फॉण्ट कनवर्टर NEW

आर्मी का नया ग्रूमिंग रूल: मूंछों की लंबाई 12 सेमी तय, परफ्यूम-डियोड्रेंट लगाने पर लगी रोक!

New Delhi: भारतीय सेना ने औपनिवेशिक काल की पुरानी परंपराओं को छोड़ते हुए अपनी यूनिफॉर्म और ग्रूमिंग (रहन-सहन) नियमों में ऐतिहासिक बदलाव किए हैं। सेना द्वारा जारी 174 पन्नों के नए मैनुअल ‘आमी यूनिफॉर्म्स-2026’ के तहत अब जवानों की मूंछों का आकार 12 सेंटीमीटर से

अपनी भाषा में पढ़ें

New Delhi: भारतीय सेना ने औपनिवेशिक काल की पुरानी परंपराओं को छोड़ते हुए अपनी यूनिफॉर्म और ग्रूमिंग (रहन-सहन) नियमों में ऐतिहासिक बदलाव किए हैं। सेना द्वारा जारी 174 पन्नों के नए मैनुअल ‘आमी यूनिफॉर्म्स-2026’ के तहत अब जवानों की मूंछों का आकार 12 सेंटीमीटर से अधिक नहीं हो सकेगा। साथ ही वर्दी में रहते हुए परफ्यूम या डियोड्रेंट लगाने पर भी पाबंदी लगा दी गई है।

नए नियमों में महिला सैन्य अधिकारियों के सजने-संवरने को लेकर भी कड़े निर्देश दिए गए हैं। अब महिला कर्मी ड्यूटी के दौरान लिपस्टिक, रंगीन नेल पॉलिश, बिंदी और नोज पिन नहीं पहन सकेंगी। हालांकि, उन्हें सिंदूर लगाने की छूट होगी, बशर्ते वह कैप पहनने के बाद बाहर से दिखाई न दे। इसके अलावा, शरीर पर टैटू बनवाने, बॉडी पियर्सिंग और वर्दी में ब्रेसलेट पहनने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। औपचारिक कार्यक्रमों के लिए पहली बार बंद गले की बंडी जैकेट और महिलाओं के लिए सौम्य रंग के कुर्ता-सलवार को मंजूरी दी गई है, जबकि कैजुअल कपड़ों पर रोक लगा दी गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram