Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»इंदौर में फ‍िर जन्मी अद्भुत बच्ची: एक धड़, दो सिर, दो दिल और चार हाथ!
India

इंदौर में फ‍िर जन्मी अद्भुत बच्ची: एक धड़, दो सिर, दो दिल और चार हाथ!

Faizal HaqueBy Faizal HaqueAugust 15, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

India News: मध्य प्रदेश का इंदौर शहर एक बार फिर चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बन गया है। शहर के महाराजा तुकोजीराव अस्पताल में एक बेहद दुर्लभ बच्ची का जन्म हुआ है, जिसके दो सिर, दो दिल, चार हाथ और एक ही धड़ है। यह असाधारण मामला न सिर्फ डॉक्टरों, बल्कि पूरे देश को हैरान कर रहा है।

खरगोन जिले के एक दंपत्ति की पहली संतान, इस बच्ची का जन्म 13 अगस्त को हुआ। चिकित्सकों के अनुसार यह कंजॉइंड ट्विन्स का एक अत्यंत दुर्लभ केस है। जन्म के बाद बच्ची को बेहतर देखभाल के लिए तुरंत एमवाय अस्पताल के पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीआईसीयू) में स्थानांतरित किया गया है, जहाँ उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

चिकित्सकों के अनुसार इस तरह के मामले बेहद दुर्लभ होते हैं। पिछले 24 घंटों के अवलोकन में यह देखा गया कि जब एक बच्ची रोती है तो दूसरी के अंगों में भी हलचल होती है, जो दोनों के बीच न्यूरोलॉजिकल कनेक्शन को दर्शाता है।

डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची के प्रमुख अंग आपस में जुड़े हुए हैं, जिससे उन्हें अलग कर पाना लगभग असंभव है। विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसे मामलों में जीवित रहने की संभावना 0.1% से भी कम होती है।

एमटीएच अस्पताल की सुपरिटेंडेंट और वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुपमा दवे ने बताया कि यह स्थिति न तो आनुवंशिक है और न ही मां के स्वास्थ्य से जुड़ी है। यह एक दुर्लभ विकासात्मक असामान्यता है, जो हर 50,000 से 2 लाख नवजात शिशुओं में से एक में होती है। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रीति मालपानी के अनुसार बच्ची का शरीर तो एक है, लेकिन दिल दो हैं, जिनमें से एक कमजोर है। यही कारण है कि लंबे समय तक उसका जीवित रह पाना बेहद मुश्किल है।

यह पिछले 23 दिनों में इंदौर में हुआ दूसरा ऐसा मामला है। इससे पहले, 22 जुलाई को भी एमटीएच अस्पताल में दो सिर वाली एक बच्ची का जन्म हुआ था, जिसकी 16 दिनों बाद मृत्यु हो गई थी। इस बच्ची का जन्म चिकित्सा विज्ञान के लिए एक महत्वपूर्ण केस स्टडी बन गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

CBSE रिजल्ट में बड़ी गड़बड़ी: दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस!

June 8, 2026

एथलेटिक्स और हैंडबॉल में चमकी पायल कुमारी, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर बनाई पहचान

June 7, 2026

महाराष्ट्र पहुंचा मॉनसून, अब यूपी-बिहार समेत 16 राज्यों में होगी झमाझम बारिश

June 7, 2026

RECENT ADDA.

आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास पर प्रशासन गंभीर, योजनाओं से जोड़ने के निर्देश

June 8, 2026

उदयपुर नायक टोला में गहराया जल संकट, बूंद-बूंद पानी को तरस रहे ग्रामीण

June 8, 2026

‘हो ज्ञान बाती सम्मान समारोह-2026’ में मेधावी छात्रों का भव्य सम्मान

June 8, 2026

वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ी पहल, जिले में खुले सहायता एवं सुविधा केंद्र

June 8, 2026

जागृति अभियान बना मिसाल, सात केंद्रों पर 235 यूनिट रक्त संग्रह

June 8, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.