फॉण्ट कनवर्टर NEW

दुमका में हथियारबंद अपराधियों ने मचाया तांडव, ज्वेलर्स के घर से सात लाख की लूट

Jharkhand News: झारखंड के दुमका जिले में सोमवार की रात एक बड़ी वारदात सामने आई, जिसमें अपराधियों ने एक ज्वेलरी कारोबारी के घर में धावा बोलकर करीब सात लाख रुपये के गहनों और नकदी की लूट कर ली। घटना हंसडीहा शीतला मंदिर रोड की है

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: झारखंड के दुमका जिले में सोमवार की रात एक बड़ी वारदात सामने आई, जिसमें अपराधियों ने एक ज्वेलरी कारोबारी के घर में धावा बोलकर करीब सात लाख रुपये के गहनों और नकदी की लूट कर ली। घटना हंसडीहा शीतला मंदिर रोड की है और अपराधियों ने यह लूट रात करीब 1 बजे अंजाम दी।

घरवालों को बनाया बंधक, फिर लूटे जेवरात

पीड़ित ज्वेलर्स मालिक संजीत कुमार ने बताया कि रात में अचानक करीब 9 नकाबपोश अपराधी उनके घर में घुस आए। सभी के हाथों में हथियार थे और उन्होंने परिवार के सभी सदस्यों को बंधक बना लिया। इसके बाद लुटेरों ने अलमारियों में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लूट लिए। अपराधियों ने विरोध करने पर उनके साथ मारपीट भी की।

दुकान से घर लाते थे जेवरात, मिली जानकारी

संजीत कुमार की ज्वेलरी की दुकान हंसडीहा की हटिया गली में ‘संतोषी ज्वेलर्स’ नाम से है। दुकान की छत खपरैल की होने के कारण वह हर रात दुकान बंद करने के बाद सारे जेवरात घर ले जाया करते थे। माना जा रहा है कि अपराधियों को इस दिनचर्या की जानकारी थी, जिसके बाद उन्होंने पूरी प्लानिंग के साथ इस लूट की वारदात को अंजाम दिया।

घटना के बाद पैदल भागे लुटेरे

संजीत कुमार ने बताया कि लूट के बाद अपराधी गोड्डा रोड की ओर पैदल भाग गए। सभी अपराधी मास्क पहने हुए थे, जिससे उनकी पहचान फिलहाल मुश्किल बनी हुई है। हालांकि, पुलिस ने इलाके की CCTV फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

पुलिस मौके पर, जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही हंसडीहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में लूट को पूर्व नियोजित साजिश माना जा रहा है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस ने कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram