Ranchi News: झारखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण गुरुवार को खलारी और राय रेलवे स्टेशन के बीच डाउन लाइन पर बड़ा खतरा मंडराने लगा। सुबह लगभग 10 बजे किलोमीटर 152/02 से 152/05 के बीच रेल पटरी के नीचे की मिट्टी अचानक खिसक गई, जिससे पटरी का एक हिस्सा हवा में झूलने लगा। यह स्थिति एक बड़े रेल हादसे का कारण बन सकती थी, लेकिन रेलवे की सतर्कता ने इसे समय रहते टाल दिया। रेल सूत्रों के अनुसार, ट्रैक की नियमित निगरानी कर रहे की-मैन ने रेललाइन की असामान्य स्थिति को तुरंत पहचान लिया और खलारी स्टेशन को…
Author: Faizal Haque
Jharkhand News: पलामू से सटे गढवा के तिलदाग चौक के पास खोंढहर मंदिर जाने वाली सड़क पर मंगलवार रात पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 44 वर्षीय अखिलेश चन्द्रवंशी को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया। अखिलेश, जो वार्ड नंबर 9, खोंढहर का निवासी है, की निशानदेही पर उसके घर से एक और देसी कट्टा बरामद किया गया। गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई पुलिस को मंगलवार रात गुप्त सूचना मिली थी कि खोंढहर मंदिर जाने वाली सड़क पर एक युवक हथियार लेकर पैदल जा रहा है। सूचना के आधार पर गढवा पुलिस की एक टीम तुरंत मौके…
Jharkhand News: झारखंड के चाईबासा जिले में बुधवार को नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए संयुक्त अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली। टोकलो थाना क्षेत्र के ग्राम चितपील के जंगली और पहाड़ी इलाके में झारखंड पुलिस, CRPF, कोबरा, और झारखंड जगुआर की टीम ने सर्च ऑपरेशन के दौरान 14 शक्तिशाली IED और 52 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट जैसे विस्फोटक से भरे 52 पॉली बैग बरामद किए। बम निरोधक दस्ते ने सभी विस्फोटकों को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया। हिट एंड रन केस में मुआवजा, पीड़ितों को राहत गुप्त सूचना के आधार पर चाईबासा के एसपी को…
Jharkhand News: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस पर यूनिसेफ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते हुए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। सीएम ने सिकल सेल से पीड़ित युवक-युवतियों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि सिकल सेल केवल एक बीमारी नहीं, बल्कि यह मरीज और उसके परिवार की जीवनशैली को प्रभावित करने वाला एक गम्भीर आनुवांशिक विकार है, जिसे नियंत्रित करने की दिशा में झारखंड सरकार पूरी तरह संकल्पित है। सीएम ने कहा कि अब झारखंड पीछे नहीं है। राज्य ने सिकल सेल की रोकथाम और इलाज के लिए…
Ranchi News: भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने 20 जून 2025, शुक्रवार को जिले के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। यह आदेश उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी (DC) मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा जारी किया गया है, जिसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि रांची जिले में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी, सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं निजी विद्यालयों में कक्षा KG से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई स्थगित रहेगी। यह निर्णय भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा रांची जिले को रेड जोन में चिन्हित किए जाने के बाद लिया गया है। मौसम विभाग…
Ranchi News: सीएम हेमंत सोरेन से आज उनके आवासीय कार्यालय में जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति, धुर्वा, रांची के प्रधान सेवक ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने सीएम को आगामी 27 जून को जगन्नाथपुर मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले रथ यात्रा महोत्सव में शामिल होने के लिए औपचारिक आमंत्रण दिया। मुलाकात के दौरान मंदिर समिति के अन्य सहयोगी सेवक अमरदीप कौशल और हरिदास चौधरी भी उपस्थित थे। समिति की ओर से सीएम को रथ यात्रा के पारंपरिक महत्व और स्थानीय श्रद्धालुओं की आस्था से भी अवगत कराया गया। सीएम ने न्यास समिति के आमंत्रण…
Jharkhand News: विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर गुरुवार को रांची सदर अस्पताल में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने झारखंड को सिकल सेल उन्मूलन में देश का मॉडल राज्य बताया। उन्होंने बताया कि अब तक राज्य में 25.94 लाख लोगों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से सिर्फ 2,099 लोग सिकल सेल एनीमिया से ग्रसित पाए गए हैं। यह संख्या एक प्रतिशत से भी कम है, जो राज्य सरकार के संगठित प्रयासों का परिणाम है। मंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद डॉक्टरों, नर्सों, एएनएम और सहिया बहनों की मेहनत की सराहना…
Jharkhand News: रामगढ़ में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है, जहां एक महिला से LIC बोनस के नाम पर लगभग ₹60,000 की ठगी कर ली गई। रांची रोड स्थित परिणीत टावर के फ्लैट नंबर 502 निवासी इंदू कुमारी ने रामगढ़ थाने में इस घटना की शिकायत दर्ज कराई है। इंदू कुमारी ने बताया कि 14 जून को उनके मोबाइल पर एक अनजान कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को LIC का कर्मचारी बताते हुए उन्हें बोनस देने की बात कही। चूंकि उन्हें LIC से बोनस मिलना था, वे आसानी से उस झांसे में आ गईं…
Jharkhand News: झारखंड में लगातार हो रही भारी बारिश और संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार पूरी तरह अलर्ट पर है। आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को एक आपात बैठक के बाद राज्यभर के सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि वे तत्परता के साथ अलर्ट मोड में रहें और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखें। मंत्री ने विशेष रूप से रेड अलर्ट वाले जिलों के डीसी से आग्रह किया है कि वे अस्थायी रूप से स्कूलों को बंद रखें ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित…
India News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के घने जंगलों में स्थित नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ का सिलसिला लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। 5, 6 और 7 जून को चली इस सघन कार्रवाई में अब तक कुल सात नक्सली मारे जा चुके हैं, जिनमें दो वांछित और इनामी शीर्ष नक्सली नेता शामिल हैं। शनिवार को पांच और नक्सलियों को मार गिराने के साथ सुरक्षाबलों ने दो एके-47 राइफल, विस्फोटक सामग्री, गोला-बारूद और अन्य नक्सली दस्तावेज भी बरामद किए हैं। फिलहाल शवों की पहचान की जा रही है, जबकि घटनास्थल की गहन तलाशी ली जा…
Jharkhand News: जमशेदपुर के चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत मालकुड़ी और मटियाबांधी पंचायत के सचिव रहे सुनील महतो का शनिवार को एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे हाल ही में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए थे। गिरफ्तारी के बाद से ही वे अस्पताल में भर्ती थे, जहां किडनी और लीवर की गंभीर बीमारी से जूझते हुए उनकी मौत हो गई। उनकी पत्नी कनक महतो ने प्रशासन से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने बताया कि सुनील महतो पहले से ही गंभीर रूप से बीमार थे और झूठे…
Jharkhand News: चैनपुर थाना क्षेत्र के जनावल महुआटोली गांव में बिजली विभाग की घोर लापरवाही का एक और दुखद मामला सामने आया है। गुरुवार को बिजली के तार की चपेट में आने से एक गाय और एक बैल की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पीड़ित किसानों को भारी नुकसान हुआ है और पूरे गांव में बिजली विभाग के प्रति गहरा आक्रोश व्याप्त है। पीड़ित किसान बिरन मुंडा और अदिति चोरांठ ने बताया कि प्रतिदिन की तरह उनके मवेशी गांव के रोड किनारे चर रहे थे। इसी दौरान, एक क्षतिग्रस्त बिजली का पोल, जिस पर पहले कोई तार नहीं…
Jharkhand News: चैनपुर प्रखंड क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन लोग तेज रफ्तार और नशापान के चलते सड़क हादसों का शिकार हो रहे हैं। ताजा मामला चैनपुर के छतरपुर के समीप का है, जहां एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में तीन किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना आज शाम छतरपुर के समीप उस वक्त हुई जब रातु गांव निवासी…
Jharkhand News: चैनपुर प्रखंड में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें वन संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त वातावरण बनाने पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर वन कर्मियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।चैनपुर के भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु पदाधिकारी आदर्श शरण ने सरगांव में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि पर्यावरण संरक्षण में आदिवासी समुदाय हमेशा से अग्रणी रहा है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि पूरे विश्व समुदाय को पर्यावरण के प्रति सजग रहना चाहिए। आदर्श शरण ने सरगांव और बामद के ग्रामीणों की सराहना करते…
Jharkhand News: बकरीद के त्योहार से पहले अवैध महुआ शराब की बिक्री पर नकेल कसने के लिए चैनपुर प्रखंड मुख्यालय में पुलिस ने सघन छापेमारी अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक हारिश बिन जमां के निर्देश पर की गई। इस कार्रवाई में सब-इंस्पेक्टर अशोक कुमार, असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर नंदकिशोर कुमार और थाना के जवानों ने मोर्चा संभाला।छापेमारी के दौरान पुलिस ने कई लीटर महुआ शराब और उसे बनाने में इस्तेमाल होने वाले ‘जवा’ को जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई से अवैध शराब विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। कई विक्रेता अपने घरों को बंद कर भागते नजर आए।हालांकि, इस…
Jharkhand News: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा गुमला जिला के तत्वावधान में आज चैनपुर ब्लॉक स्थित कौशल विकास केंद्र के सभागार में एक महत्वपूर्ण सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में झारखंड आंदोलनकारियों को न्याय, राजकीय मान-सम्मान, स्वाभिमान से जीने का अधिकार, एक अलग पहचान, उनके पुत्र-पुत्रियों के लिए शत-प्रतिशत रोजगार और नियोजन की गारंटी तथा जेल जाने की बाध्यता समाप्त करते हुए सभी को ₹50,000 की सम्मान पेंशन राशि देने की सरकार से मांग की गई।सभा के मुख्य अतिथि और झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने अपने संबोधन में झारखंड आंदोलनकारियों की वर्तमान स्थिति…
Jharkhand News: गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर गुरुवार को चैनपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में जन शिकायत निवारण दिवस का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।इस पहल का उद्देश्य स्थानीय लोगों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान प्रदान करना था। जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी यादव बैठा और अंचलाधिकारी दिनेश गुप्ता सहित प्रखंड व अंचल कार्यालय के सभी संबंधित कर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र से आए नागरिकों ने अपनी विभिन्न शिकायतें और समस्याएं प्रस्तुत कीं। अधिकारियों और कर्मियों ने प्रत्येक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुना और इनमें से अधिकांश का मौके पर…
Ranchi News: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय सदस्य अन्तु तिर्की को 13 महीने 13 दिन बाद जेल से रिहाई मिली है। सुप्रीम कोर्ट से 29 मई 2025 को उन्हें जमानत मिली थी। इसके बाद 1 जून को रांची व्यवहार न्यायालय से रिहाई आदेश प्राप्त हुआ, जिसके आधार पर अन्तु तिर्की को होटवार स्थित भगवान बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा से रिहा किया गया। जेल से बाहर निकलते ही उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ समर्थकों ने नेता के प्रति अपना स्नेह और सम्मान प्रकट किया। समर्थकों की भीड़ काफी बड़ी थी,…
Ranchi News: चान्हो थाना क्षेत्र के पिपराटोली गांव में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 13 वर्षीय नाबालिग अरुण उरांव की मौत हो गई। अरुण गांव के पास बहने वाली नदी किनारे बकरी चराने गया था, जहां वह अपने दोस्तों के साथ खेलने लगा। खेलते-खेलते वह एक पेड़ पर चढ़ गया, लेकिन पेड़ की एक डाली से बिजली का तार लटक रहा था, जो किसी किसान ने खेत में पटवन (सिंचाई) के लिए बांध रखा था। अरुण उसी तार की चपेट में आ गया और करंट लगते ही उसकी हालत गंभीर हो गई। घटना के समय अरुण के दोस्त मौके…
Ranchi News: झारखंड में मौसम ने फिर करवट ली है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 6 जून तक राज्य के विभिन्न जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश से एक ट्रफ लाइन गुजर रही है, जो पूर्वी विदर्भ तक फैली हुई है। यह ट्रफ समुद्र तल से लगभग 0.9 किलोमीटर ऊपर बनी है, जिसके कारण राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना बनी हुई है। पिछले कुछ दिनों में झारखंड में तापमान…
