फॉण्ट कनवर्टर NEW

प्रत्येक भारतीय को मतदान का अधिकार, मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें : डॉ जमाल अहमद

हजारीबाग। भारतीय संविधान प्रत्येक भारतीय को मतदान का अधिकार प्रदान करता है। यह हमारे लोकतंत्र की विशिष्टता और शक्ति का प्रतीक है। झारखंड को खुशहाल और समृद्ध बनाने में हम सभी का एक-एक वोट सहायक हो सकता है, इसलिए सभी नागरिकों से विनम्र निवेदन है

अपनी भाषा में पढ़ें

हजारीबाग। भारतीय संविधान प्रत्येक भारतीय को मतदान का अधिकार प्रदान करता है। यह हमारे लोकतंत्र की विशिष्टता और शक्ति का प्रतीक है। झारखंड को खुशहाल और समृद्ध बनाने में हम सभी का एक-एक वोट सहायक हो सकता है, इसलिए सभी नागरिकों से विनम्र निवेदन है कि वे अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें। यह अपील बुधवार को झारखंड लोक सेवा आयोग के  सदस्य डॉ. जमाल अहमद ने की। वे झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में अपने गृह जिला हजारीबाग में मतदान करने  पहुंचे थे। मतदान करने के पश्चात उन्होंने लोगों से यह अपील की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram