फॉण्ट कनवर्टर NEW

ओलंपिक दिवस पर चाईबासा में दौड़े 96 खिलाड़ी, मांगु और प्रतिका ने मारी बाजी

Chaibasa News: अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के संयुक्त सहयोग से बुधवार को बिरसा मुंडा इंडोर स्टेडियम परिसर में खेल उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa News: अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के संयुक्त सहयोग से बुधवार को बिरसा मुंडा इंडोर स्टेडियम परिसर में खेल उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला एवं पुरुष वर्ग की क्रॉस कंट्री रेस प्रतियोगिता में कुल 96 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

करीब आठ किलोमीटर लंबी दौड़ में पुरुष वर्ग के प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। इसमें मांगु ईचागुटू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। भीमो चन्दन दूसरे, बिंदराय पुरती तीसरे, सेलाय सुण्डी चौथे तथा मथियस सुण्डी पांचवें स्थान पर रहे।

महिला वर्ग में प्रतिका महतो ने प्रथम स्थान हासिल कर बाजी मारी। पिंकी देवगम दूसरे, शीला बानरा तीसरे, सोनामुनी लागुरी चौथे और प्रीति तियु पांचवें स्थान पर रहीं।

प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को प्रशिक्षु आईएएस ईरा जोरवाल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टुटी, जिला खेल पदाधिकारी मरकस हेम्ब्रम, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नितिन प्रकाश और महासचिव अजय कुमार नायक ने सम्मानित किया। विजेताओं को नगद पुरस्कार, ट्रॉफी, टी-शर्ट और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के सफल संचालन में तकनीकी पदाधिकारी कश्मीर कान्डेयांग, अर्जुन महाकुड़, दीपक पासवान, राजू बिरूवा, संजीव कुमार बाहंदा, नरेन्द्र बारी, मानकी कुदादा, बैगो पुरती, गुरूचरण कुदादा, संगीता पाट पिंगुवा, शुभदिया बानरा और मुकुंद बानरा सहित कई खेलकर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

जिला ओलंपिक संघ की ओर से ओलंपिक दिवस सप्ताह के तहत आगामी दिनों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। 25 जून को चक्रधरपुर में बॉक्सिंग प्रतियोगिता, 26 जून को चाईबासा में कराटे प्रतियोगिता तथा 27 जून को चक्रधरपुर में जिम्नास्टिक और ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसी दिन ताइक्वांडो प्रतियोगिता स्थल पर समापन समारोह भी आयोजित किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram