फॉण्ट कनवर्टर NEW

गणतंत्र दिवस पर अनुशासनात्मक तरीके से कवरेज करने की अपील

रांची। सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय की उप निदेशक शालिनी वर्मा ने मोरहाबादी में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस के झंडोत्तोलन के दौरान अनुशासनात्मक तरीके से कवरेज करने की अपील मीडिया प्रतिनिधियों से की है। वह शुक्रवार का मीडिया प्रतिनिधियों संग सूचना भवन के तृतीय तल

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय की उप निदेशक शालिनी वर्मा ने मोरहाबादी में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस के झंडोत्तोलन के दौरान अनुशासनात्मक तरीके से कवरेज करने की अपील मीडिया प्रतिनिधियों से की है। वह शुक्रवार का मीडिया प्रतिनिधियों संग सूचना भवन के तृतीय तल स्थित सभागार में बैठक कर रहीं थीं। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा झंडोत्तोलन के दौरान एवं प्रदर्शनी भ्रमण के दौरान फोटोग्राफर एवं वीडियोग्राफर कवरेज के लिये ग्राउंड में नहीं दौड़ें। साथ ही, राष्ट्रगान के समय सावधान मुद्रा में खड़े होकर उसका सम्मान करें। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों को जानकारी देते हुए कहा कि वीडियोग्राफी हेतु इस बार मंच को पहले की अपेक्षाकृत बड़ा बनाया जा रहा है। वॉयस आउटपुट की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने प्रतिनिधियों से स्पॉट निरीक्षण कर आवश्यक सुझाव देने की भी बात कही। बैठक में सहायक निदेशक सुनीता धान सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के मीडिया प्रतिनिधि मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram