फॉण्ट कनवर्टर NEW

पुलिस की सराहना, लेकिन शर्त के साथ—सरयू राय ने रखी बड़ी बात

Jamshedpur news: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने अपहर्ताओं के चंगुल से जमशेदपुर के युवा उद्यमी कैरव गांधी की सकुशल वापसी को जमशेदपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि बताया है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में पुलिस की संपूर्ण उपलब्धि तभी होगी,

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur news:  जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने अपहर्ताओं के चंगुल से जमशेदपुर के युवा उद्यमी कैरव गांधी की सकुशल वापसी को जमशेदपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि बताया है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में पुलिस की संपूर्ण उपलब्धि तभी होगी, जब अपहरणकर्ता गिरोह, अपहरण के साजिशकर्ता और सरगना भी पुलिस की गिरफ़्त में आएँगे। उम्मीद है कि पुलिस अपहर्ता गिरोह का भी पर्दाफाश करेगी और इस गिरोह को नेस्तनाबूद करेगी।

यहां जारी बयान में सरयू राय ने कहा कि मंगलवार की सुबह कैरव गांधी के सकुशल वापसी की सूचना मिलते ही वह उनके आवास पर गये और परिजनों से भेंट की। उनकी अपार ख़ुशी का अंदाज़ा लगाना संभव नही था। वे पुलिस की भूमिका की सराहना कर रहे थे।

सरयू राय के अनुसार, उन्होंने वरीय पुलिस अधीक्षक को फोन कर उन्हें कैरव गांधी को अपहर्ता गिरोह के चंगुल से सकुशल वापसी कराने के लिए बधाई दी। सरयू राय ने एसएसपी से कहा कि अपहर्ता गिरोह को ध्वस्त करने के बाद ही वे बधाई के पूर्ण हकदार होंगे। ऐसा हुआ तो वास्तव में यह जमशेदपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि होगी और जमशेदपुर की जनता को पुलिस सुरक्षा का भरोसा होगा।

सरयू राय ने स्पष्ट किया कि कैरव गांधी की सकुशल वापसी हो जाने के आलोक में उन्होंने आगामी 3 फ़रवरी को आयोजित मौन जुलूस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram