Lohardaga news: सड़क दुर्घटना में युवक घायल घटना स्थल पर तड़पता रहा नही मिला एम्बुलेंस सूचना के पश्चात पहुंची पुलिस निजी वाहन से घायल अवस्था में युवक को अस्पताल में कराया भर्ती घटना लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना अंतर्गत एन एच 143 ए लोहरदगा घाघरा मुख्य पथ पर रामनगर में अज्ञता कार के चपेट में आने से हुआ।
घायल युवक की पहचान सेन्हा थाना क्षेत्र के जोगना गांव निवासी स्वर्गीय रामचरण साहू के 38 वर्षीय पुत्र धर्मवीर साहू के रूप में हुआ। बताया जाता है कि धर्मवीर साहू सेन्हा से अपना घर जोगना मोटरसाइकिल में सवार हो कर जा रहा था। इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात कार के चालक लापरवाही एवं तेज रफ्तार में बॉक्साइड ट्रक से ओभर टेक करने के दौरान मोटरसाइकिल सवार धर्मवीर साहू के पैर में टक्कर मारते कार चालक गाड़ी ले घटना स्थल से फरार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार धर्मवीर साहू लिपट लेकर घर जा रहा था। सड़क दुर्घटना की सूचना थाना प्रभारी नीरज झा को मिलते ही गस्ती दल के साथ घटना स्थल पहुंच घायल को ग्रामीणों से सहयोग लेते हुए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ युवक का इलाज चल रहा है। वहीं इस घटना के बाद 108 कॉल सेंटर में थाना प्रभारी स्वंय एवं ग्रामीण के अलावे पत्रकार फोन लगाते रहें लेकिन कॉल नही उठाया गया।
जिससे ग्रामीणों में रोष देखने को मिला। इस प्रकार आपातकालीन सेवा स्वास्थ्य विभाग मुहैया कराने में असमर्थ नजर आ रही है। सहित स्वाथ्य मंत्रालय पर भी गुस्से में खरी खोटी बोल स्थानीय लोगो ने गुस्सा प्रकट किया। साथ ही कहा गया कि स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था आमजनों की जान जा सकती है।



