फॉण्ट कनवर्टर NEW

घरेलू LPG सिलेंडर फिर महंगा, अब जेब से ढीले करने होंगे 29 रुपये!

New Delhi: आम जनता की जेब पर एक बार फिर महंगाई की तगड़ी मार पड़ी है। घरेलू एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमतों में रविवार को दोबारा इजाफा कर दिया गया है। इस बार प्रति सिलेंडर 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, और नए रेट

अपनी भाषा में पढ़ें

New Delhi: आम जनता की जेब पर एक बार फिर महंगाई की तगड़ी मार पड़ी है। घरेलू एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमतों में रविवार को दोबारा इजाफा कर दिया गया है। इस बार प्रति सिलेंडर 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, और नए रेट आज से ही पूरे देश में लागू हो गए हैं। इस ताजा बढ़ोतरी के बाद देश की राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 913 रुपये से बढ़कर अब 942 रुपये पर पहुंच गई है। गौरतलब है कि बीते तीन महीने के भीतर यह दूसरी बार है जब घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे पहले सात मार्च को भी कीमतों में 60 रुपये की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।

Read more: LPG के बाद अब CNG-PNG पर संकट! ईरान की कार्रवाई से मचा हड़कंप

अब दिल्ली में यह 942 रुपये, मुंबई में 941.50 रुपये, कोलकाता में 968 रुपये और चेन्नई में 957.50 रुपये में मिल रहा है। इसके अलावा नोएडा में 939.50 रुपये, बेंगलुरू में 915.50 रुपये, भुवनेश्वर में 968 रुपये, चंडीगढ़ में 951.50 रुपये, हैदराबाद में 994 रुपये, जयपुर में 945.50 रुपये, लखनऊ में 979.50 रुपये, तिरुअनंतपुरम् में 951 रुपये और पटना में सबसे अधिक 1031.50 रुपये कीमत हो गई है। राहत की बात यह है कि आज कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है, क्योंकि इसी महीने की शुरुआत में इसके रेट पहले ही बढ़ाए जा चुके थे। वर्तमान में दिल्ली में कॉमर्शियल सिलेंडर 3113.50 रुपये, कोलकाता में 3255.50 रुपये, मुंबई में 3067.50 रुपये और पटना में 3400 रुपये का मिल रहा है।

बुकिंग के नियमों में बरती जाएगी सख्ती

इसके साथ ही, मौजूदा विषम परिस्थितियों को देखते हुए सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग और वितरण के नियमों को बेहद सख्त कर दिया है। अब बिना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के गैस सिलेंडर की बुकिंग नहीं कराई जा सकेगी। इसके अलावा, जब सिलेंडर आपके घर पहुंचेगा, तो डिलीवरी बॉय को ओटीपी (OTP) देने के बाद ही आपको सिलेंडर मिल सकेगा। सरकार का मुख्य उद्देश्य इस पारदर्शी प्रक्रिया के जरिए रसोई गैस की कालाबाजारी पर पूरी तरह रोक लगाना है। नए नियमों के तहत अब ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन और शहरी क्षेत्रों में 25 दिन के अनिवार्य अंतराल पर ही एलपीजी सिलेंडर की दोबारा बुकिंग की जा सकेगी।

होर्मुज जलडमरूमध्य (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज) संकट बनी बड़ी वजह

रिपोर्टों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में पैदा हुए संकट की वजह से स्थितियां काफी खराब हुई हैं, जिसके चलते तेल और गैस कंपनियों को एक घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर मौजूदा समय में 700 रुपये तक का भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसी स्थिति से निपटने के लिए भारत सरकार की तरफ से घरेलू स्तर पर प्रोडक्शन बढ़ाने के कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही सरकार ने कंपनियों को कम से कम 30 दिनों का गैस स्टोरेज बढ़ाने के लिए भी कहा है।

Read more: नए साल में महंगाई की मार: कमर्शियल LPG सिलेंडर 110 रुपये महंगा, रांची में दाम 1,844.50

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram