फॉण्ट कनवर्टर NEW

नए साल में महंगाई की मार: कमर्शियल LPG सिलेंडर 110 रुपये महंगा, रांची में दाम 1,844.50

Ranchi News: नए साल के आगमन के साथ रांची और देश के कई महानगरों में कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में तेज़ी से वृद्धि हुई है। रांची में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम 111.50 रुपये बढ़कर अब 1,844.50 रुपये हो गए हैं। दिल्ली,

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: नए साल के आगमन के साथ रांची और देश के कई महानगरों में कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में तेज़ी से वृद्धि हुई है। रांची में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम 111.50 रुपये बढ़कर अब 1,844.50 रुपये हो गए हैं। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में भी 110–111 रुपये तक का इजाफा हुआ है।

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के अनुसार यह बढ़ोतरी अक्टूबर 2023 के बाद 28 महीनों में सबसे बड़ी मानी जा रही है। इस बढ़ी हुई कीमत का सीधा असर व्यवसायिक उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को अब खाना पकाने की लागत अधिक चुकानी होगी, जिससे आने वाले दिनों में खाने के दाम बढ़ सकते हैं।

दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर अब 1,691.50 रुपये, मुंबई में 1,642.50 रुपये, कोलकाता में 1,795 रुपये और चेन्नई में 1,849.50 रुपये में उपलब्ध हैं। रांची में बढ़ोतरी के बाद सिलेंडर की कीमत 1,844.50 रुपये पहुंच गई है।

वहीं, आम घरेलू उपयोग के लिए 14 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। झारखंड की राजधानी रांची में घरेलू सिलेंडर की कीमत 910.50 रुपये है। देश के अन्य महानगरों में भी घरेलू सिलेंडर के दाम जस के तस बने हुए हैं। अप्रैल 2025 के बाद से घरेलू LPG की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

विशेषज्ञों का कहना है कि कमर्शियल सिलेंडर की बढ़ी कीमतें सीधे रेस्टोरेंट और ढाबा व्यवसाय पर असर डालेंगी। लोग अब खाने-पीने की चीजों के लिए अधिक खर्च करेंगे। इसके विपरीत पाइप से मिलने वाली नेचुरल कुकिंग गैस (PNG) की कीमतें कम होने से घरेलू उपयोगकर्ताओं को थोड़ी राहत मिली है।

इस बढ़ोतरी ने व्यवसायिक और आम नागरिकों दोनों के बजट पर असर डाला है। अधिकारियों ने बताया कि कीमतों में यह बदलाव अंतरराष्ट्रीय तेल दरों और स्थानीय सप्लाई की वजह से किया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram