फॉण्ट कनवर्टर NEW

गढ़वा में 2 साल की बच्ची के साथ दु’ष्कर्म, हालत गंभीर होने पर RIMS रेफर

Jharkhand News: झारखंड के गढ़वा जिले के चिनिया थाना क्षेत्र से मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां महज 2 साल की आदिम जनजाति की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला उजागर हुआ है। बच्ची की हालत

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: झारखंड के गढ़वा जिले के चिनिया थाना क्षेत्र से मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां महज 2 साल की आदिम जनजाति की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला उजागर हुआ है। बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां से अब उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है।

घुमाने के बहाने ले गया और किया दुष्कर्म

बच्ची के पिता के अनुसार, गांव का ही एक युवक सोमवार शाम को उनकी बेटी को घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया। थोड़ी देर बाद वह बच्ची को घर छोड़ने आया और बताया कि बच्ची के गुप्तांग से खून निकल रहा है। शुरुआत में परिजनों को लगा कि शायद बच्ची को कहीं चोट लगी है, लेकिन जब खून बहना बंद नहीं हुआ तो वे बच्ची को स्थानीय डॉक्टर के पास लेकर गए।

डॉक्टर की जांच के बाद यह साफ हो गया कि बच्ची के साथ यौन शोषण किया गया है। इसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में बच्ची को गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद बच्ची को मेदिनीनगर एमएमसीएच रेफर किया गया।

डॉक्टरों ने दी चिंताजनक जानकारी

एमएमसीएच में इलाज कर रहीं डॉक्टर नीलम होरो और प्रियंका ने बताया कि बच्ची की हालत बेहद नाजुक है। उन्होंने कहा कि बच्ची मानसिक रूप से डरी हुई है और उसका मनोवैज्ञानिक संतुलन भी अस्थिर नजर आ रहा है। सुबह 10 बजे डॉक्टरों ने बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रिम्स रेफर करने का फैसला लिया।

आरोपी युवक गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि बच्ची के परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

परिजनों की आपबीती

बच्ची के पिता ने बताया कि आरोपी युवक बच्ची को घुमाने के नाम पर अपने साथ ले गया था। लौटने के बाद उसने मासूम की हालत देखी, तो समझ ही नहीं पाया कि यह सब कैसे हुआ। लेकिन जब डॉक्टर ने सच्चाई बताई, तो परिवार पर जैसे पहाड़ टूट पड़ा। पिता ने पुलिस और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि आरोपी को कड़ी सजा मिल सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram