India News: सीजफायर के बाद भी पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों नहीं छोड़ रहा है। पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर समझौते के कुछ घंटे बाद भी फायरिंग और ड्रोन से हमले किए जिसे भारत ने नाकाम कर दिए। उधमपुर एयरबेस पर भी पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन अटैक का प्रयास किया गया। ड्रोन को सुरक्षाबलों ने मार गिराया, लेकिन ड्रोन के मलबे की चोट से एक जवान की जान चली गई।
अधिकारियों ने कहा कि शनिवार रात 11 बजे के बाद कश्मीर में एलओसी के पास किसी भी सेक्टर से संघर्ष विराम उल्लंघन की कोई सूचना नहीं है। रावलपोरा निवासी ने कहा कि हम लोग चैन की नींद नहीं सो पाए हैं। हम ऊपर वाले और उन सभी लोगों के आभारी हैं जिन्होंने युद्ध को समाप्त करने में भूमिका निभाई। सीमावर्ती क्षेत्रों से अपेक्षाकृत सुरक्षित क्षेत्रों में गए बड़ी संख्या में लोग अपने घर लौटने से पहले अभी कुछ दिन इंतजार करना चाहते हैं। उरी निवासी ने कहा कि हमने संघर्ष विराम की घोषणा के बाद भी कल रात ड्रोन और रॉकेट उड़ते देखे। हम प्रार्थना कर रहे हैं कि यह संघर्ष विराम स्थायी हो लेकिन हम कुछ दिन इंतजार करना चाहते हैं।



