फॉण्ट कनवर्टर NEW

चाईबासा में तड़के भड़की भीषण आग, रूई-गद्दा दुकान जलकर खाक, लाखों का नुकसान

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा सदर थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के आग लगने की एक बड़ी घटना सामने आई। शहर के बस स्टैंड रोड स्थित बिहारी क्लब के समीप फुटपाथ पर संचालित मोहम्मद आसिफ की रूई और गद्दा दुकान में सुबह करीब तीन

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा सदर थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के आग लगने की एक बड़ी घटना सामने आई। शहर के बस स्टैंड रोड स्थित बिहारी क्लब के समीप फुटपाथ पर संचालित मोहम्मद आसिफ की रूई और गद्दा दुकान में सुबह करीब तीन बजे अचानक आग भड़क उठी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही दुकान से ऊंची लपटें और घना धुआं निकलने लगा। आसपास के लोगों ने तुरंत शोर मचाकर अन्य लोगों को जगाया और मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। दुकान में रूई, गद्दे, रजाइयां, तकिए तथा शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्यक्रमों के लिए तैयार किया गया सामान रखा हुआ था। ज्वलनशील सामग्री अधिक होने के कारण आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो चुका था। प्रारंभिक आकलन के मुताबिक आग से लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

जानकारी के अनुसार दुकान संचालक मोहम्मद आसिफ किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिहार गए हुए थे। घटना के समय दुकान बंद थी और वहां कोई मौजूद नहीं था। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram