फॉण्ट कनवर्टर NEW

आधी रात को RSS दफ्तर पर हमला! सॉस की बोतल में पेट्रोल भरकर अपराधियों ने फैलाई सनसनी

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के चुटिया थाना अंतर्गत निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रांत कार्यालय को मंगलवार देर रात निशाना बनाने की कोशिश की गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, देर रात दो संदिग्ध अपराधियों ने चिली

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के चुटिया थाना अंतर्गत निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रांत कार्यालय को मंगलवार देर रात निशाना बनाने की कोशिश की गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, देर रात दो संदिग्ध अपराधियों ने चिली सॉस की बोतल में पेट्रोल भरकर कार्यालय परिसर की तरफ फेंका। गनीमत यह रही कि दोनों बोतलें कार्यालय की बाउंड्री से ठीक पहले ही गिर गईं, जिससे कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए रांची पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आ गई है। सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है। इस वारदात में दो युवकों के शामिल होने की बात सामने आई है। मामले की तहकीकात के लिए एफएसएल (FSL) सहित कई विशेष टीमों को काम पर लगाया गया है। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों में कैद हो गई है, जिसकी मदद से पुलिस अपराधियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

इधर, संघ कार्यालय पर हमले की खबर मिलते ही राज्य में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, स्थानीय विधायक सीपी सिंह और रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ तुरंत निवारणपुर स्थित आरएसएस कार्यालय पहुंचे। बीजेपी नेताओं ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए इसे एक बड़ी साजिश का हिस्सा बताया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इस कायराना हरकत के पीछे शामिल दोषियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram