फॉण्ट कनवर्टर NEW

सरकार गठन होते ही झारखंड के नये प्रभारी DGP बने अनुराग गुप्ता

Ranchi: झारखंड सरकार ने सीआईडी के डीजी अनुराग गुप्ता को प्रभारी डीजीपी ( DGP ) बनाया है। इस संबध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने गुरुवार रात अधिसूचना जारी कर दी है। वह एसीबी और सीआईडी के डीजी के भी अतरिक्त प्रभार में

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi: झारखंड सरकार ने सीआईडी के डीजी अनुराग गुप्ता को प्रभारी डीजीपी ( DGP ) बनाया है। इस संबध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने गुरुवार रात अधिसूचना जारी कर दी है। वह एसीबी और सीआईडी के डीजी के भी अतरिक्त प्रभार में बने रहेंगे।

वहीं डीजीपी के पद पर पदस्थापित अजय कुमार सिंह को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक के पद पर पदस्थापित किया गया है।

इसी प्रकार देवघर जिले के झारखंड सशस्त्र पुलिस-5 के समादेष्टा अजीत पीटर डुंगडुंग को स्थानांतरित करते हुए अगले तक देवघर का एसपी बनाया गया है। डुंगडुंग अपने कार्यों के अतिरिक्त देवघर जिले के झारखण्ड सशस्त्र पुलिस-05 समादेष्टा के भी प्रभार में रहेंगे। साथ ही देवघर के एसपी अम्बर लकड़ा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक धनबाद जिले के गोविन्दपुर के झारखंड सशस्त्र पुलिस-03 के समादेष्टा के पद पर नियुक्त किया गया है। लकड़ा अपने कार्यों के अतिरिक्त धनबाद रेल के एसपी के प्रभार में रहेंगे।

इस खबर को भी पढ़ें : सरकार गठन होते ही मंजूनाथ भजंत्री को रांची उपायुक्त की जिम्मेवारी

इस खबर को भी पढ़ें : मोरहाबादी मैदान में आज जुटेंगे राजनीतिक धुरंधर, हेमंत की होगी ताजपोशी

इस खबर को भी पढ़ें : हेमंत-कल्पना ने पीएम मोदी से की मुलाकात, कहा- “हम यहां आशीर्वाद लेने आए हैं”

इस खबर को भी पढ़ें : एनएसयूआई ने की पीएच.डी. एंट्रेंस एग्जाम की नई नियमावली में सुधार की मांग

इस खबर को भी पढ़ें : प्रत्येक भारतीय को मतदान का अधिकार, मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें : डॉ जमाल अहमद

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram