फॉण्ट कनवर्टर NEW

विधायक की पहल रंग लाई, कुर्से गांव में नया ट्रांसफॉर्मर लगते ही लौटी बिजली

Lohardaga news: लोहरदगा प्रखंड के कुर्से गांव में लंबे समय से जारी विद्युत संकट का आखिरकार समाधान हो गया। लोहरदगा विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव के हस्तक्षेप और विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल की सक्रिय पहल से गांव में नया ट्रांसफॉर्मर स्थापित कर दिया गया है। ट्रांसफॉर्मर

अपनी भाषा में पढ़ें

Lohardaga news: लोहरदगा प्रखंड के कुर्से गांव में लंबे समय से जारी विद्युत संकट का आखिरकार समाधान हो गया। लोहरदगा विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव के हस्तक्षेप और विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल की सक्रिय पहल से गांव में नया ट्रांसफॉर्मर स्थापित कर दिया गया है। ट्रांसफॉर्मर लगते ही पूरे गांव में बिजली आपूर्ति सुचारू हो गई, जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार, ट्रांसफॉर्मर खराब होने के कारण कुर्से गांव के लोग कई दिनों से अंधेरे और परेशानी का सामना कर रहे थे।

बिजली नहीं रहने से विद्यार्थियों की पढ़ाई, किसानों के कृषि कार्य और आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा था। समस्या लगातार बढ़ने पर ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल विधायक कार्यालय पहुंचा और विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल को आवेदन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की। ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव ने तत्काल संज्ञान लिया और संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

विधायक के निर्देश पर निशीथ जायसवाल ने विभागीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा और मामले के त्वरित निष्पादन के लिए पहल की। जनप्रतिनिधियों की सक्रियता और प्रशासनिक समन्वय का परिणाम यह रहा कि अल्प समय में नया ट्रांसफॉर्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। बिजली लौटने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव तथा विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल के प्रति आभार व्यक्त किया।

ग्रामीणों ने कहा कि जनसमस्याओं के प्रति जनप्रतिनिधियों की संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई से जनता का विश्वास मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि कुर्से गांव में नया ट्रांसफॉर्मर लगना जनसेवा और जनप्रतिबद्धता का एक उत्कृष्ट उदाहरण है, जिससे हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। ग्रामीणों ने कहा कि विकास का असली अर्थ तभी है, जब आम लोगों की बुनियादी समस्याओं का समय पर समाधान हो, और कुर्से गांव में बिजली बहाली ने इस बात को एक बार फिर साबित कर दिया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram