फॉण्ट कनवर्टर NEW

गाड़ी से AK-47 और कार्बाइन बरामद, एक युवक हिरासत में

झारखंड के गुमला जिले में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक वाहन से AK-47 और कार्बाइन बरामद की है। यह कार्रवाई भरनो थाना क्षेत्र में की गई। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ

अपनी भाषा में पढ़ें

गुमला: झारखंड के गुमला जिले में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक वाहन से AK-47 और कार्बाइन बरामद की है। यह कार्रवाई भरनो थाना क्षेत्र में की गई। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ जारी है।

गुमला के एसपी हारिश बिन जमां ने हथियारों की बरामदगी की पुष्टि की है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हथियार कहां से लाए गए थे और इनके जरिए किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना थी या नहीं।

बड़ी घटना की तैयारी की सूचना पर छापेमारी

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। छापेमारी के दौरान एक वाहन से AK-47 और कार्बाइन मिली। मौके से एक युवक को भी पकड़ा गया।

हथियारों के स्रोत का पता लगाने में जुटी पुलिस

मामले की जांच भरनो और सिसई थाना की पुलिस संयुक्त रूप से कर रही है। पुलिस हिरासत में लिए गए युवक की भूमिका की जांच कर रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हथियार किसके हैं और इन्हें कहां ले जाया जा रहा था।

जांच के दौरान धान की कटाई के समय खेतों में हथियार छिपाने या उनका इस्तेमाल करने की किसी संभावित योजना की भी पड़ताल की जा रही है।

शाम को सामने आएगी मामले की पूरी जानकारी

एसपी हारिश बिन जमां के मुताबिक, फिलहाल युवक से पूछताछ की जा रही है। पुलिस हथियारों की बरामदगी से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि मामले में विस्तृत जानकारी शाम को दी जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram