फॉण्ट कनवर्टर NEW

छात्र अधिकार पदयात्रा में अर्जुन रजवार शामिल, 180 किलोमीटर की यात्रा करेंगे पूरी

Bokaro News: जेएलकेएम द्वारा पांच सूत्री मांगों के समर्थन में गुरूवार को डुमरी से रांची तक 180 किलोमीटर तक छात्र अधिकार पदयात्रा में चंदनकियारी के प्रत्याशी रहे और जेएलकेएम के केंद्रीय महासचिव अर्जुन रजवार शामिल हुए। गुरुवार को आरम्भ इस यात्रा में अर्जुन रजवार पूरी,180

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro News: जेएलकेएम द्वारा पांच सूत्री मांगों के समर्थन में गुरूवार को डुमरी से रांची तक 180 किलोमीटर तक छात्र अधिकार पदयात्रा में चंदनकियारी के प्रत्याशी रहे और जेएलकेएम के केंद्रीय महासचिव अर्जुन रजवार शामिल हुए। गुरुवार को आरम्भ इस यात्रा में अर्जुन रजवार पूरी,180 किलोमीटर की यात्रा करेंगे । पदयात्रा की शुरुआत जेएलकेएम के केन्द्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक जयराम महतो ने चिरैया मोड़ स्थित बिनोद बिहारी महतो के प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया। साथ ही विधायक ने कार्यकर्ताओं संग चिरैया मोड़ से डुमरी चौक तक पदयात्रा में शामिल होकर सदस्यों को गंतव्य की ओर रवाना किया। अर्जुन रजवार ने जानकारी दी की ये यात्रा ऐतिहासिक यात्रा है जिसमें छात्रों की अधिकार मांगी गई है ।
पदयात्रा डुमरी से शुरू होकर बगोदर, विष्णुगढ़, हज़ारीबाग, रामगढ़, ओरमांझी होकर 6 दिनों में विधानसभा धरना स्थल रांची तक पहुंचेगी। जिन मांगों को लेकर आयोजित है, उसमें खतियान आधारित स्थानीय नीति एवं नियोजन नीति अविलंब लागू करने, छात्रों के लंबित छात्रवृत्ति का तत्काल भुगतान करने, जेपीएससी/जेएसएससी/जेटेट की सभी लंबित परीक्षाओं के परिणाम को शीघ्र प्रकाशित करने, झारखंड सरकार द्वारा प्रति वर्ष नियमित परीक्षा कैलेंडर जारी कर उसका अनुपालन सुनिश्चित करने तथा राज्य के सभी सरकारी विभागों के रिक्त पदों को अविलंब भरने की प्रक्रिया प्रारंभ करने की मांग शामिल है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram