…

Read More

Ranchi News: वीरता और देशभक्ति के प्रतीक महाराणा प्रताप की 458वीं जयंती के अवसर पर सूर्य मंदिर, धुर्वा में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सत्येंद्र नारायण सिंह एजुकेशन ट्रस्ट के सचिव सुधीर कुमार सिंह ने समारोह का नेतृत्व करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप ने न केवल मातृभूमि की रक्षा की, बल्कि संस्कृति और संस्कारों की रक्षा के लिए भी शस्त्र उठाए। मुख्य अतिथि श्री परमाल सिंह तोमर ने अपने सम्बोधन में महाराणा प्रताप की जीवनगाथा और उनके संघर्षों को याद करते हुए युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सूर्य मंदिर ट्रस्ट के…

Read More

Bihar News: भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव और हालिया सीजफायर समझौते के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भारतीय सेना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर सराहना की है। उन्होंने कहा कि सेना के शौर्य और प्रधानमंत्री के नेतृत्व ने देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज हर हिंदुस्तानी गर्व से कह सकता है कि वह इस देश का नागरिक है। गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा, जो लोग देश के खिलाफ बोलते हैं, उन्हें देश कभी स्वीकार नहीं करेगा। देश की जनता ने जो अपेक्षा की थी, उसे…

Read More